होप, चेज ,पॉवेल व जेसन होल्डर ने वेस्ट इंडीज को 195 पर पहुंचाया

Hope, Chase, Powell and Jason Holder took West Indies to 195

सत्येन्द्र पाल सिंह

कोलकाता : कप्तान शे होप (32 रन, 33 गेंद, एक छक्का, तीन चौक) व रॉस्टन चेज ((40 रन, 25 गेंद, एक छक्का, पांच चौके ) की पहले विकेट की 68 रन तथा रॉमेन पॉवेल और जेसन होल्डर की पांचवें विकेट की 75 रन की भागीदारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत की लचर फील्डिंग का लाभ उठा आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप 1 के आखिरी सुपर 8 मैच में पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 195 का मजबूत स्कोर बनाया। जेसन होल्डर 22 गेद खेल कर तीन छक्कों व दो चौकों की मदद से 37 और रॉमैन पॉवेल 19 गेंद खेल कर दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 34 रन बना कर अविजित रहे। जसप्रीत बुमराह ने अपने दूसरे ओवर में पहले शेमरॉन हेटमायर (27 रन, 12 गेंद, दो छक्के, एक चौका) को विकेटकीपर संजू सैमसन के और फिर चेज को कप्तान सूर्य कुमार यादव के हाथो कवर में लपकवाया। अभिषेक शर्मा ने जसप्रीत बुमराह के पहले ओवर में मिडऑन पर चेज (15) का कैच टपकाया और फिर अंतिम पूर्व ओवर में पॉवेल(27) का कैच टपकाया। शेरफन रदरफर्ड (1) अक्षर की गेंद पर तिलक वर्मा ने कैच छोड़ा

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए गेंदबाजी का आगाज किया। कप्तान शे होप के साथ रॉस्टन चेज की सलामी जोड़ी ने वेस्टइंडीज की पारी शुरू की और अर्शदीप के पहले ओवर में तीन बने। हार्दिक पांडया ने दूसरे छोर से अर्शदीप सिंह के साथ गेंदबाजी का आगाज किया। पांडया की तीसरी गेंद को कप्तान होप उड़ा़ने गए और गेंद एकदम नीची वह सीधी रही लेकिन उन्होंने अगली कोण बनाती गेद को पर अपना व वेस्ट इडीज की पारी का पहला छक्का और आखिरी गेद पर कवर में चौका जड़ा। पांडया के पहले ओवर में दस जरूर बने लेकिन अर्शदीप के दूसरेओवरकी दूसरी गेंद को होप ने खेला लेकिन दूसरे छोर से चेज रन के लिए दौड़े लेकिन वरुण ने गलत थ्रो कर रनआउट का मौका और इस ओवर की अंतिम दो गेंद पर चेज ने दो चौके जड़े। पारी के तीसरे ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की पहली गेंद पर शे होप ने स्कवॉयर ड्राइव कर चौका जड़ा लेकिन अगली लगातार पांच गेंदें पर बस बल्ला चलाते ही नजर आए। बुमराह ने पांचवां ओवर फेंका और चेज (13) ने चौथी गेंद को स्कूप कर चौका जड़ा और अगली गेंद धीमी गृंद को फिर उड़ाने गए लकिन अभिषेक ने कवर में कैच छोड़ दिया तब वेस्ट इंडीज का स्कोर 32 रन था। छह ओवर 45 रन होप 11 गेंद में चार चौके 20 व चेज 25गेंदों में एक छक्का, तीन चौक 25 रन था।

शेप होप ( 32) भारत के मिस्ट्री ्स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के पहले पाी के नौवें ओवर की तेजी से स्पिन होती गेंद को कट करने की कोशिश में बोल्ड हो गए और वेस्ट इंडीज ने पहला विकेट 68 रन पर खोया।वेस्ट इंडीज ने शुरू के दसओवर में एक विकेट खोकर 82 रन बनाए तब चेज 22 गेंद खेल एक छक्के व पांच चौको की मदद से 38 व हेटमाशर 9 रन पर थे। शुरू के दस ओवर में अक्षर पटेल ने अपने शुरू के तीन में 25 रन हार्दिक पांडया ने तीन में 34 रन दिए । पहली गेंद से हमला बोलने के अंदाज में उतरे शेमरान हेटमायर (27 रन, 12 गेंद, दो छक्के, एक चौका) ने पारी के 12 वें जसप्रीत बुमराह के दूसरेओवर की तीसरी गेंद को अक्रॉस द लाइन खेलने की कोशिश में विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमा दिया अऔर वेस्ट इंडीज ने दूसरा विकेट 102 रन पर खो दिया। ्स्कोर में एक रन ही जुड़ा था कि इसी ओवर मे बुमराह की पांचवीं धीमी गेंद को असमंजस रॉस्टन चेज (40)में खेला कप्तान सूर्य कुमार यादव को कवर में कैच थमा दिया और वेसटइंडीज ने तीसरा विकेट 103 रन पर खो दिया। चेज (15) का बुमराह की गेंद पर अभिषेक ने कैच छोड़ने से इससे पहले वरुण चक्रवर्ती उन्हें रनअसउट करने से चूक गए थे। अर्शदीप सिंह के तीसरे और पारी के 16 वें आोवर में अर्शदीप ने दूसरी गेंद पर वाइड सहित पांच रन दिए और उनके इस ओवर में रॉमेन पॉवेल ने दो छक्कों व एक चौके सहित 24 रन बने। पॉवेल (28) का अभिषेक ने अर्शदीप की गेंद पर डीप मिडविकेट पर कैच छोड़ा। तब वेस्ट डीज को

पारी के 13 वें व अक्षर के चौथे ओवर को शेरफन रदरफोर्ड पुल किया लेकिन मिडविकेट पर तिलक वर्मा ने उछल कर इसे लपकने की कोशिश लेकिन गेद उनके हाथ को रख कर बाहर छह रन के लिए चली गइ तब उन्होंने ने खाता भी नहीं खोला था । वरुण चक्रवर्ती के तीसरे और पारी के 14 वेंओवर की पहली आर्म बॉल को रॉमैन पॉवेल (1) खेलने से चूके लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया और भारत ने रिव्यू लिया लेकिन अंपायर के नॉटआउट देने से वह बच गए तब वे्स्ट इडीज का स्कोर तीन विकेट पर 113 रन था। हार्दिक पांडयाके चौथे व आखिरी और पारी के 15 वें ओवर की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर शेरफन रदरफर्ड (14 रन, 9 गेंद, एक छक्का) ने बल्ला चलाया और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में जा समाई और वेय्यट इंडीज ने चौथा विकेट119 रन पर खो दिया और उनके इस ओवर की
आखिरी गेंद पर जेसन होल्डर ने छक्का जड़ा और हार्दिक का गेंदबाजी विश्लेषण रहा 4-0-40-1 वेस्ट इंडीज ने 15 ओवर में चार विकेट पर 125 रन बनाए।

वरुण चक्रवर्ती के दूसरे ओवर में हेटमायर ने मिडविकेट पर छक्का जड़ने के बाद चौथी पर चौका जड़ने के साथ 17 रन बनाए। भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टॉस जीत कर वेस्ट इंडीज को पहले बल्लेबाजी करने की दावत दी। सूर्य ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘ पिच बढ़िया दिखाई दे रही और यह लक्ष्य का पीछा करने के लिए अच्छा मैदान है। पिच ओस गिरने के बाद बेहतर हो जाती है। मेरा मानना है इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना अच्छा विकल्प है। बेशक तनाव और बैचेनी है मुझे उम्मीद है कि हम अपने प्रशंसकों के सामने अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दबाव न हो तो कोई मजा नहीं ता है। हमारे खेमे में सभी खिलाड़ियों का मूड बढ़िया है। हमने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मैच में जीतने वाली अपनी एकादश ही बरकरार रखी।’

वेस्ट इंडीज ने दक्षिण अफ्रीका से पिछला सुपर 8 मैच हारने वाली अपनी एकादश में एक बदलाव करते हुए सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग की जगह बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसुन को अपनी एकादश में शामिल किया।