शिविर में ध्यान संयोजन बनाने, फिटनेस बेहतर करने पर
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : मिडफील्डर सलीमा टेटे की अगुआई में और हेड कोच शुएर्ड मराइन के मार्गदर्शन में हाल ही में तेलंगना मे एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप क्वॉलिफायर्स फाइनल में इंग्लैंड से हार कर रजत पदक जीत इस साल अगस्त में नीदरलैंड में एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करने के बाद हॉकी इंडिया ने आगामी अहम अंतर्राष्टीय हॉकी सीजन के लिए 1 से 9 अप्रैल तक चलने वाले सीनियर महिला राष्ट्रीय हाकी प्रशिक्षण शिविर के लिए सोमवार को यहां भारत की 31 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारत के हेड कोच शुएर्ड मराइन के मागदर्शन में सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी शिविर में ध्यान संयोजन बनाने, फिटनेस बेहतर करने के साथ रणनीतिक रूप से खेल को धार देने पर जोर रहेगा।
सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए भारत की 31 सदस्यीय टीम :
गोलरक्षक : सविता, माधुरी किंडो, बिच्छू देवी खरीबम, बांसुरी सोलंकी।
रक्षापंक्ति :निकी प्रधान, इशिका चौधरी, ज्योति सिंह, ललथांतुलाआंगी, ज्योति, उदिता, शिल्पी डबास।
मध्यपंक्ति :सुशीला चानू, मनीषा चौहान, वैष्णवी विट्टल फाल्के, साक्षी राणा, सुनीलिता टोपो, सलीमा टेटे, नेहा, इशिका।
अग्रिम पंक्ति :दीपिका सोरेंग, ऋतुजा डडासो पिसल, बलजीत कौर, नवनीत कौर,दीपिका, अनु,, ब्यूटी डुंगडुंग, हिना बानो, सोनम, ललरेमसियामी मुमताज खान, संगीता कुमारी (रिहैब)।
हॉकी विश्व कप व एशियाड में बढ़िया प्रदर्शन करने वाली टीम तैयार करना चाहते हैं :मराइन
भारतीय महिला हॉकी टीम के शिविर की बाबत हेड कोच शुएर्ड मराइन ने कहा, ‘ भारतीय महिला हॉकी टीम का यह शिविर आगामी बेहद प्रतिस्पर्द्धी सीजन की तैयारियों की ओर पहला कदम है। इस शिविर मे हमारा जोर अपना ढांचा बेहतर करने, खेल में निरंतरता लाने और यह पक्का करने पर रहेगा कि टीम आने वाली चुनौतियों के लिए शारीरिक और जेहनी तौर पर तैयार रहेगा। हम आगामी एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों जैसे बड़े टूर्नामेंटों में दबाव में बढ़िया प्रदर्शन करने वाली टीम तैयार करना चाहते हैं।





