शैफाली वर्मा आईसीसी टी 20 बल्लेबाजी रैंकिंग में छठे और हरमनप्रीत कौर 11 वें स्थान पर

Shafali Verma moves up to sixth and Harmanpreet Kaur to 11th in ICC T20 batting rankings

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारत की विस्फोटक ओपनर शैफाली वर्मा मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 38 गेंदों में 57 रन बना कर आईसीसी टी 20 महिला इंटरनैशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में दो पायदान चढ़ कर छठे स्थान पर पहुंच गई। शैफाली ने अपनी अर्द्धशतकीय पारी में दो छक्के और चार चौके लगाए लेकिन इसके बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम आठ विकेट से हार गई। मेजबान दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम भारत से शुरू के दोनों मैच जीत पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज मे 2-0 से आगे है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत की महिला टीम से सीरीज का पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच छह विकेट से जीता था। शैफाली वर्मा वेस्ट इंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज से एक पायदान उपर तीसरे स्थान पर है। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मषव में 33 गेंदों में 47 रन बनाकर दो पायदान उपर चढ़ कर संयुक्त रूप से 11 वें स्थान पर पहुंच गई है।

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वॉल्फर्ट दो मैचों के बाद मौजूदा पांच टी 20अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में पहले मैच में 51और दूसरे में 54रन सहित कु़ल 105 रन बनाकर रन बनाने ेमं सबसे आगे चल रही है और वह आईसीसी टी 20 महिला बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। एनिरी ड्रेकसन दूसरे मैच मे अविजित 44 रन बनाकर 18 पायदान उपर चढ़ कर 33 वें स्थान जबकि सुन लुज पिछले हफ्ते 46 गेंदों में 57 रन बना 35वें स्थान पर पहुंच गई। दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर चोल ट्रायोन ने पहले मैच में अविजित 18 रन बनाने के बाद दूसरे मैच में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए आईसीसी टी 20 में ऑलराउंडरों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से 11 वें स्थान पर पहुंच गई।

दक्षिण अफ्रीका की बाएं हाथ की स्पिनर आईसीसी टी 20 गेंदबाजी रैंकिंग में संयुक्त रूप से छठे स्थान और अयाबोंगाखाका आठ पायदान उपर च़ कर 25 वें और टुमी सिखूखुने 23 पायादान उपर चढ़ कर 55वें स्थान पर पहुंच गई।