दीपक कुमार त्यागी
गौतमबुद्धनगर : महामाया एकेडमी ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) में आयोजित क्रिकेट मैच में ‘आरव शर्मा’ की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ‘शिवाय क्रिकेट एकेडमी’ ने ‘एसएससीए’ को 58 रनों से हरा कर जबरदस्त जीत हासिल की। ‘शिवाय क्रिकेट एकेडमी’ ने मैच में टॉस जीत के साथ ही अपनी विजयी शुरुआत करते हुए पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था।
ओपनिंग साझेदारी के जल्द ही टूटने के बाद ‘शिवाय क्रिकेट एकेडमी’ की तरफ से वन डाऊन पर खेलने के लिए टीम के 12 वर्षीय भरोसेमंद, हरफनमौला ऑलराउंडर राइट हैंड बैट्समैन व विकेटकीपर ‘आरव शर्मा’ को पारी संभालने के लिए मैदान पर भेजा। मैदान में आते ही ‘आरव शर्मा’ ने बल्लेबाजी में अपना हुनर जबरदस्त ढंग से दिखाना शुरू कर दिया और उन्होंने अपनी तूफ़ानी पारी में 95 गेंदों पर 13 चौके लगाकर के 96.84 के तूफ़ानी स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाकर के आउट होने से पहले टीम के विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। ‘शिवाय क्रिकेट एकेडमी’ ने 30 ओवरों के मैच में 6 विकेट खोकर के ‘आरव शर्मा’ की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए ‘एसएससीए’ 28 ओवर में 188 रन बनाकर के ऑल आउट हो गई और 58 रन से मैच हार गई।





