लखनउ सुपर जायंटस को भी हरा पंजाब किंग्स शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत करने उतरेगी

Punjab Kings will look to consolidate their position at the top after defeating Lucknow Super Giants

  • लखनउ सुपर जायंटस के सामने जीत की राह पर वापस लौटने की चुनौती
  • मार्श, मरक्रम और पूरन का जूझना है लखनउ की सबसे बड़ी चिता

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : कप्तान श्रेयस अय्यर के तीन अर्द्धशतकों और अनुकरणीय खेल की बदौलत पांच में चार मैच जीत और एक बेनतीजा अधूरा समाप्त होने के चलते नौ अंकों के साथ अजेय चल रही पिछली उपविजेता पंजाब किंग्स अब लखनउ सुपर जायंटस (एलएसजी) आईपीएल 2026 में रविवार को अपने घर न्यू चंडीगढ़ में हरा शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत करने उतरेगी। पांच में से दो जीत और तीन मैच हार चुकी लखनउ सुपर जायंटस के सामने चौथी हार से बच कर जीत की राह पर वापस लौटने की चुनौती। श्रेयस अय्यर ने दनादन क्रिकेट में जिस तरह मैच के मिजाज के मुताबिक गियर बदल कर मध्यक्रम को संभाला वह दर्शनीय है ही साथ ही उन्होंने मौजूदा सीजन का खुद को शुरुआती चरण का विराट कोहली के साथ बेहतरीन फिनिशर साबित किया है। बड़ा सवाल यह भी रहेगा कि क्या लखनउ सुपर जायटंस के कप्तान पिछले मैच में लगी चोट के बाद पूरी तरह फिट होंगे?

दिलचस्प बात यह है कि पंजाब किंग्स का न तो कोई बल्लेबाज रन बनाने में सबसे आगे रह ऑरेंज कैप पर और न ही उसका कोई गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट ले पर्पल कैप पर कब्जा जमाए है कप्तान श्रेयस अय्यर (कुल 203) की अगुआई में बतौर टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर अब तक अजेय है और शीर्ष पर चल रही है। पंजाब किंग्स के लिए बल्ले से खासतौर पर 24 बरस के प्रियांश आर्य (कुल114 रन) और 25 बरस के प्रभसिमरन सिंह (211 रन) की सलामी जोड़ी ने तूफानी अंदाज में आगाज कर प्रतिद्वंद्वी गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कूपर कॉनोली (136 रन) ने भले ही अब तक एक ही अर्द्धशतक जड़ा लेकिन अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से आगे आने वाले बल्लेबाजों की राह आसान कर दी है। लखनउ सुपर जायंटस के पास मोहम्मद शमी के रूप में सदाबहार अनुभवी तेज गेंदबाज है और उम्र के हावी रहने के बावजूद अपने चतुर मूवमेंट खासतौर पर धीमी गेंद से बड़े स्ट्रोक खेलने में यकीन रखने वाले प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन को सस्ते में आउट कर पैवेलियन लौटाने में कामयाब रहे तो तब लखनउ सुपर जायंटस हार का सिलसिला तोड़ जीत की राह पर लौट सकती है। लखनउ किंग्स के लिए शरू के पांच मैचो दिल्ली के नवोदित तेज गेंदबाज प्रिंस यादव(9 विकेट),मोहम्मद शमी और आवेश खान ने चार -चार विकेट चटकाए हैं। प्रिसं यादव के साथ यदि शमी और आवेश भी रंग रह शीर्ष क्रम के बिखेरने में कामयाब रहे तो फिर मिस्ट्री स्पिनर दिग्वेश राठी (तीन विकेट) पंजाब किंग्स के मध्य और निचले क्रम को बिखेर कर उसे सस्ते में आउट कर सकते हैं।

लखनउ सुपर जायटस की सबसे बड़ी चिंता उसके तीनों विदेशी धुरंधर- मिचेल मार्श, एडन मरक्रम और निकोलस पूरन और खुद कप्तान ऋषभ पंत अपनी रंगत पाने के लिए शुरू के मैचों में खासतौर पर पहले और बल्लेबाजी पॉवरप्ले में बराबर जूझते नजर आई। लखनउ सुपर जायंटस को पहली जीत कप्तान ऋषभ पंत ने बहुत समझबूझ से जड़े अर्द्ध शतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में पांच विकेट से दिलाई और मुकेश चौधरी ने आयुष बड़ोनी के साथ मिलकर केकेआर के खिलाफ उसके घर में बेहतरीन अर्द्धशतक जड़ उसे उसकी दूसरी जीत दिलाई थी। लखनउ सुपर जायंटस के लिए शुरू के पांच मैचो में मुकेश चौधरी (127), आयुष बड़ोनी (113 रन) व ऋषभ पंत ( 104 रन) ने एक एक अर्द्बशतक जड़ा है जबकि एडन मरक्रम (कुल120), मिचेल मार्श (115 रन) को अपने पहले अर्द्ध शतक की तलाश है जबकि अब्दुल समद (72 रन) के साथ सबसे ज्यादा निकोलस पूरन (42 रन) का तेज तो छोड़ ही दे रन बनाने के जूझने से लखनउ सुपर जायंटस पहले बल्लेबाजी पॉवरप्ले में ही राह भटक रही हे। पंजाब किंग्स के लिए शुरू के पांच मैचो में देर से रंगत पाने वाले उसके तुरुप के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह व विजय कुमार व्यस्क ने पांच पांच विकेट और जेवियर बार्टलेट ने चार, मार्को येनसन, शशांक सिंह और आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने तीन तीन विकेट चटका एक गेंदबाजी इकाई के रूप में दमदार प्रदर्शन कर दिखाया कि उसे किसी भी मजबूत बल्लेबाजी को कम स्कोर पर रोकना आता है।