- स्मृति, शैफाफी, जेमिमा, हरमनप्रीत के रूप में मजबूत बल्लेबाजी है भारत की ताकत
- हर किसी को है हरमनप्रीत से अब भारत को टी 20 विश्व कप जिताने की आस
- भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया व द.अफ्रीका में किसी एक को हराना होगा
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : सबसे अनुभवी बैटर हरमनप्रीत कौर के अपनी अगुआई में 2025 में घर में आईसीसी महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप जिताने के बाद से अब हर कोई उनसे अपनी कप्तानी में इंग्लैंड में आईसीसी टी 20 महिला क्रिकेट विश्व कप भी जिताने की आस कर रहा है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली हर लिहाज से बेहतर भारतीय महिला टीम बर्मिंघम में चिर प्रति्द्वंद्वी तेज गेंदबाज फातिमा सना की अगुआई वाली पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप 1 में रविवार को जीत से आगाज कर अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखने के मकसद से उतरेगी। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर का यह कुल लगातार दसवां और बतौर कप्तान लगातार पांचवां और संभवत: आखिरी टी 20 क्रिकेट विश्व कप होगा और बेशक वह इसमें भी भारत को खिताब जिता कर अपना बल्ला ‘टांगने’ की कोशिश में होंगी। भारत का पहला मकसद अपने ग्रुप 1 में दो पर रह कर सेमीफाइनल में पहुंचना होगा लेकिन इसके लिए उसे छह बार चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया पिछले दो संस्करण के फाइनल में हारने वाली दक्षिण अफ्रीका में से किसी एक को हर हाल में हराना होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने पर आगे फिर कुछ भी मुमकिन है। तल्ख सियासी रिश्तों के चलते भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें क्रिकेट में महिला टी 20 विश्व कप,टी 20 एशिया कप और राष्ट्रमंडल खेलों में आमने सामने हो पाती हैं। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच चार जीते जबकि मात्र एक केवल एशिया कप मे मात्र एक सिलहट में 2022 में13 रन से हारा है।
भारत ने जब 2025 में इंग्लैंड का दौरा किया सफेद गेंद से मेजबान टीम के मिली कामयाबी से वह टी 20 विश्व कप में आत्मविश्वास के साथ उतरेगा। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और चीफ कोच के सामने इंग्लैंड के नम मौसम के मुताबिक बढ़िया एकादश चुन पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने की होगी। भारत की ताकत बेशक कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्ज, यस्तिका भाटिया, विकेटकीपर ऋचा घोष, भारती फूलमाली जैसी विस्फोटक बैटरके साथ दीप्ति शर्मा और राधा यादव जैसे स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं।भारत की महिला अब हुए नौ आईसीसी टी 20 विश्व कपों में 2020 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में 85 रन से हार खिताब चूकी और 2009, 2010 , 2018, 2023 मे सेमीफाइनल में पहुंची। भारत की महिला टीम 2012 ,2014 , 2016, 2024 (यूएई) में ग्रुप चरण में बाहर हो गई। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में हरमनप्रीत कौर की अगुआई में बीते बरस भारत ने अपने घर में में आईसीसी वन डे क्रिकेट विश्व कप जीता है। भारत को ग्रुप एक में छह बार के चैपियन ऑस्ट्रेलिया और पिछली उपविजेता दक्षिण अफ्रीका से कड़ी चुनौती मिलेगी। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने ग्रुप में शीर्ष दो रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में किसी एक तो हर हाल में हराना होगा।
हरमनप्रीत कौर की अगुआई में महिला टी 20 विश्व कप में खेलने उतरने से पहले भारत का प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला और भारत की महिला टीम ने बीते छह महीनों में मेहमान पहले श्रीलंका को फिर ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टी 20 मैचों की सीरीज में हराया। भारत की महिला टीम ने टी 20 विश्व कप से पहले दो अभ्यास मैचों में पहले में वेस्ट इंडीज को भारती फूलमाली के अर्द्धशतक की बदौलत हराया लेकिन दूसरे में ऋचा घोष के अर्द्धशतक के बावजूद कड़े संघर्ष में हार गई। भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी 20 मैचों की सीरीज में यस्तिका भाटिया न तीसरे नंबर पर बढ़िया बल्लेबाजी कर एक अर्द्धशतक की मदद से सबसे ज्यादा 119 रन बनाए। भारत की चिंता स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की सलामी जोड़ी का रनों के लिए जूझना है।
अब भारत के लिए जेमिमा रॉड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर के चौथे और पांचवें नंबर पर अर्द्धशतक जरूर सकारात्मक संकेत हैं। इंग्लैंड के नम मौसम में स्विंग और सीम गेंदबाजी के खिलाफ भारत खासतौर पर उपकप्तान स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की सलामी जोड़ी से तेज आगाज की आस करेगा। स्मृति और शैफाली ने भारत को अपने घर में वन डे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। स्मृति को इंग्लैंड में किया लीग में द‘ हंड्रेड के लिए खेलने का बेशक टी 20 विश्व कप में मिलेगा। ऑलराउंडर अमनजोत कौर और काशवी गौतम के चोट के चलते बाहर होने से भारत पांच गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति के चलते पांचवीं गेंदबाज के रूप में कामचलाउ ऑफ स्पिनर शैफाली वर्मा का इस्तेमाल करेगा। भारती फुलमाली, नंदिनी शर्मा, श्रीचारिणी और क्रांति गौड़ का यह पहला महिला टी 20 विश्व कप होगा।
भारतीय महिला क्रिकेटरों में अपने घर में वूमन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) जैसी दुनिया की सबसे बड़ी टी 20 क्रिकेट लीग में दुनिया भर की शीर्ष क्रिकेटरों के साथ और उनके खिलाफ खेलने का लाभ टी 20 विश्व कप में मिलेगा वहीं पाकिस्तान की महिला क्रिकेटरों को दुनिया की बाकी टीमों के खिलाफ खेलने का मौका कम ही मिलता है।पाकिस्तान की महिला टीम ने जिम्बाब्वे की महिल टीम से हाल ही में टी 20 क्रिकेट सीरीज जीती। पाकिस्तान की महिला टीम पिछले चार महिला टी 20 विश्व कपों में मात्र एक मैच ही जीत पाई है। पाकिस्तान की टीम अपनी प्रमुख तेज गेंदबाज डायना बेग और कप्तान फातिमा सना के साथ बड़े शॉट खेलने में सक्षम गुल फिरोजा,नतालिया परवेज और आइमन फातिमा से बड़ी पारियों की आस करेगी। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना गेंद से कमाल करने साथ मध्यक्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच का रुख पलटने का दम रखती हैं। भारत की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़ और अरुधंति रेड्डी की त्रिमूर्ति के साथ स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, राधा यादव की कोशिश गुल फिरोजा,नतालिया परवेज और आइमन फातिमा और फातिमा सना को सस्ते में पैवेलियन लौटा कर पाकिस्तान को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकने की रहेगी
जीत की आदत डाल लेते हैं तो आप सही राह पर : मुजूमदार
भारतीय महिला टीम के चीफ कोच अमोल मुजूमदार ने कहा, ‘हमने 2025 में इंग्लैंड से वन डे और टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज जीती थी।इससे हमें यह भरोसा मिला कि हम इंग्लैंड को उसके घर में हरा सकते हैं। जीतना एक आदत है। आप यदि जीत की आदत डाल लेते हैं तो मेरा मानना आप सही राह पर हैं।’
भारत की एकादश (निम्न में से) : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्ज, भारतीय फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋषा घोष (विकेटकीपर), श्रीचारिणी, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़ , श्रेयंका पाटील, राधा यादव।
पाकिस्तान की एकादश (निम्न में से) : फातिमा सना(कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, आइमन फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज। रमीन शमीम, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब, तुबा हुसैन।
महिला टी 20 क्रिकेट कप (बर्मिंघम) : भारत वि पाक( ग्रुप 1), रात





