सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : ने्स्ट्राय इरानकुंडा के पहले और कोनोर मेटकॉफ के दूसरे हाफ में दागे एक गोल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तुर्किए पर 23 वें विश्व कप फुटबॉल में वेंकूवर में ग्रुप डी मैच मे रविवार सुबह 2-0 की दमदार जीत से आगाज किया। ऑस्ट्रेलियाइ इस जीत की बदौलत ग्रुप डी अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचने के लिए मेजबान अमेरिका से भिड़ेगा।
ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में उसके लिए पहला मैच खेल रहे 22 बरस के नौजवान गोलरक्षक पैट्रिक बीच की मुस्तैदी की भी अहम भूमिका रही। पैट्रिक को जब अनुभवी गोलरक्षक मेट रेयन की जगह तुर्किए के खिलाफ पहले मैच में उतारा गया तो कई तरह कऑ सवाल उठाए गए थे। पैट्रिक ने ऑस्ट्रेलिया के गोलरक्षक के रूप में मुस्तैद प्रदर्शन कर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के गोलरक्षक ने तुर्किए के अर्डा गुलेर व अब्दुल करीम बर्डेकी सहित उसके कइ खतरनाकहमलों को नाकाम किया।
ने्स्ट्राय इरानकुंडा ने मैच के 27 वें मिनट में तुर्किए की रक्षापंक्ति को छका दनदनाता शॉट जमा गोल कर ऑस्ट्रेलिया का खाता खोला। मेटकॉफ ने खेल खत्म होने से पहले बीच मैदान से गेंद को संभाल तेज फर्राटा लगा बॉक्स में पहुंच बाएं पैर से अचूक निशाना जमा गोल कर ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से आगे कर उसकी जीत पक्की कर दी थी।





