भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 18 पुरुष हॉकी टीमों में चार मैचों की सीरीज ड्रॉ रही

India and Australia's Under-18 men's hockey teams drew the four-match series

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : कोच पूर्व हॉकी ओलंपियन सरदार सिंह के मार्गदर्शन में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार अंडर 18 मैचों की सीरीज का भोपाल में चौथा और आखिरी मैच बुधवार रात तीन तीन से बराबर खेल कर सीरीज ड्रॉ कराई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार अंडर 18 मैचों की सीरीज में एक मैच जीता, एक हारा और दो ड्रॉ खेले।

करण गौतम के दसवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर और बेन सिद्धार्थ के 14 वें मिनट में दागे मैदानी गोल से भारत अंडर 18 पुरुष टीम ने 2-0 की बढ़त ले ली। जेट जॉनस्टोन (18वें व 25वें) के दो गोल से ऑस्ट्रेलिया अंडर18 ने दो दो की बराबरी पा ली। कप्तान केतन कुशवाहा (40 वे मिनट) के तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से पहले दागे गोल से भारत अंडर 18 ने 3-2 की बढ़त ले ली। एंड्रयू फल्डस (57 वें मिनट) के मैदानी गोल से ऑस्ट्रेलिया अंडर 18 ने चौथा व आखिरी मैच 3 -3 से ड्रा करा कर सीरीज भी एक एक की बराबरी पर समाप्त कराई।

भारत की महिला अंडर 18 टीम ने ऑस्ट्रेलिया की अंडर 18 महिला टीम से सीरीज का चौथा व आखिरी मैच 4-1 से जीता।