भारत ने आखिरी लीग मैच में चीनी ताइपे को दी 13-1 से शिकस्त
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : ड्रैग फ्लिकर आशीष तानी पूर्ति के पेनल्टी कॉर्नर बेहतरीन ड्रैग फ्लिक पर जमाई हैट्रिक की बदौलत भारत ने चीनी ताइपे को पूल ए के अपने आखिरी मैच में बुधवार को काकामिगहारा (जापान) में 13-1 से हरा कर चार मैचों में तीन जीत और मेजबान जापान के हाथों मिली इकलौती हार के साथ नौ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रह अंडर 18 पुरुष हॉकी एशिया टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थान पाया। विजेता भारत की पुरुष टीम के लिए राहुल यादव, गाजी खान और बेन सिद्धार्थ ने भी दो दो तथा कप्तान केतन कुशवाहा , प्रेम चंद सोय और करण गौतम ने एक एक गोल किया। पराजित चीनी ताइपे के लिए इकलौता गोल दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले योंग ज्युन जोंग ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। भारत ने मैच में सात मैदानी गोल किए और छह गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
मैन ऑफ द मैच आशीष तानी पूर्ति( 27 वें मिनट, 35 वें मिनट, 42 वें मिनट) में पेनल्टी कॉर्नर गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की जबकि गाजी खान (40 वें और 43 वें) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो तथा करण गौतम (सातवें मिनट) गौतम ने एक गोल किया। भारत के लिए राहुल यादव (19 वें व 54 वेंमिनट ) व बेन सिद्धार्थ (29 वें मिनट व 52 वें मिनट) ने दो -दो , प्रेम चंद सोय(दसवें मिनट), कप्तान केतन कुशवाहा( 12 वें मिनट) तथा वरिंदर सिह ( 49 वें मिनट) ने एक एक मैदानी गोल किया।
भारत के लिए पहला गोल करण गौतम ने मैच के सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा लेकिन अगले पांच मिनट में पहले प्रेम चंद सोय और कप्तान केतन कुशवाहा ने मैदानी गोल कर उसे पहला क्वॉर्टर खत्म होने से तीन मिनट पहले 3-0 से आगे कर दिया था। राहुल यादव ने दूसरे क्वॉर्टर के चौथे मिनट में अपना पहला मैदानी, आशीष तानी पूर्ति ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से तथा बेन सिद्धार्थ ने 29 वें मिनट में पहला मैदानी गोल कर भारत को 6-0 से आगे कर दिया। अगले ही मिनट खेल के रुख के उलट मिले पेनल्टी कॉर्नर पर चीनी ताइपे के योंग ज्युन जोंग ने गोल कर हॉफ टाइम तक स्कोर 1-6 कर दिया। ड्रैग फ्लिकर आशीष तानी पूर्ति ने तीसरे क्वॉर्टर के पांचवें मिनट में अपना दूसरा 42 वें मिनट में ड्रैग फ्लिक पर तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की लेकिन इसके गाजी खान ने 40 वें और 43 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल कर भारत को 10-1 से आगे कर दिया। वरिंदर सिंह ने मैच के चौथे व आखिरी क्वॉर्टर के चौथे तथा बेन सिद्धार्थ ने तीन मिनट बाद और राहुल यादव ने दो मिनट बाद मैच का अपना अपना दूसरा मैदानी गोल कर भारत को 13-1 से आगे कर दिया लेकिन बराबर दबाव बनाए रखने के बाद भी और गोल नहीं कर पाया।





