सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज इशान किशन और हार्दिक पांडया के तूफानी अर्द्बशतकों की बदौलत भारत ने आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप में पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर बृहस्पतिवार को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट 209 रन बनाए। भारत को फिरोजशाह कोटला में अरुण जेटली स्टेडियम में 200 रन के पार पहुंचाने में इशान किशन (61 रन, 24 गेंद, पांच छक्के, छह चौके) की तिलक वर्मा (25 रन, 21 गेंद, तीन चौके) के साथ दूसरे विकेट की 79 और हार्दिक पांडया ((52 रन, 28 गेंद , चार छक्के, चार चौके) की शिवम दुबे (23 रन, 16 गेंद, एक छक्का, एक चौका) के साथ पांचवें विकेट की 81 रन की तूफानी भागीदारियों ने अहम भूमिका निभाई। भारत ने तेज रन अपने आखिरी पांच विकेट पांच रन जोड़ कर खोए। नामीबिया के कप्तान ऑफ स्पिनर मराइस इरासमस (4/21)ने अंपायर के सामने विकेट से कई कदम पहले से गेंदबाजी कर ईशान किशन, तिलक वर्मा,हार्दिक पांडया और उपकप्तान अक्षर पटेल को बड़े स्ट्रोक के लिए ललचा कर बाउंड्री कर कैच करा कर भारत की 250 रन तक पहुंचने की उम्मीद पानी फेर दिया। वहीं भारत की पहले मैच में जीत के हीरो कप्तान सूर्य कुमार यादव (12 रन, 13 गेंद,एक छक्का) को नामीबिया के बाएं हाथ के स्पिनर बरनार्ड शुल्ज ने हवा में मात देकर बोल्ड किया।
बाएं हाथ के इशान किशन व दाएं हाथ के संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने पहले बल्लेबाजी की दावत दिए जाने पर भारत की पारी का आगाज किया। संजू सैमसन ने नामीबिया के बाएं हाथ के रुबेन ट्रम्पलेन के पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सीधा लॉन्ग ऑन के उपर से छक्का जड़ अपनी पारी का आगाज किया। संजू सैमसन (22 रन, 8 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) तेज आगाज कर तेज गेंदबाज बेन शिकॉन्गो के पहले ओवर में लगातार दो छक्के और एक चौका जड़ मे 17 रन बनाने के बाद उनकी आखिरी कोण बनाते गेंद को उड़ाने के बाद बाउंड्री के करीब स्टीनकैंप को कैच थमा कर आउट हो गए और भारत ने अपना पहला विकेट दूसरे ओवर में 25 रन पर खो दिया। संजू ने अस्वस्थ अभिषेक के बाहर होने पर एकादश में मिले मौके को फिर गंवा दिया। इशान किशन ने ट्रम्पेलमैन के दूसरे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा लेकिन उनकी आखिरी भीतर आती गेंद को उड़ाने से चूके अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया लेकिन तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया तब भारत का स्कोर 35 था और वह बच गए। भारत ने 4.3 ओवर मे एक विकेट पर अपने 50 रन पूरे किए। ट्रम्पेलमैन के दूसरे ओवर में बाएं हाथ के तिलक वर्मा ने दो और इशान किशन ने एक चौका जड़ा और इसमें 13 रन बने। इशान किशन ने पारी के छठे और शिमट के दूसरे ओवर में लगातार चार छक्कों और एक चौकों की मदद से 28 रन बनाने के साथ 20 गेंद खेल चार छक्कों और पांच चौकों की मदद से अपना मौजूदा संस्करण का अपना पहला अर्द्धशतक पूरा किया और भारत ने पहले पॉवरप्ले में एक विकेट पर 86 रन बनाए और यह टी 20 विश्व कप में पहले पॉवरप्ले का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।
हेनिगो की गेंद पर तिलक वर्मा र:(19) को बैकवर्ड पॉइंट पर स्टेनकैंप ने कैच छोड़ दिया और इसी ओवर भारत ने 6. 5 ओवर में एक विकेट पर अपने 100 रन पूरे किए।
इशान ( 61 रन, 24 गेंद, पांच छक्के, छह चौके ) पारी के आठवें और ऑफ स्पिनर कप्तान मराइस इरासमस के पहले ओवर की पहली कोण बनाती गेंद को उड़ाने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर बेन शिकांगो को कैच थमा कर पैवेलियन लौटे और भारत ने दूसरा विकेट 7.1 ओवर में 104 रन पर खोया । इरासमस ने अपने पहले ओवर में एक रन देकर इशान किशन का बेशकीमती विकेट लिया। भारत ने शुरू के दस ओवर में दो विकेट पर 120 रन बनाए। तब तिलक वर्मा 16 गेंद में तीन चौकों की मदद से 23 कप्तान सूर्य कुमार 12 गेंद एक छक्के की मदद से 12 रन बना कर क्रीज पर थे। सूर्य कुमार यादव (12 रन, 13 गेंद, एक छक्का) बाएं हाथ के स्पिनर बरनार्ड शुल्ज ने अपने दूसरे ओवर की पहली स्पिन होती गेंद को खेलने से चूके और विकेटकीपर जेन ग्रीन ने उनकी गिल्लियां उड़ा दी। बाएं हाथ के तिलक वर्मा (25 रन, 21 गेंद, तीन चौके) ने नामीबिया के कप्तान ऑफ स्पिनर इरासमस की गेंद को उड़ाने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर श्मिट को लॉनग ऑन पर कैच थमा दिया और भारत ने 12 वें ओवर में चौथा विकेट 124 पर खोया। भारत ने चार ओवर में 20 रन के भीतर पहले इशान ,सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा के रूप में तीन विकेट खोए। हार्दिक पांडया ने नामीबिया के कप्तान ऑफ स्पिनर के तीसरे और पारी के 19 वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ कर 27 गेंद खेल चार छक्कों और चार चौकों की मदद से अपना अर्द्बशतक पूरा किया लेकिन उनकी अगली ही गेंद को उड़ाने की कोशिश में डीप बैकवर्ड स्कवॉयर लेग पर बदलू फील्डर लूशिर को कैच थमा बैठे और भारत ने पांचवां विकेट 205 रन और इसी स्कोर पर शिवम दुबे (23) रनआउट हो गए और स्कोर में एक रन ही जुड़ा था कि अक्षर पटेल इरासमस की स्लिंजर पर बोल्ड हो गए और इस ओवर में सात रन बने और तीन विकेट गंवाने से भारत का स्कोर सात विकेट पर 206रन हो गया और इसी स्कोर पर श्मिट और पारी के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद को उड़ाने की कोशिश में रिंकू सिंह (1 रन, 6 गेंद) ने लॉन्गऑन पर श्मिट को कैच दे बैठे और पारी की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह (2 रन, 2 गेंद) नौवें बल्लेबाज के रूप में रनआउट हो गए।





