भारत की जीत में यस्तिका व जेमिमा के अर्द्धशतक, नंदिनी ने चटकाए तीन विकेट
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : अनुभवी जेमिमा रॉड्रिग्ज और लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाली विकेटकीपर बैटर यस्तिका भाटिया के अर्द्ध शतकों और अपने अंतराष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाली नवोदित तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा द्वारा चटकाए तीन विकेट की बदौलत भारत ने मेजबान इंग्लैंड को चेम्सफर्ड में पहले महिला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बृहस्पतिवार रात 38 रन से हरा तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ली।
भारत ने अपनी नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर सीरीज के पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आराम दिया और इसमें टीम की कप्तानी इंग्लैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर भारत ने कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना (0रन, 1 गेंद) और शैफाली वर्मा(2 रन, 3 गेंद) के रूप में अपने दो विकेट मात्र सात रन पर पहले ही ओवर में खो दिए। स्मृति को इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने ऑफ स्टंप पर गिरी गेंद को कवर ड्राइव करने की कोशिश में मैच की पहली ही गेंद पर चार्ली डीन को कैच थमा दिया और भारत पहला विकेट खाला खोले बिना खो दिया और इसी ओवर में बेल की आखिरी गेंद पर शैफाली वर्मा ने लेग स्टंप पर गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में कैप्सी को कैच थमा दिया। । यस्तिका भाटिया (54 रन, 40 गेंद, एक छक्का) व जेमिमा रॉड्रिग्ज (69 रन, 40 गेंद, एक छक्का, दस चौके) की तीसरे विकेट की 126 रन की भागीदारी और दीप्ति शर्मा की सावतीं बैटर के रूप में 13 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन की पारी की बदौलत भारत की महिला टीम ने निर्धारित 20ओवर में सात विकेट पर 188 रन बनाए। दो बरस के बाद अपना पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रही यस्तिका के कर्टिन कॉलमैन द्वारा रनआउट किए जाने से उनकी और जेमिमा की भागीदारी टूटी। यस्तिका ने आउट होने पहले अपना पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय अर्द्बशतक पूरा किया। लॉरेन बेल(3/34) इंग्लैंड की सबसे कामयाब बैटर रही।
अपना पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच रही नवोदित तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा (3/34) ने एमी जोंस (67 रन, 48 गेंद, 9 चौके)की हीदर नाइट (21 रन, 24 गेंद, 2 ौके) कृ साथ तीसरे विकेट की 64 रन की भागीदारी के बावजूद इंग्लैंड को निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 150 रन पर रोक कर भारत को मैच जिता दिया।
भारत के शुरू के दो विकेट सस्ते में गंवाने के बाद यस्तिका भाटिया ने जेमिमा रॉड्रिग्ज के साथ मिल कर भारत के स्कोर को 14 वें ओवर में तीन विकेट पर 133 रन पर पहुंचाया था कि तभी कोलमैन ने सीधे थ्रो से उन्हें रनआउट कर दिया इसक साथ दोनों की भागीदारी टूट गई। इंग्लैंड की तेज गेंदबाज इजी वॉन्ग के दूसरे ओवर में यस्तिका ने उनकी खासी धुनाई कर चार चौके जड़े और इसमें वाइड भी फेंकी और इसमें 27 रन बने। यस्तिका ने सोफी एकेलस्टन की गेंद पर छक्का जड़ा। यस्तिका ने अपना अर्द्धशतक 31 गेंदों में पूरा किया। जेमिमा रॉड्रिग्ज ने यस्तिका के साथ 58 गेंदों में शतकीय भगीदारी की। जेमिमा ने कॉलमैन की गेंद पर छक्का जड़ कर अपना अर्द्बशतक पूरा किया।
एलिस कैप्सी (और सोफिया डंकले (16 रन, 10 गेंद, एक छक्का, 2 चौके)ने जवाब में इंग्लैंड की पारी का आगाज किया लेकिन भारत की नौजवान तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने मात्र 37रन पर ये दोनों ही आउट कर पैवेलियन लौटाया। अपने करियर का पहला टी 20अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेल रही भारत की 24 बरस की नंदिनी शर्मा ने पारी के 16 वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एमी जोंस (67 रन, 48 गेंद, 9 चौके) को शैफाली वर्मा के हाथों कैच कराया और अगली गेंद पर डैनी गिब्सन (0 रन, 1 गेंद) को भी शैफाली वर्मा के हाथों कैच करा इग्लैड का स्कोर पांच विकेट पर 120 कर दिया। इंग्लैंड के स्कोर में चार रन ही और जुड़े कि ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने फ्रेया कैंप (8) को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया नंदिनी ने इजी वॉन्ग (4 रन, 3 गेंद, एक चौका) को धीमी गेंद पर बोल्ड कर इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 129 कर दिया। सोफी एकेलस्टोन (13 रन, 7 गेंद, 2 चौके) को यस्तिका ने रनआउट किया और इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में अपना आठवां विकेट 144 रन पर खोया।





