भारत की महिला 18 टीम किले की ढीली चौकसी ले डूबी
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : आकाशदीप (11 वें मिनट) और दीपक प्रकाश टोपो (45 वें मिनट) के एक एक गोल से भारत की अंडर 18 पुरुष टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 18 पुरुष टीम के खिलाफ साई, सेंट्रल रीजनल सेंटर, भोपाल में चार मैचों की हॉकी सीरीज का पहला मैच शुक्रवार रात दो दो गोल से ड्रॉ खेला। ऑस्ट्रेलिया अंडर की ओर से जेट जॉनस्टोन (दूसरे मिनट) और फ्रेंकी बाकर (60 वें मिनट) ने एक एक गोल किया। कोच सरदार सिंह के मार्गदर्शन वाली भारत अंडर 18 पुरुष हॉकी टीम ने मैच के शुरू और आखिरी मिनट में मुस्तैदी दिखाई होती तो यह मैच ड्रॉ कराए जाने की बजाय आसानी से जीत सकती थी।
दीया (22 वें मिनट), किरण एक्का (42 वें मिनट) और स्वीटी कुजूर (48) के एक एक गोल के बावजूद भारत अंडर 18 महिला हॉकी टीम आखिरी पांच मिनट में तीन गोल खाकर भारत अंडर 19टीम मेहमान ऑस्ट्रेलिया अंडर 18 महिला हॉकी टीम से चार मैचों की हॉकी सीरीज के पहले मैच में 3-4 से हार गई। विजेता ऑस्ट्रेलिया अंडर 18 महिला टीम की ओर से से स्टैला बार्थोलोमियूज (54 वे 55 वें मिनट) ने दो तथस आउरोरा कोवासेविच (21 वें मिनट) और मिया क्लिम्पश्च (54 वें मिनट ने एक एक गोल किया। कोच रानी रामपाल के मार्गदर्शन वाली भारत की अंडर 18 महिला टीम ने यदि चौथे और आखिरी क्वॉर्टर के शुरू के पांच मिनट में अपने किले की और मुस्तैदी से चौकसी की होती वह बेशक अपना मैच आसानी से जीत सकती थी।





