गिल की निगाहें भारत को अफगानिस्तान से दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय भी जिता सीरीज अपने नाम करने पर

Gill eyes a second ODI victory against Afghanistan to clinch the series for India

रोहित व श्रेयस अय्यर से भारत को बड़ी पारियों की आस

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : कप्तान शुभमन गिल की निगाहें मिजाज के मुताबिक गियर बदल अविजित अर्द्धशतक जड़ भारत को मेहमान अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में पहला मैच सात विकेट से जिताने के बाद अब लखनउ के इकाना स्टेडियम में बुधवार का दूसरा मैच भी जिता कर तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज 2-0 की विजयदाई बढ़त के साथ अपने नाम करने पर लगी हैं।भारत ने अफगानिस्तान ने पिछले पांच में चार वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच जीते हैं जबकि एक टाई रहा। भारत ने अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आराम देने और विराट कोहली के जांघ की मांसपेशी के चलते उपलब्ध नहीं होने पर प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव व यशस्वी जायसवाल को अपनी वन डे टीम में शामिल किया है। भारत अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी वन डे क्रिकेट विश्व कप से पहले अपने सभी विकल्पों को तलाशने के लिए कई नौजवान खिलाड़ियों को मौका दे रहा है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत प्रयोगों के इन क्रम में लखनउ सुपर जायंटस के आईपीएल 2026 में आखिर स्थान पर रहने के बावजूद उसके लिए 14 मैचों में 16 विकेट चटकाने वाले प्रिंस यादव को भी अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में मौका देगा। बेशक टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान को अभी अपनी पहचान बनानी है लेकिन वन डे और टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उसकी अपनी अलग पहचान है। भारत ऐसे में अफगानिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकता है।

रहमानुल्लाह गुरबाज के तूफानी अर्द्धशतक से बारिश के चलते धर्मशाला में मैच 25-25 ओवर का किए जाने अफगानिस्तान के 194 रन के स्कोर को शुभमन गिल के अविजित 85 रन की बदौलत 13 गेंदों के बाकी रहते मात्र विकेट खोकर हासिल करने से भारत के हौसले बुलंद हैं। भारत के लिए पहले मैच में अफगानिस्तान पर जीत पर सबसे सुखद रहा अपने वन डे अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले उसके नौजवान तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ और बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे का तीन तीन विकेट चटकाना। भारत के लिए अब केवल वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे सदाबहार रोहित शर्मा(16),उपकप्तान श्रेयस अय्यर(12) बेशक दूसरे वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में बेशक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। इशान किशन,केएल राहुल व कप्तान शुभमन गिल की तरह जिस तरह रंग में उसके मद्देनजर अफगानिस्तान की टीम में अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान, आफ स्पिनर मोहम्मद नबी व गजनफर की त्रिमूर्ति और अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद सलीम और जिया रूप में मौजूद तेज गेंदबाजो के लिए मेजबान टीम को बड़ा बनाने से रोकना बेशक बड़ी चुनौती रहने वाला है।

अफगानिस्तान यदि मौजूदा वन डे सीरीज में भारत के खिलाफ अपनी चुनौती बनाए रखना है तो मौजूदा सीरीज के पहले मैच में शतक जमाने वाले रहमानुल्लाह गुरबाज का शीर्ष क्रम में उनके सलामी जोड़ीदार इब्राहिम जादरान, रहमत शाह , कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी , सादिक उल्लाह अटल को साथ निभा बढ़िया शुरुआत करनी होगी। फिरा मध्यक्रम में खासतौर पर आलराउंडर मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई बल्ले से भी योगदान करना होगा। भारत के बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़,प्रसिद्ध कृष्णा और नीतिश कुमार रेड्डी जैसे तेज गेंदबाजों की चौकड़ी के साथ अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन और हर्ष दुबे के रूप में मौजूदा स्पिनरों के सामने रन बनाना अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहना वाला है।

बराड़ व दुबे की गेंदबाजी दमदार रही : शुभमन गिल
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘बारिश के चलते पहला वन डे 25-25 ओवरों और एक तरह से टी 20 जैसा मैच ही रहा है। हमने बढ़िया आगाज किया लेकिन उन्होंने फिर हमसे मैच छीनने की कोशिश की। गुरबाज ने गजब की बल्लेबाजी कर धर्मशाला में पहले वन डे अंतर्राष्टीय मैच में अफvनिस्तान के लिए शतक जड़ा। हमने पहले आफ में बढ़िया गेंदबाजी की। पिच बल्लेबाजी के लिए बढ़िया थी। स्पिनरों की गेंद पिच पर बढ़िया ढंग से घूम कर निकल ही थी। स्लिप कैचों का बहुत अभ्यास किया है। मैं अपने फील्डिंग कोच से कह रहा था मैंने कोई जोरदार कैच लपका नहीं लेकिन एक अच्छा कैच लपक कर खुश हूं। रोहित ने अपने रनआउट का विडियो देखा और कहा उन्हें कोई शिकायत नहीं है। गुरनूर की रफ्तार ,स्विंग और लेंग्थ प्रभावशाली थी। बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने पहले ओवर में जरूर 16 रन दिए लेकिन बराबर गेंद को हवा देते रहे और कुल मिलाकर उन्होंने दमदार गेंदबाजी की। वन डे मैचों में बीच के ओवर अहम होते हैं। हम यदि गेंद से दबाव बना मौके बनाते हैं और बिना विकेट खोए छह रन की औसत से रन बनाते हैं तो अच्छा है।‘

हम लगातार विकेट गिरने से हारे :शाहिदी
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा,‘धर्मशाला में सीरीज का पहला वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच हमारे लिए खासा मुश्किल रहा। हम लगतार विकेट गिरने से हारे । मेरा मानना है कि हमने यदि220-230 रन बनाए होते तो यह अच्छा लक्ष्य होता। हमने 30-40 रन कम बनाए। मैंने छोटी बाउंड्री पर बाएं हाथ के स्पिनरों को निशाना बनाने की सोची। गुरबाज के आउट होने के बाद हमने गलतियां की। पिच कुछ सपाट थी। हमने अनुशासित होकर गेंदबाजी नहीं की।‘
दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय :भारत वि अफगानिस्तान (लखनउ, दोपहर डेढ़ बजे से)।