मैक्सिको रोमो के गोल से द. कोरिया को हरा कर सबसे पहले अंतिम 32 में

Mexico becomes the first team to reach the Round of 32 after defeating South Korea with a goal from Romo

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : आक्रामक मिडफील्डर लुइज रोमो के दूसरे हाफ के शुरू में दागे इकलौते गोल से सह मेजबान मैक्सिको ने दक्षिण कोरिया पर गुआडालजरा स्टेडियम , मैक्सिको में शुक्रवार सुबह 1-0 से रोमांचक और लगातार दूसरी जीत के साथ दो मैचों से छह अंकों के ग्रुप ए में शीर्ष पर रह से फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में सबसे पहले अंतिम 32 मे स्थान बना लिया। कोच जेवियर अगुइरी के मार्गदर्शन वाली मैक्सिको की टीम अंतिम 32 में अब अपने घर मैक्सिको में ग्रुप सी, ई, एफ ,एच अथवा आई में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। मैक्सिको और दक्षिण कोरिया के बीच शुक्रवार को रोमांचक फुटबॉल की बानगी देखने को मिली लेकिन एक दूसरे के गोल पर बराबर हमले बोलने के बावजूद कोई भी टीम हाफ टाइम तक गोल नहीं कर पाई।

मैक्सिको के जीसस गालार्डो दूसरे हाफ के चौथे मिनट में गेंद को लेकर दक्षिण कोरिया के बॉक्स में पहुंचे लेकिन उनके नीचे शॉट पर गेंद गोलस्तंभ के करीब से बाहर निकल गई। अगले ही मिनट लुइस रोमो ने दक्षिण कोरिया के गोलरक्षक किम सियुंगयू और मिडफील्डर ली जिहयुक की बॉक्स के भीतर गफलत का लाभ उठा गेंद को गोल में डाल जैसे ही गेंद गोल में डाल कर मैक्सिको बढ़त दिलाई तो पूरा स्टेडियम मेजबान टीम के समर्थकों की करतल ध्वनि से गूंज उठा। दक्षिण कोरिया के गोलरक्षक किम सियुंगयू ने मैच के 75 वें मिनट में राउल जिमनेज के गोल के करीब से लगाए शॉट को रोक कर उन्हें गोल करने से रोक मैक्सिको को अपनी बढ़त बढ़ाने से रोका। मैच खत्म होने से तीन मिनट मैक्सिको के गोलरक्षक राउल रंगेल ने चो गुईसुंग और यांग हयुनजन के बॉक्स के ठीक से जमाए शॉट को रोक कर दक्षिण कोरिया को मैच में बराबरी पा अंक बांटने से रोका।

यह खासी मुश्किल जीत थी: अगुइरी
मैक्सिको के कोच जेवियर अगुइरी ने दक्षिण कोरिया पर अपनी टीम की जीत पर कहा,‘ यह खासी मुश्किल जीत थी। हम दक्षिण कोरिया की टीम को जानते हैं । दक्षिण कोरिया ने हमारी टीम पर बहुत दबाव बनाया। दक्षिण कोरिया केने हमारे खिलाड़ियों को अपने गोल तक आने का कोई मौका ही नहीं दिया और न हमने उसे कोई मौका दिया। आखिरकार इस मैच में यही लगा कि महज एक गलती से मैच का नतीजा किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है। यह कोई बहुत बढ़िया मैच नहीं था। हमारी प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया ने हमें मैच कुल ज्यादा करने का मौका ही नहीं दिया।’

जिस तरह गोल खाया वह जरूर निराशाजनक था : म्युंगबो
दक्षिण कोरिया के कोच होंग म्युंगबो ने कहा,‘ हम अपनी योजना के मुताबिक ही खेले। हमने जिस तरह गोल खाया वह जरूर निराशाजनक था। अब हम ग्रुप चरण के आखिरी मैच में सब कुछ झोंक देंगे। मैंने अपने खिलाड़ियों से धैर्य बनाए रख कर अपना खेल खेलने को कहा। यह कोई बुरा विकल्प नहीं था। हमने पूरे मैच में धैर्य बनाए रखा। अब हम अपना मैच अगले मैच पर लगाएंगे।‘