पंजाब किंग्स रिटर्न मैच में हैदराबाद को हरा कर प्ले ऑफ की ओर कदम बढ़ाने उतरेगी

Punjab Kings will look to beat Hyderabad in the return match and move towards the playoffs

अभिषेक -हेड और प्रभसिमरन -प्रियांश की सलामी जोड़ियों पर रहेंगी निगाहें

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : श्रेयस अय्यर की अगुआई में पिछले लगातार दो मैच हारने के बावजूद शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स रिटर्न मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को अब हैदराबाद में बुधवार को हरा हार का हिसाब चुका आईपीएल 2026 में प्ले ऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ाने उतरेगी। पंजाब किंग्स के नौ मैचों में छह जीत और केकेआर के खिलाफ मैच बारिश के चलते बेनतीजा अधूरा खत्म होने के बावजूद कुल सबसे ज्यादा 13 अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद दस मैचों में छह जीत और चार हार के साथ 12 अंक ले तीसरे स्थान पर है। प्ले ऑफ में स्थान पक्का करने के लिए किसी टीम के लिए आठ जीत के साथ 16 अंक जरूरी हैं हालांकि 14 अंक के साथ भी टीम प्ले ऑफ में पहुंच सकती है लेकिन तब बेहतर नेट रन रेट और अन्य टीमों के नतीजे भी अहम हो जाते हैं। अभिषेक शर्मा (74) और ट्रेविज हेड (38) की सलामी जोड़ी की मात्र 8.1ओवर में 120 रन की भागीदारी के बाद आखिर के तीन ओवर में 23 रन के भीतर तीन विकेट खो सनराइजर्स हैदराबाद के20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन के स्कोर को पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्द्धशतकों की बदौलत सात गेंदों के बाकी चार विकेट पर 223 रन बना मैच जीत लिया था। सबसे अहम है कि इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को अपने नियमित कप्तान तेज गेंदबाज पैट कमिंस उपलब्ध नही थे।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा (440 रन) और ट्रेविज हेड(323 रन) की सलामी जोड़ी ने मिलकर 763 रन और पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह (361 रन) और प्रियांश आर्य (8 मैच, 285 रन) की सलामी जोड़ी ने 646 रन बनाए हैं। ऐसे में सबकी नजरें इन दोनों की विस्फोटक सलामी जोड़ियों पर रहेंगी। अब नियमित कप्तान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (दो मैच, तीन विकेट) नौवें मैच से सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने से बेशक पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी के लिए दे दनादन अंदाज में रन बनाना कतई आसान नहीं रहने वाला है। अब मौजूदा आईपीएल के अधबीच पिचें धीमी पड़ने लगी है और इस पर स्ट्रोकप्ले आसान नहीं होगा। ऐेसे में बड़े स्ट्रोक खेलने वाले हैदराबाद के अभिषेक व हेड के साथ पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन और प्रियांश की सलामी जोड़ियों का कड़ा इम्तिहान मुमकिन है।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक शतक और तीन अर्द्ध शतक सहित दस मैचों में सबसे ज्यादा रन बना ऑरेंज कैप सिर सजाने वाले अभिषेक शर्मा , दो अर्द्ध शतक जमा रंग मे आ चुके उनके सलामी जोड़ीदार ट्रेविज हेड, चार अर्द्ध शतक जमाने वाले हेनरिक क्लासेन (425 रन), तीन अर्द्ध शतक जमाने वाले इशान किशन( 354 रन), एक अर्द्धशतक जमाने वाले नीतिश रेड्डी (193 रन) के रूप में सनराइजर्स हैदरबाद के पास खासा मजबूत शीर्ष और मध्य क्रम है। पंजाब किंग्स के लिए शुरू के नौ मैचों में बाएं हाथ के अर्शदीप सिंह (10 विकेट), मार्को येनसन(6 विकेट), वैशाख विजयकुमार ( 8 मैच, 8 विकेट) जिस तरह जूझ रहे हैं उसका अभिषेक और हेड की सलामी जोड़ी के साथ क्लासेन और इशान किशन पूरा पूरा लाभ उठसने की कोशिश करेंगे। हैदराबाद के बल्लेबाज पंजाब किंग्स के चतुर लेगयुजवेंद्र चहल ( सात विकेट ) से जरूर चौकस रहना होगा।

पंजाब किंग्सकी बल्लेबाजी शुरू के नौ मैचों में चार चार अर्द्धशतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज अर्द्ध शतक जड़ने वाले प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर(328 रन) और दो दो अर्द्धशतक जड़ने वाले प्रियांश आर्य (8 मैच, 285 रन) व कूपर कॉनोली (270 रन) पर निर्भर है। एक अर्द्ध शतक जड़ने वाले मरकस स्टोइनस (150 रन),शशांक सिंह (7 मैच, 70 रन) और नेहाल वढेरा (8 मैच, 65 रन) का रन बनाने के लिए जूझना जरूर पंजाब किंग्स को अखर रहा है। पंजाब के शीर्ष क्रम को हैदराबाद के शुरू के दस मैचों में कामयाब तेज गेंदबाज श्रीलंकाई तेज गेदबाज इशान मलिंगा (15 विकेट), साकिब हुसैन(6 मैच, 9विकेट), प्रफुल्ल हिंगे(4 मैच, 8 विकेट) के साथ कप्तान पैट कमिंस से चौकस रहने की जरूरत होगी।

हैदराबाद के पास बतौर तेज गेंदबाज जयदेव उनाडकट (4 मैच, 4 विकेट) और दों हाथ के स्पिनर स्पिनर हर्ष दुबे (7 मैच, 8 विकेट) व शिवांग कुमार (8 मैच, 6 विकेट) ऐसे गेंदबाज हैं जो कि खासतौर पर पंजाब किंग्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज पर दबाचव बनाए रख सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच को लेकर रोमांचित हैं : श्रेयस अय्यर
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले दो मैचों में लगातार दूसरी हार के बाद कहा,‘ मेरा मानना है कि हमने गुजरात टाइंटस के खिलाफ रिवर्स मैच में उसके खिलाफ अच्छा स्कोर बनाया। नई गेंद शुरू में कुछ हरकत कर रही थी। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने पूरी ताकत से गेंदबाजी कर पिच का अच्छा इस्तेमाल किया। हमने पॉवरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए और इसके बाद हमारा 160 रन तक पहुंचना एक अच्छा प्रयास रहा। हमें नई गेंद से विकेट चटकाने के लिए सही दिशा, लंबाई और सटीक गेंदबाजी करने की दरकार थी लेकिन हमारी योजना कारगर नहीं रही। असमतल उछाल के चलते अहमदाबाद की पिच पर मिडविकेट के उपर से गेंद को उड़ाना आसान नहीं था। हम अपनी योजना को अमली जामा नहीं पहना पाए। अब अपनी लगातार दूसरी हार के बावजूद नौ मैचों के बाद भी शीर्ष पर है। हमारे गेंदबाजों ने जिगरा दिखाया और हम गुजरात टाइटंस से मैच जीतना चाहते थे लेकिन यह मुमकिन नहीं हो पाया। अब हम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में मंगलवार को खेले जाने वाले मैच को लेकर रोमांचित हैं। हमारी पूरी टीम पूरा जोर लगा रही है। यदि आपके तेवर और जज्बा है तो अंतत: आपको मनमाफिक नतीजे मिलेंगे।’

आपको मैच के मिजाज के मुताबिक ढालना होता है : पैट कमिंस
पैट कमिंस ने नौवें मैच से मौजूदा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभालने पर एक मैच जीता और एक हारा है। कमिंस ने कहा, ‘केकेआर के खिलाफ अपने हैदराबाद के घरेलू मैदान पर सात विकेट से हार पर मैं बस यही कहूंगा कि दिन हमारा नहीं था। हमने खासे बढ़िया आगाज के बाद 00 या कम से कम 180 रन तो बनाने ही चाहिए थे। आपको मैच के मिजाज के मुताबिक ढालना होता है। शुरू के दस में आठ ओवर हमारे लिए बढ़िया रहे। मेरा मानना है कि हैदराबाद की पिच पर 180 रन एक अच्छा स्कोर होता। पिच कुछ सूख रही थी । हम अपनी पारी को आखिरी ओवर तक ले गए। एक छोटा क्षण ही मैच के नतीजे पर अंतर कर सकता था।
बुधवार का मैच : सनराइजर्स हैदराबाद वि पंजाब किंग्स(शाम साढ़े सात बजे से, हैदराबाद)