भारत 2026-27 में घर में नौ वन डे अंतर्राष्ट्रीय खेलेगा
मेहमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में भारत 5 टेस्ट खेलेगस
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : भारतीय सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम आगामी 2026-27 सीजन में घर में 17 स्थानों पर 22 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। भारतीय टीम 2026-27 सीजन में अपने घर में पांच टेस्ट, 9 वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच, 9 वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच और आठ टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलेगी। इनमें हैदराबाद, बेंगलुरू, गुवाहाटी, अहमदाबाद और रांची ही आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन में भारत में दो दो मैचों की मेजबानी करेंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम का घरेलू सीजन मेहमान वेस्ट इंडीज के खिलाफ सफेद गेंद से पांच वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों और तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज से शुरू होगा और इसका पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। यह सीरीज 17 अक्टूबर तक चलेगी। मेहमान वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम तिरुवनंतपुरम,गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में तथा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के मैचों की मेजबानी लखनउ, रांची, इंदौर, हैदराबाद व बेंगलुरू करेंगे।अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम अक्टूबर , 2024 में करेगा। इसके बाद भारत मेहमान श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की मेजबानी करेगा और इसमें 13 से 27 दिसंबर, 2026 तक तीन वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच और तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज में वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच दिल्ली, बेंगलुरू और अहमदाबाद में खेले जाएंगे जबकि टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानीराजकोट, कटक व पुणे करेंगे। अगले यानी जनवरी, 2027 में जिम्बाब्वे की टीम भारत में तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलने आएंगे और ये मैच कोलकाता हैदराबाद, और मुंबई में खेले जाएंगे।
भारत का टेस्ट सीजन में अपने घर में मेहमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 जनवरी से 7 मार्च तक पांच टेस्ट की सीरीज खेलेगा।इसमें पांच टेस्ट मैच, नागपुर, चेन्नै, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
मेहमान वेस्ट इंडीज टीम का भारत दौरा
27 सितंबर : पहला वन डे अंतर्राष्ट्रीय, तिरुवनंतपुरम
30 सितंबर : दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय, गुवाहाटी
3 अक्टूबर : तीसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय,, न्यू चंडीगढ़
6 अक्टूबर : पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय, लखनउ
9 अक्टूबर :दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय, रांची
11 अक्टूबर : तीसराटी 20 अंतर्राष्ट्रीय, इंदौर
14 अक्टूबर : चौथा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय, हैदराबाद
17 अक्टूबर : पांचवां टी 20 अंतर्राष्ट्रीय, बेंगलुरू
श्रीलंका का भारत दौरा :
13 दिसंबर : पहला वन डे अंतर्राष्ट्रीय, दिल्ली।
16 दिसंबर : दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय, बेंगलुरू ।
19 दिसंबर : तीसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय, अहमदाबाद
22 दिसंबर : पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय, राजकोट
24 दिसंबर : दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय, कटक।
27 दिसंबर : तीसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय, पुणे।
जिम्बाब्वे का भारत दौरा, 2027
3 जनवरी : पहला वन डे अंतर्राष्ट्रीय, कोलकाता
6 जनवरी : दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय, हैदराबाद
9 जनवरी : तीसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय,मुंबई
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का पांच टेस्ट के लिए भारत दौरा, 2027
21 से 25 जनवरी : पहला टेस्ट, नागपुर
29 जनवरी से 2 फरवरी : दूसरा क्रिकेट टेस्ट, चेन्नै।
11 से 15 फरवरी: तीसरा टेस्ट, गुवाहाटी।
19 से 23 फरवरी : चौथा टेस्ट, रांची।
27 फरवरी से 3 मार्च : पांचवां टेस्ट , अहमदाबाद





