आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद में 31 मई को

IPL 2026 final in Ahmedabad on May 31

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच आईपीएल 2026 का क्वॉलिफायर 1 धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 26 मई को खेला जाएगा। क्वॉलिफायर 1 की विजेता सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। यह घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मानद सचिव देवजीत साइकिया ने बुधवार को की।

तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच इलिमिनेटर 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के नए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले क्वॉलिफायर 1 मे हारने वाली और इलिमिनेटर की विजेता टीम 29 मई को क्वॉलिफायर 2 में न्यू चंडीगढ़ के नए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने होगी। क्वॉलिफायर 1 और क्वॉलिफायर 2 की विजेता टीमें 31 मई को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम,अहमदाबाद में फाइनल में आमने सामने होंगी।