सीएसके अब गुजरात टाइटंस को भी हरा शीर्ष चार की ओर कदम बढ़ाने उतरेगी

CSK will now look to beat Gujarat Titans to move closer to the top four

  • गुजरात टाइटंस के सामने लगातार तीसरी हार से बचने की चुनौती
  • तेज गेंदबाज काम्बोज व स्पिनर अकील व नूर से गुजरात को चौकस रहना होगा

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के मौजूदा सीजन के दूसरे शतक की बदौलत चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) के हौसले मुंबई इंडियंस पर उसके घर में दर्ज 103 रन से जीत से बुलंद हैं। मेजबान चेन्नै सुपर किंग्स अब अपने घर चेन्नै में गुजरात टाइटंस को भी रविवार को हरा कर आईपीएल 2026 में अपनी जीत का सिलसिला आगे बढ़ा शीर्ष चार और प्ले ऑफ की ओर कदम बढ़ाने के मकसद से उतरेगी। दोनों टीमों के फिलहाल सात-सात मैचों के बाद तीन तीन -तीन जीत और चार चार हार से समान बाद समान रूप से छह- छह अंक हैं। चेन्नै सुपर किंग्स अपनी बेहतर नेट रन के कारण गुजरात टाइटंस से दो पायदान उपर पांचवें स्थान पर है। ऐसे में गुजरात टाइटंस के सामने आठ मैचों मं लगातार तीसरी और कुल पांचवीं हार से बच कर जीत की राह पर लौटने की मुश्किल चुनौती होगी। शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस ने लगातार दो हार से आगाज के बाद लगातार तीन दर्ज की लेकिन फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 100 रन पर ढेर हो 91 रन से और साई सुदर्शन के धीमे शतक के चलते 200 के पार पहुंचने के बावजूद आरसीबी से बेंगलुरू में शुक्रवार रात सात गेंदों के बाकी रहते पांच विकेट से हार कर राह भटकी लग रही है। साई सुदर्शन चेन्नै के ही हैं और घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए ही चेन्नै में चिदाम्बरम स्टेडियम में खूब खेलने के साथ इसके मिजाज से वाकिफ हैं और इस पर अपने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर एक और बड़ी पारी खेल गुजरात टाइटंस को जीत की राह पर लौटाने की पुरजोर कोशिश करेंगे

चेन्नै सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को भले ही पिछले मैच में बड़े अंतर से हराया हो लेकिन दो अर्द्धशतक जड़ने वाल नौजवान विस्फोटक बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (201 रन ) के छह मैचों के बाद जांघ में चोट चलते बाहर होने से वह मौजूदा सीजन में सात मैचों में दो शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज संजू सैमसन (293 रन) पर जरूरत से ज्यादा निर्भर नजर आ रही है। संजू सैमसन को छोड़ सरफराज खान (161 रन) , शिवम दुबे (128 रन), जैमी ओवरटन (118 रन) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (104 रन) के रूप में चेन्नै सुपर के शीर्ष और मध्यक्रम रनों के लिए जूझना और महेंद्र सिंह धोनी का आधा सीजन खत्म होने तक एक भी मैच न खेल पाना चेन्नै सुपर किंग्स को बुरी तरह अखर रहा है। सीएसके के नौजवान बल्लेबाज प्रशांतवीर दो एक मैच में 43 रन की पारी खेलने के साथ 49 रन बना उम्मीउ जरूर जताई लेकिन दुनिया की इस सबसे महंगी लीग में अपनी पहचान बनाने के लिए अभी उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है।

गुजरात टाइटंस के लिए अब तक सात लंबे कद के प्रसिद्ध कृष्णा (12 विकेट), दक्षिण अफ्रीका के कसिगो रबाड़ा (10 विकेट), मोहम्मद सिराज ( 7 विकेट), अशोक शर्मा (6 मैच छह विकेट) तथा लेग स्पिनर राशिद खान (आठ विकेट ) ने गेंद से रफ्तार के साथ खूब धार दिखाई है। आरसीबी के खिलाफ शुक्रवार को मौजूदा सीजन में अपने अपने पहले मैच में ऑलराउंडर जेसन होल्डर और मानव सुतार ने एक एक विकेट लेकर यह उम्मीद जताई है कि ये दोनों खासतौर पर बीच और आखिर के ओवर में गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी के तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं। संजू सैमसन यदि सस्ते में आउट हो गए तो फिर सरफराज खान, शिवम दुबे और रनों के लिए जूझते रहे कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए चेन्नै सुपर किंग्स को बड़े स्कोर तक या अथवा इसके पार पहुंचाना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। ऐसे में खासतौर पर गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्ण, सिराज के साथ रफ्तार की नई सनसनी अशोक शर्मा की कोशिश शुरू में सीएसके की पारी बिखेरनी की रहेगी।

वहीं गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान व सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने तीन अर्द्धशतक सहित छह मैचों में सबसे ज्यादा 297 रन बनाए हैं जबकि साई सुदर्शन (235 रन) ने सात मैचों में एक शतक और एक अर्द्बशतक, जोस बटलर (231 रन) ने दो अर्द्धशतक और वाशिंगटन सुंदर (156 रन) ने एक अर्द्धशतक जड़ा है। शुभमन, साई और बटलर पर ही गुजरात टाइटंस को बड़ा स्कोर खड़ा करने और इसके पार पहुंचाने का दारोमदार रहेगा। गुजरात टाइटंस को राहु़ल तेवतिया (कुल 49 रन) और ग्लेन फिलिप्स के छह मैचों में कुल 67रन बना बहुत अखरा और इसी के चलते आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को मौका दिया। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को शुरू के सात मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट चटका पर्पल कैप अपने सिर सजाने वाले सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल काम्बोज (14 विकेट) के साथ वेस्ट इंडीज के अकील हुसैन ( तीन मैच, 5 विकेट) और अफगानिस्तान के नूर अहमद ( छह विकेट ) जैसे बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी और नौजवान तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी (2 मैच, 3 विकेट) व गुरजपनीत (4मैच, 3 विकेट)
से चौकस रहना होगा।

बीच के ओवरो में विकेट नहीं चटका पाए : शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी टीम की आरसीबी के हाथों बेंगलुरू में हार पर कहा, ‘हम 16 से 19 के बीच बेहद अहम ओवरों में एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाना अखरा। हम इस दौरान जितने रन बनाना चाहते थे नही बना पाए। हम पॉवरप्ले खत्म होने पर अच्छी स्थिति में थे। तब हमें बीच के ओवरों में आरसीबी के विकेट चटकाने की जरूरत थी और लेकिन पॉवरप्ले के बाद हम ऐसा नहीं कर पाए। जहां तक विराट कोहली का शून्य पर कैच टपकाने की बात है तो बेशक यह क्षेत्ररक्षक को खुद भी खासा परेशान करता है। बावजूद इसके अहम है अहम यह है कि आप इससे कैसे उबरते है। हमें मौके मिले लेकिन हम उन्हें भुना नहीं पाए। मेरा मानना है कि आरसीबी के बल्लेबाजों ने बीच के ओवर में बेहतरीन बल्लेबाजी की। जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तब आरसीबी के बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पांडया ने मुझे जो गेंदे फेंकी तो गेद कुछ रुक कर आ रही थी तो तब मैंने मानव सुतार से कुछ ओवर फिंकवाने की सोची क्योंकि ऐसे में हम कुछ विकेट चटकाते तो मैच में वापसी कर सकते थे। जहां तक साई सुदर्शन की बात है तो वह पिछले कुछ मैचों में जिस तरह आउट हुए उससे खुद से नाराज थे लेकिन उन्होंने शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ शतक जड़ कर वापसी की। मैं उम्मीद करता हूं कि वह अगले मैच में मुझे कुछ ज्यादा स्ट्राइक देंगे।‘

मैच आपको बताता है कि आपको क्या करना है: संजू सैमसन
मौजूदा आईपीएल में दूसरा शतक जड़ने वाले सीएसके सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा, ‘ मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े मैदान पर शतक जड़ बहुत बढ़िया लगा। मेरे और टीम के लिए वाकई खास पल है। मैंने चीजों को सहज रखने की कोशिश की। पिच की वानखेड़े की सामान्य पिच नहीं थी। इस पर गेंद कुछ रुक कर आ रही थी। ऐसे में मेरे लिए आगे की रणनीति यह तय करना था टीम को आगे क्या करना है। हमने कुछ विकेट गंवा दिए थे और तब मैंने सोचा ऐसे में जरूरत यह है कि क्रीज पर जमा बल्लेबाज वह डटा रहे और मैंने यही किया। मैच आपको बताता है कि आपको क्या करना है। आपको पहले ही यह सोचने की जरूरत नहीं है कि मैं इसी तरह खेलता हूं और यही करता हूं। मेरी जिम्मेदारी है मैच के मिजाज को आंकू और टीम की जरूरत क्या है और उसी के मुताबिक योजना बनाई। हमने यदि जल्दी विकेट न गंवाए होते तो मैं और पहले आक्रामक तेवर अपनाता। विकेट गिरने पर मेरे लिए पारी का बढ़िया समापन अहम था। हमारी चेन्नै सुपर किंग्स की मौजूदा टीम खासी युवा है लेकिन तीन हार के बाद जिस तरह का जज्बा और तेवर हमने दिखाए वह काबिलेतारीफ है। हम अब यहां से आगे और मजबूत प्रदर्शन करना चाहते है। हम जानते हैं कि हर टीम मजबूत है और हम फिलहाल खेल का लुत्फ उठा रहे हैं।‘

अब हम अब रंग में आ रहे हैं: ऋतुराज गायकवाड़
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘ संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली। संजू ने अब तक पूरे रंग में दिखे हैं। शुरू के मैचों से अब हमारी गेंदबाजी बेहतर हो रही है। मुझे लगा कि अब हम अब रंग में आ रहे हैं। गेंदबाजी में हम सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हम हर तरह टीम को मजबूत बना रहे हैं। मुकेश ने मैच के शुरू में विकेट चटका कर लय बनाई। अंशुल काम्बोज हमेशा बढ़िया गेंदबाजी कर रही है। जब भी पिच में उछाल और रफ्तार होती जेमी ओवरटन विकेट चटकाते हैं। जेरमी और गुरजपनीत बीच के ओवर में विकेट चटका सकते हैं। चेन्नै में वापस खेलने लौटने पर हमें फिर से आकलन करना होगा।’