गुजरात टाइटंस अब पंजाब किंग्स से हिसाब चुका प्ले ऑफ की होड़ में बने रहने उतरेगी

Gujarat Titans will now look to settle scores with Punjab Kings to stay in contention for the playoffs

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का रंग में न होना है पंजाब किंग्स की चिंता

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारतीय बल्लेबाजी के दो मजबूत स्तंभ शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) और श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स) बतौर कप्तान आईपीएल 2026 में अहमदाबाद में आमने -सामने होंगे। शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस ने अपने अभियान का आगाज मेजबान पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में अंतिम ओवर में तीन विकेट से हार किया। गुजरात टाइटंस अब अपने घर अहमदाबाद में रिटर्न मैच में रविवार को फिलहाल शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स को रिटर्न मैच में हरा उससे हिसाब चुकता करने के मकसद से उतरेगी। गुजरात टाइटंस के हौसले पिछले दो मैचों में पहले सीएसके को उसके घर चेन्नै में आठ विकेट और फिर मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) को अहमदबाद में चार विकेट से हराने से बुलंद हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी इकाई के रूप में दमदार प्रदर्शन करने वाली फिलहाल पांचवे स्थान पर चल रही गुजरात टाइटंस की निगाहें दस मैचों में लगातार तीसरी कुल छठी जीत के साथ प्ले ऑफ की होड़ में बने रहने पर लगी हैं। वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने गेंद,बल्ले और बतौर क्षेत्ररक्षण तीनों में बेहतरीन प्रदर्शन कर गुजरात टाइटंस की जीत में अहम भूमिका निभाई है और उनके साथ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद समय विकेट चटकाने की क्षमता दिखा टीम को जरूरी संतुलन भी दिया है। गुजरात टाइटंस के फिलहाल नौ मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ दस अंक हैं। वहीं जीत के से आगाज करने के बाद दूसरा मैच बारिश से बेनतीजा अधूरा खत्म होने के बाद अगले लगातार पांच मैच जीत के बाद पहला मैच अपने घर में राजस्थान रॉयल्स के हाथों पांच विकेट से हार और उसके आठ मैचों में 13 अंक हैं और वह शीर्ष पर बरकरार है।

कप्तान शुभमन गिल (373 रन) तीन अर्द्धशतक जड़ कर और उनके साथ उनके सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन ( 328 रन )एक शतक और दो अर्द्ध शतक और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले जोस बटलर (309 रन) के रूप शीर्ष तीन का पूरे रंग में होना गुजरात टाइटंस की मौजूदा संस्करण में बड़ी ताकत साबित हो रहा है। राहुल तेवतिया ने भले ही आठ मैचो में कुल 76 रन बनाए हैं लेकिन पांच में वह अविजित रहे और आरसीबी के खिलाफ अहम मैच में 27 रन बना दिखाया वह बतौर फिनिशर टीम के लिए बेहद अहम है। पंजाब किंग्स की पहली हार से उसकी गेंदबाजी खासतौर पर बाएं हाथ के तुरुप के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अर्शदीप सिंह का आठ मैचों में मात्र आठ विकेट ही चटका पाना और घातक यॉर्कर और वाइड यॉर्कर फेंकने के लिए जूझना और खासा महंगा साबित होना पंजाब किंग्स के लिए चिंता का सबब बन रहा है। अनुभवी लेग स्पिनर युजवेद्र चहल (7 विकेट), मार्को येनसन (5 विकेट) ,तेज गेंदबाज वैशाख विजय कुमार( 7 मैच, 6 विकेट) व जेवियर बार्टलेट (5 विकेट),शशांक सिंह (3 विकेट) के रूप में पंजाब किंग्स की गेंदबाजी बतौर गेंदबाजी इकाई जूझती नजर आई है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभन गिल उनके सलामी जोड़ीदार सुदर्शन, जोस बटलर की कोशिश शुरू में ही पंजाब किग्स के गेंदबाजों पर हल्ला बोल उसे पस्त करने की रहेगी।

पंजाब किंग्स के लिए शुरू के आठ मैचों में प्रभसिमरन (346 रन) ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर (309 रन) के साथ चार अर्द्ध शतक जड़े हैं। प्रभसिमरन के साथ बेहद युवा प्रियांश आर्य (283) की सलामी जोड़ी बेखौफ क्रिकेट खेल रही है और उनके साथ कप्तान श्रेयस अय्यर व दो अर्द्ध शतक जड़ने वाले कूपर कोनोली ( 270 रन) के रूप में पंजाब किग्स का शीर्ष और मध्यक्रम मौजूदा सीजन में मजबूत प्रदर्शन कर रहा है । शीर्ष चारों के बाद मरकस स्टोइनस का मात्र एक अर्द्ध शतक सहित 110 रन बनाना और शशांक सिंह (70 रन) और नेहाल वढेरा (85 रन) का रन के लिए जूझना जरूर पंजाब किंग्स को परेशान कर रहा है। नौ मैचों में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कसिगो रबाड़ा (14 विकेट), लेग स्पिनर रशीद खान (10 विकेट), मोहम्मद सिराज (9 विकेट), प्रसिद्ध कृष्णा (7 मैच, 12 विकेट), रफ्तार के नए सौदागर अशोक शर्मा (6 मैच, 6 विकेट), अरशद खान (2 मैच, 5 विकेट), जेसन होल्डर (तीन मैच, 3 विकेट) ने बतौर गेंदबाजी गुजरात टाइटंस के लिए सही वक्त पर विकेट चटका कर अपनी टीम को एक मजबूत गेंदबाजी इकाई बनाया है। खासतौर पर रबाड़ा, होल्डर व अरशद खान जैसे तेज गेंदबाजों की त्रिमूर्ति के साथ खासतौर पर अनुभव लेग स्पिनर रशीद खान ने यदि पंजाब किग्स को शुरू में झटके दे दिए तो फिर उसके लिए संभलना मुश्किल हो जाएगा।

हम मजबूत होकर वापस लौटेंगे : श्रेयस अय्यर
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘ हमारा 224 रन का स्कोर शानदार स्कोर था और इसके लिए बल्लेबाजों को सलाम। धीमी और ऐसी पिच जिस पर गेंद कुछ रुक कर आ रही थी बल्लेबाजों का यह वाकई कमाल का प्रदर्शन था। हम गेंद से अपनी योजना को अमली जामा नहीं पहना पाए। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में गजब की भागीदारी की और फरेरा और दुबे ने उनके लिए पारी के आखिर में अहम रन बनाए। यह ऐसा फॉर्मेट है जहां जहां बहुत से खिलाड़ियों ने अपना खेल बदला है और पहली गेंद से दे दनादन शुरू कर देते हैं। आखिर में बस यही कहूंगा कि अहम है योजना को अमली जामा पहनाना। न्यू चंडीगढ़ में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बस हमारा दिन ही नहीं था। हमारे लिए अहम है उन चीजों पर काबिज रहना जो हम अब तक करते और जिनका हमने अब तक अनुसरण किया है। शरीर कुछ थक रहा था लेकिन हार का यह कारण नहीं हो सकता। हम वापस ड्राइंग बोर्ड पर जाएंगे और मजबूत होकर वापस लौटेंगे। यह दिन बस हमारा ही नहीं था। हम सकारात्मक और आशान्वित रहना चाहते हैं। स्पिनरों के खिलाफ रन बनाना मुश्किल था। स्पिनर की गेंद कुछ रुक कर आ रही थी और घूम भी रही थी। हरप्रीत बराड़ का यह पहला मैच था और उन्होंने जो जिगरा दिखाया उसके लिए उन्हें सलाम।

आरसीबी को 160 रन से कम पर रोकना वाकई संतोषजनक : शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘मौजूदा चैंपियन आरसीबी पर हमारी टीम की यह जीत खासी संतोषजनक है। हमारे गेंदबाजों का अहमदाबाद में इस तरह की पिच पर आरसीबी को 160 रन से कम पर रोकना वाकई गजब की गेंदबाजी थी। आरसीबी के खिलाफ हमारी फील्डिंग गजब बेहद चुस्त रही।दूसरे ओवर के बाद मैच में वापसी करना शानदार रहा। मैं अपनी बल्लेबाजी से खूश हूं। पहली गेंद पर खुशकिस्मत रहा और दूसरी गेंद मेरे पाले में। मैंने महसूस किया यह मेरा दिन है और गेंदबाजों को निशाने पर लिया। तेवतिया हमारे लिए बहुत अहम है और खुश हूं कि वह मैच खत्म कर मैदान से वापस लौटे। हम जीते लेकिन हमने कुछ ज्यादा विकेट खोए।‘
रविवार का मैच: गुजरात टाइटंस वि पंजाब किंग्स (अहमदाबाद, शाम साढ़े सात बजे से)।