-भारतीय महिला हॉकी टीम पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैच खेलेगी
-चीफ कोच मराइन बोले, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी खामियों को जानने में मदद मिलेगीसत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम 15 से 21 जून तक न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2025-26 की तैयारियों के लिए उससे पहले मई में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। भारतीय महिला हॉकी टीम 26 से 30 मई तक मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में चार मैच खेलेगी। भारतीय महिला हॉकी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरू के दो मैच 26 और 27 मई को और अंतिम दो मैच 29 और 30 मई, 2026को पर्थ में खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम नेशंस कप से अभ्यास मैच खेल कर अपनी तैयारियां जारी रखेगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले अपने अर्जेंटीना दौरे पर चार मैचों में दो जीती थे। अर्जेंटीना दौरे से लौटने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बेंगलुरू में राष्ट्रीय महिला हॉकी शिविर में इस साल व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय कैलंडर के चलते अपनी खामियों को दुरुस्त करने में लगी हैं। भारतीय महिला हॉ़की टीम के ड्रैग फ्लिकर दुनिया के जाने माने ड्रैग फ्लिकर नीदरलैंड के ताके ताकेमा से अनंदना, द कोका कोला इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से 26 मई से 21 जून तक 2026 तक पर्थ(ऑस्ट्रेलिया) और ऑकलैंड में ड्रैग फ्लिक ट्रेनिंग क्लिनिक में शिरकत करेंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम के चीफ कोच शुएर्ड मराइन ने इस दौरे की अहमियत की बाबत कहा, ‘हॉकी इंडिया के न्प्रयासों से ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा मुमकिन होने से मैं बहुत खुश हूं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हमें अपनी खामियों और शिविरों के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम में हुए सुधारों को जानने में मदद मिलेगी। अर्जेंटीना के खिलाफ खेलते समय हमने देखा कि हमारे लिए मानक क्या है। हम अब यह जांच सकते हैं कि हम अपनी पिछली दो जीत के स्तर तक पहुंचने और उस लय को बनाए रखने के कितने करीब हैं। न्यूजीलैंड में नेशंस कप में खेलने से ऑस्ट्रेलिया में खेलने से एक तो हम लंबी फ्लाइट की यात्रा से बच जाएगे। दसरे हम खुद को न्यूजीलैंड के मौसम के मुताबिक और तेजी से ढाल भी लेंगे। न्यूजीलैंड में मौसम ठंडा और पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) का मौसम बहुत कुछ उसके जैसा ही है।’





