अलेक्स फ्रीमैन के गोल से ऑस्ट्रेलिया को हरा कर अमेरिका अंतिम 32 में

USA advances to the Round of 32 after defeating Australia with a goal from Alex Freeman

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : डिफेंडर अलेक्स फ्रीमैन के पहले हाफ में दागे गोल की बदौ़लत कोच मॉरिशियो पाचेटिनो के मार्गदर्शन में सह मेजबान अमेरिका ने सिएटल स्टेडियम, सिएटल में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा कर लगातार दूसरी जीत के साथ एक मैच के बाकी रहते ग्रुप डी में दो मैचों से छह अंकों के साथ फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में अंतिम 32 में स्थान बना दिला। ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरन बर्जेस के ‘आत्मघाती गोल’ के 11 वें मिनट में मिले उपहार से अमेरिका ने बढ़त लेने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। अमेरिका ने यह जीत अपने धुरंधर फुटबॉलर क्रिश्चियन पुलिशिच के पुठ्ठे की मांसपेशी में खिंचाव के चलते न खेल पाने के बावजूद हासिल कर दिखाया कि वह किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। अमेरिका ने 1930 में पहले विश्व कप के बाद से कभी भी इसमें लगातार दो मैच नहीं जीते है। अमेरिका की टीम ने शनिवार सुबह दमदार खेल दिखा कर ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज की। इस इस जीत के साथ अमेरिका की तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के रूप में जगह पक्की हो गई है।

अमेरिका ने सिएटल में चमकते सूरज के बीच शुरू से ही दबदबा बनाया और टॉनी पॉपोविच के मार्गदर्शन वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम पर दमदार जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरन बर्जेस के ‘आत्मघाती गोल’ को उपहार मान कर मेजबान अमेरिका ने लगातार दूसरे मैच में बढ़त हासिल की। मैन ऑफ द’ मैच तेज तर्रार स्ट्राइकर फ्लोरियन बोलोगन मैच के 11 वें मिनट में बाएं से तेज फर्राटा बॉक्स में पहुंचे और उनके नीचे क्रॉस को रोकने के फेर में ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरन बर्जेस अपने ही गोल में गेंद को डाल बैठे और उनके इस आत्मघाती गोल से अमेरिका ने 1-0 की बढ़त ले ली। डिफेडर सर्जियो डेस्ट के शॉट पर ऑस्ट्रेलिया के गोलस्तंभ को टकरा कर लौटती गेंद को बॉक्स के भीतर डिफेंडर अलेक्स फ्रीमैन ने गोलरक्षक पैट्रथक बीच को छका कर सिर से गेंद को गोल में डाल कर हाफ टाइम से दो सिर से अमेरिका की बढ़त 2-0 कर दी। अमेरिका की टीम हाफ टाइम तक 2-0 से आगे थी।बालोगन को दूसरे हाफ में गोल कर अमेरिका की बढ़त 3-0 करने का मौका मिला लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के बॉक्स के ठीक सामने जाकर गेंद को गोल में डालने से चूक गए।’

हम मैच में हावी रहे : पाचेटिनो
अमेरिका के कोच मॉरिशियो पाचेटिनो ने अपनी टीम की लगातार दूसरी जीत पर कहा, ‘ शनिवार को हमारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच शानदार रहा। मेरा मानना है कि हम मैच में हावी रहे जबकि दिसंबर में विश्व कप फुटबॉल का ड्रॉ निकला था तब मैंने सोचा था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमारा मैच खासा संघर्षपूर्ण रहेगा। मैं अपनी टीम और अपने प्रशंसकों के लिए इस जीत पर बहुत खुश हूं।पुट्ठे की मांसपेशी में खिंचाव के चलते पुलिशिच कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में खेलने उतर पाना नामुमकिन था। हम विश्व कप जीतना चाहते हैं तो फिर हमें अपनी पूरी फिट टीम की जरूरत है।’

ऑस्ट्रेलिया के कोच टॉनी पॉपोविच ने कहा,‘हमने अमेरिका के खिलाफ सुस्त लग रहे। अमेरिकी खिलाडी तेज और दमदार दिखे और मैदान पर हमसे बराबर गेंद छीनने में सफल रहे। इससे मैच में लय पाना मु्श्किल हो गया और हमने दो बेवजह के गोल खाए। हमने दूसरे हाफ में बेहतर खेल दिखाया।‘

हम तुर्किए से अपना अगला मैच जीतना चाहते हैं: बोलोगन
अमेरिका के स्ट्राइकर फ्लोरियन बोलोगन ने कहा,‘ पराग्वे की तरह हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मैच में तेज शुरुआत करना चाहते थे। तेज शुरुआत से हमारे लिए मैच आसान हो गया। मैं अलेक्स फ्रीमैन के विश्व कप में अपना पहला गोल करने से बहुत खुश हूं। फिलहाल हम आराम करेंगे। हम अभी भी तुर्किए से अपना अगला मैच जीतना चाहते है। सबसे अहम है हम धैर्य बनाए रखे। मुझे पूरा विश्वास है हम और बेहतर कर सकते हैं।’