भारत के लिए राजभर, पूर्ति, अंश बहुत्रा व शाहरुख ने भी दागे दो दो गोल
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : कप्तान स्ट्राइकर केतन कुशवाहा द्वारा अनुकरणीय खेल दिखा जमाई हैट्रिक और प्रहलाद राजभर, आशीष तानी पूर्ति, अंश बहुत्रा व शाहरुख अली के दो दो तथा गाजी खान और आकाशदीप के एक एक गोल की बदौलत भारत ने कजाकिस्तान को काकामिगहारा (जापान) में पुरुष अंडर 18 एशिया कप 2026 हॉकी टूर्नामेंट में पूल ए में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज 13-0 की बड़ी जीत के साथ किया।
कप्तान केतन कुशवाहा ने भारत के लिए अनुकरणीय खेल दिखाकर कर खुल गोल दागने के साथ गोल करने के लिए बराबर अपने साथी स्ट्राइकर के लिए भी गेंद बढ़ा कजाकिसतान के गोल पर हमलों का तांता बांध उस पर पहले ही मिनट से दबाव बनाए रखा। शाहरुख अली ने 12 वें मिनट में कजाकिस्तान की डी में घुस कर अचूक निशाना जमा गोल कर भारत अंडर 18 का खाता खोला। प्रहलाद राजभर ने चार मिनट बाद गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। कप्तान केतन कुशवाहा (18 वें मिनट) और गाजी खान (20 वें मिनट) ने गोल कर भारत की बढ़त 4-0 कर दी।शाहरुख अली ने मैच के 29 वें और पूर्ति ने अगले मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 6-0 से आगे कर दिया।
भारत अंडर 18 ने तीसरे क्वॉर्टर में पांच गोल और दागे। बहुत्रा (31 वे 44 वें मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नरों का गोल मे बदला और पूर्ति ने अपना दूसरा गोल किया। कप्तान केतन कुशवाहा तीसरे क्वॉर्टर के आखिरी मिनट में एक मैदानी और एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर अवनी हैट्रिक पूरी कर भारत की बढ़त 11-0 कर दी। आकाशदीप ने चौथे व आखिरी क्वॉर्टर के दूसरे मिनट और राजभर ने मैच के 51वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर भारत को 13-0 से आगे कर दिया।





