दिल्ली को अखर रही है स्टार्क और हैदराबाद को कमिंस की कमी
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स और मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) अपनी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ा मंगलवार को हैदराबाद में आईपीएल 2026 में चौथी जीत दर्ज करने के मकसद से आमने सामने होंगी। एसआरएच छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ फिलहाल चौथे स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। पिछले सीजन में एसआरएच हैदराबाद में बारिश के चलते दिल्ली कैपिटल्स सेरिटर्न मैच बारिश के चलते अधूरा बेनतीजा खत्म होने के साथ प्ले ऑफ की होड़ से बाहर हो गई थी। एक दिलचस्प बात है कि एसआरएच ने अपना अभियान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(आरसीबी) के हाथों छह विकेट से हार से शुरू किया। वहीं केएल राहुल और ट्रस्टन स्टब्ज के मौजूदा सीजन के दूसरे अर्द्धशतकों से दिल्ली कैपिटल्स पिछले मैच में आरसीबी को उसके घर में पिछले मैच की अंतिम पूर्व गेंद पर छह विकेट से हराकर लगातार दो हार के बार जीत की राह पर वापस लौटी है। मेरठ के समीर रिजवी के शुरू के दो मैच में दो तेज अर्द्धशतक जड़ दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई लेकिन अगले दोनों में सस्ते में आउट हो गए और इसमें हार झेलनी पड़ी। दिल्ली कैपिटल्स ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और एसआरएच को अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस की कमी अखर रही है।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छी बात यह भी है उसे सीएसके के खिलाफ उसके घर में जिताने में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने जोरदार अर्द्धशतक जड़े थे। सनराइजर्स हैदराबाद(एसआरएच) के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन छह मैचों में तीन अर्द्धशतक सहित सबसे अधिक 283 रन बना मौजूदा संस्करण में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए हैं। क्लासेन के साथ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पांच और अजेय पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीन तीन अर्द्धशतक जड़े हैं। वहीं छह मैचों में एसआरएच के कप्तान इशान किशन (213 रन) व अभिषेक शर्मा ( 188 रन ) ने दो दो अर्द्धशतक, ट्रेविज हेड (142 रन), नीतिश रेड्डी (136) एक अर्द्धशतक जड़ दिखाया कि उनके पास उन्हें किसी भी स्थिति से उबारने के लिए अलग अलग नायक मौजूद है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पांच मैचों में तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी (7 विकेट) के साथ मुकेश कुमार, बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने पांच पांच विकेट और तेज गेंदबाज टी नटराजन ने चार मैचों में चार विकेट चटका कर दिखाया है कि उसके पास किसी भी मजबूत बल्लेबाजी को ध्वस्त करने का दम है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए समान रूप से पांच पांच मैचों में ट्रस्टन स्टब्ज (169रन) , केएल राहुल )168 रन) समीर रिजवी ( 168 रन ) ने दो दो अर्द्धशतक उसे बड़ा स्कोर करने के साथ बड़े इसे पार करना भी खूब आता है। दिल्ली कैपिटल्स के डेविड मिलर (101रन) ने बल्ले से ठीक ठाक प्रदर्शन किया जबकि कप्तान अक्षर पटेल (कुल29 रन) और तीन मैचों में नीतिश राणा का कुल 20 रन जरूर खटक रहा है। दिल्ली कैपिटल्स अब एसआरएच के खिलाफ यह भी उम्मीद करेगा कि उसकी शुरू के दो मैचों की जीत की हीरो दो अर्द्धशतक ज़ड़ने वाले समीर रिजवी अपनी खोई रंगत वापस पा ले। दिल्ली के केएल राहुल और पथुम निसंका की सलामी जोड़ी के साथ समीर रिजवी, ट्रस्टन स्टब्ज और डेविड मिलर का संकट की घड़ी में सूझबूझ से बल्लेबाजी की जरूरत होगी। एसआरएच के लिए छह मैचों में तेज गेंदबाज इशान मलिंगा सबसे ज्यादा आठ विकेट चटका कर विकेट चटकाने में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं दो दो मैचों में साकिब हुसैन व प्रफुल्ल हिंगे ने तथा बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे व बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर शिवांग कुमार ने पांच पांच विकेट तथा तेज गेंदबाज जयदेव उनाडकट ने चार मैचों में चार विकेट चटका कर दिखाया है कि उसके पास गेंदबाजी में पर्याप्त विकल्प हैं। एसआरएच के लिए पिछले दो मैचों में तेज गेंदबाज विदर्भ के प्रफुल्ल हिंगे और बिहार के साकिब हुसैन ने पांच पांच विकेट चटका जिस तरह उसे पहले राजस्थान रॉयल्स पर 57 रन से और चेन्नै सुपर किंग्स दस रन से जीत दिलाई है उससे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को इन दोनों से खासतौर पर चौकस रहने की जरूरत है।
हिंगे, साकिब व शिवांग पर भरोसा करने की जरूरत : इशान किशन
एसआरएच के कप्तान इशान किशन ने कहा, ‘जब नौजवान गेंदबाजों का समूह अपनी योजनाओं के साथ सामने आता है तो बहुत बढ़िया लगता है। जब मैं प्रफुल्ल हिंगे, साकिब और शिवांग शर्मा को शिद्दत से अभ्यास करते और प्रशिक्षण के दौरान बराबर बेहतर होते देख उन पर भरोसा करने की जरूरत है। मेरा मानना है कि हमने सीएसके खिलाफ 40-50रन कम बनाए और हमें और समझदारी से अपने शॉट खेलने की जरूरत है। फिलहाल अंकतालिका की ओर नहीं देख रहा हूं। हमें संयत होकर एक समय एक मैच की बाबत सोचने की जरूरत है और आगे देखते हैं कि क्या होता है।’
शिवांग बढ़िया गेंदबाजी जारी रखेंगे: नीतिश रेड्डी
एसआरएच के ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी ने कहा, ‘हम किसी ने अच्छा काम किया और बेहतरीन टीम प्रयास था। मैं स्थिति के मुताबिक गेंदबाजी करने की सोची। पिच बढ़िया थी और तेज गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी की। बल्ले से हमने योजना को अमली जामा पहनाया।हमें बाहर से संदेश यह था कि बहुत ज्यादा कोशिश न कर ऑफ स्टंप से जरा उपर गेंदबाजी करें। शिवांग वाकई बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हैं और उम्मीद है वह इसे जारी रखेंगे।
कुल मिला कर बढ़िया क्रिकेट देखने को मिली : केएल राहुल
दिल्ली कैपिटल्स की आरसीबी पर जीत में अहम भूमिका निभाने वाले केएल राहुल ने कहा,‘अक्षर पटेल की मांसपेशी में खिंचाव था। पिच पर मैच में शुरू में गेंद हरकत कर रही थी।
मुझे विकेट के पीछे से दिख रहा था कि जिस तरह गेंद पिच होने के बाद हरकत कर रही थी उससे आरसीबी के विराट और साल्ट भी पारी का आगाज करते खुश नहीं थे। जब हम बल्लेबाजी के लिए उतरे तो हमने पॉवरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए। कुल मिला कर बढ़िया क्रिकेट देखने को मिली। हमारी आपस में बात यही हुई कि अच्छे क्रिकेट शॉट खेलने और बाउंड्री की तलाश में लगे रहे। हम दब कर बल्लेबाजी नहीं कर चाहते थे। हम मैच को आखिर तक न ले जाकर गेंदबाजों पर दबाव बनाना चाहते थे। हमें स्टब्ज और मिलर पर भरोसा था क्योंकि ये दोनों दक्षिण अफ्रीका और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए बराबर ऐसा करते रहे हैं। हम जानते थे कि मैच का आखिर ओवर आरसीबी के लिए जुआ होगा और यदि सुयश शर्मा औार शेफर्ड ये ओवर फेंकते हैं तो फिर हमारे पास जीत का अच्छा मौका है। हम नहीं चाहते थे कि मैच 20 वें और आखिरी ओवर तक खिंचे पर हम जीत से संतुष्ट हैं।‘





