अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांडया के तूफानी अर्द्धशतकों से भारत की जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत

Abhishek Sharma and Hardik Pandya hit blistering half-centuries to power India to a big win over Zimbabwe

  • बैनेट की 97 रन की तूफानी पारी भी जिम्बाब्वे के काम न आई
  • भारत का वेस्ट इंडीज से ग्रुप 1 का आखिरी मैच एक तरह से ‘क्वॉर्टर फाइनल’

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : सलामी बल्लेबाज ब्रायन बैनेट की अविजित 97 रन की तूफानी पारी भी जिम्बाब्वे के काम न आई। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के सही वक्त पर रंग में लौटते हुए और ऑलराउंडर हार्दिक पांडया के तूफानी अर्द्धशतकों और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के अपने आखिरी दो ओवर में चटकाए तीन विकेट की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को चेन्नै के एमए चिदाम्बरम स्टेडियम में बृहस्पतिवार रात आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप 1 के अपने दूसरे सुपर 8 मैच में 72 रन से हरा कर पहली जीत दर्ज की। भारत की इस पहली जीत से अपने शुरू के लगातार दो सुपर 8 मैच जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका ग्रुप 1 से सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच अब रविवार को एक मार्च को कोलकाता में खेला जाने वाला ग्रुप 1 का आखिरी सुपर 8 मैच एक तरह से ‘नाकआउट क्वॉर्टर फाइनल‘ मैच होगा क्योंकि इसकी विजेता इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम होगी।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मैन ऑफ द’ मैच हार्दिक पांडया के तूफानी अर्द्धशतकों की बदौलत अपने बल्लेबाजी क्रम में मामूली बदलाव करने वाले भारत ने पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 256 का अपना सबसे बड़ा पहाड़ का स्कोर बनाया। यह मौजूदा संस्करण में किसी भी टीम द्वारा बनाया सबसे बड़ा स्कोर है। भारत का इससे पहले टी 20 विश्व कप में सबसे बड़ा 218 रन था जो कि उसने इंग्लैंड के खिलाफ2007 में पहले संस्करण में बनाया था। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने पहली गेंद से दो दे दनादन शुरू की वह आखिरी गेंद तक जारी रही। संजू ने भारत की पारी का आगाज जि्म्बाब्वे के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगरवा की गेंद पर छक्का जड़ कर किया और पारी का समापन हार्दिक पांडया ने ब्रैड इवांस की आखिरी दो गेंदों पर छक्के जड़ कर किया। भारत की पारी में बृहस्पतिवार को 17 छक्के जड़े। शुरू में चार में तीन मैचों में शून्य पर आउट होने के चलते आलोचकों के निशाने पर चल रहे अभिषेक शर्मा (55 रन, 30 गेंद, चार छक्के, चार चौके) के खुद तीसरे बल्लेबाज के रूप में तेज गेंदबाज तिनोतेंदा मपासू की गेंद को उड़ाने की कोशिश में कप्तान सिकंदर रजा को कैच थमा आउट होने से पहले अपने सलामी जोड़ीदार संजू सैमसन (24 रन, 15 गेंद, दो छक्के, एक चौका) के साथ पहले विकेट के लिए 48 और इशान किशन (38 रन, 24 गेंद, एक छक्का, चार चौके) के साथ दूसरे विकेट की 72 रन और कप्तान सूर्य कुमार यादव (33 रन, 13 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) के साथ तीसरे विकेट की 30 रन की तथा हार्दिक पांडया (50 रन, 23 गेंद, चार छक्के, 2 चौके) की तिलक वर्मा (अविजित 44 रन, 16 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के साथ पांचवें विकेट की 82 रन की अटूट भागीदारी ने भारत को 250 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

जवाब में बाएं हाथ के तेज गेदबाज अर्शदीप सिंह (3/24) ने सलामी बल्लेबाज ब्रायन बैनेट की 59 गेंदों पर छह छक्कों और आठ चौकों की मदद से अविजित 97 रन की पारी और कप्तान सिकंदर रजा (31 रन, 21 गेंद, दो छक्क, दो चौके) के साथ उनकी तीसरे विकेट की 72 रन की भागीदारी के बावजूद जिम्बाब्चे को 20ओवर में छह विकेट पर 184 पर रोक कर भारत को अहम और बड़ी जीत दिलाई। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती (1/35), अक्षर पटेल (1/35) और तेज गेंदबाज शिवम दुबे (1/46) ने भी एक एक विकेट लेकर दुबे की जमकर धुनाई के बावजूद उनसे आखिरी ओवर फिंकवाना समझ से परे था। भारत ने अंतिम पांच ओवर में 53 देकर चार जिम्बाब्वे के चार विकेट चटकाए।

भारत ने शुरू के छह ओवर के पहले पॉवरप्ले में संजू सैमसन का विकेट खोकर 80 रन बनाए। तब अभिषेक शर्मा 13 गेंद खेल कर तीन छक्कों और तीन चौकों की मदद से 33 व इशान किशन 9 गेंद खेल कर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर क्रीज पर थे। संजू सैमसन ( 24) पारी के चौथे ओवर मे जिम्बाब्वे के सबसे बेहतरीन गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की धीमी गेंद को उ़ड़ाने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर रेयन बर्ल के हाथों लपके गए। बैनेट के दूसरे और पारी के दसवें ओवर की पहली गेंद पर मुसीकिवा ने इशान (26 रन 18 गेंद, तीन चौके)का कैच छोड़ा तब भारत का स्कोर एक विकेट पर 99 रन था।अभिषेक ने कप्तान सिकंदर रजा के तीसरे और पारी के 11 वें में पहली ही गेंद को मिड विकेट पर पुल कर मौजूदा संस्करण का अपना पहला अर्द्धशतक 26 गेंद खेल कर चार छक्कों और तीन चौके की मदद से पूरा किया। इशान (38 ) ने दूसरी गेंद छक्का और अगली पर चौका जड़ा लेकिन चौथी गेंद को तेजी से स्लैश करने की कोशिश में नगरवा को कैच थमा बैठे और भारत ने दूसरा विकेट 120 रन पर खो दिया लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आतेही पहली गेंद पर चौका जड़ा और अगली गेंद पर एक रन लिया। अभिषेक शर्मा (55 रन, 30 गेंद, चार छक्के, चार चौके) तेज गेंदबाज तिनोतेंदा मपोसा के दूसरे ओवर और पारी के 13 वे ओवर की चौथी धीमी ऑफ कटर को उड़ाने की कोशिश में लॉन्गऑन पर कप्तार रजा को कैच दे बैठे और भारत ने तीसरा विकेट 150 रन पर खोया। कप्तान सूर्य कुमार यादव (33 रन, 13 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) पारी के 15 वें ओवर में तेज गेंदबाज रिचर्ड नगरवा के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप पर पटकी गेंद को उड़ाने की कोशिश की लेकिन मुसीकवा ने दौड़ते हुए स्वीपर कवर पर उनका कैच लपक कर भारत का स्कोर चार विकेट पर 172 रन कर दिया। नगरवा के इस ओवर में भारत ने 15 रन बनाए। मुजरबानी के तीसरे व पारी के 18 वे ओवर की आखिरी गेंद पर सीधा लॉन्ग ऑन के उपर से छक्का जड़ तिलक वर्मा ने भारत के स्कोर को चार विकेट पर 220 रन पर पहुंचाया जो कि उसका टी 20 क्रिकेट विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

जवाब में जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज मरुमानी (17) ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की पहली ही को रिवर्स स्वीप कर छक्का जड़ा लेकिन उनकी चौथी गेंद को उड़ाने गए लेकिन मिड विकेट पर रिंकू सिंह ने उनका कैच छोड़ दिया तब जिम्बाब्चे का स्कोर 39 रन था। तदीवंशाई मरुमानी (20 रन, 20 गेंद, दो छक्के) ने अगले पॉवरप्ले के बाद और अक्षर पटेल की दूसरी गेंद को करने गए और कवर यट्री पॉइंट पर इशान किशन को कैच थमा बैठे और जिम्बाब्वे ने पहला विकेट 44 रन पर खो दिया। डियोन मायर्स (6 रन, 9 गेंद) ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के दूसरे और पारी के दसवें ओवर की तीसरी अच्छे उछाल के साथ सीधी रही गेंद को स्लॉग स्वीप करने की कोशिश की लेकिन तिलक वर्मा ने लॉन्ग ऑन पर बढ़िया कैच लपका और जिम्बाब्वे ने दसरा विकेट 72 रन पर खो दिया। पारी के 15वें और अपने पहले ओवर में शिवम दुबे ने 26 रन दिए इसमें बैनेट ने दो छक्के और दो चौके जड़े। कप्तान सिकंदर रजा ( 31 रन, 21 गेंद, दो छक्क, दो चौके ) ने पारी के 17वें औार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के तीसरे ओवर की दूसरी नकल बॉल को उड़ाने की कोशिश की और लॉन्ग ऑन पर अभिषेक शर्मा को कैच लपक थमाया और जिम्बाब्वे ने तीसरा विकेट 144 रन पर खो दिया और इसी स्कोर पर रेयन बर्ल (0 रन, 2 गेद) उनकी चौथी भीतर आती गेंद को खेलने से चूके गेंद उनके पैड पर पड़ी और अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दिया और इसी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर टॉनी मुनयोंगा ने दो चौके जड़े। मुनयोंगा (11 रन, 6 गेंद, 2 चौके ) पारी के अंतिम पूर्व और अर्शदीप सिंह के आखिरी ओवर की दूसरे यॉर्कर पर बोल्ड हो गए और जिम्बाब्वे पांचवां विकेट 162 रन पर खो दिया। शिवम दुबे ने पारी के आखिरी ओवर में तशिंगा मुसीगावा(7 रन, 4 गेंद, एक छक्का) को मैच के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट कीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया।