साइबरी के इकलौते गोल से मोरक्को ने स्कॉटलैंड को हरा पहली जीत दर्ज की

Morocco registered their first victory by defeating Scotland with a solitary goal from Saibari

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : आक्रामक मिडफील्डर इस्माइल साइबरी के दूसरे मिनट में दागे इकलौते गोल से मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 1-0 से हरा कर फीफा विश्व कप 2026 में बोस्टन स्टेडियम, बोस्टन में शनिवार सुबह ग्रुप सी में पहली जीत दर्ज की। मोरक्को के दो मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ चार अंक हो गए हैं। आक्रामक मिडफील्डर इस्माइल साइबरी ने इकलौते स्ट्राइकर ब्राहिम डायज द्वारा उछाली गेंद को स्कॉटलैंड के बॉक्स में संभाल कर तेज शॉट जमा उसके गोलररक्षक एंगस गन को छका गोल कर दूसरे ही मिनट में गोल कर मोरक्को को 1-0 से आगे कर दिया। इसके साथ ही साइबरी मौजूदा संस्करण में सबसे तेज गोल दागने वाले फुटबॉलर बन गए।

बिलाल अल खानूज ने दूसरे हाफ के शुरू में बॉक्स के भीतर गेंद उछाली और साइबरी ने इसे बॉक्स में संभाल तेज शॉट लेकिन गेंद गोलस्तंभ को टकरा कर बाहर निकल गए और वह अपना मैच का दूसरा गोल कर मोरक्को को 2-0 से बढ़त दिलाने से चूक गए।बिलाल अल खानूज ने दूसरे हाफ के शुरू में बॉक्स के भीतर गेंद उछाली और साइबरी ने इसे बॉक्स में संभाल तेज शॉट लेकिन गेंद गोलस्तंभ को टकरा कर बाहर निकल गए और वह अपना मैच का दूसरा गोल कर मोरक्को को 2-0 से बढ़त दिलाने से चूक गए। स्कॉटलैंड के जॉन मैक्गिन, बेन गेनन-डॉक और मैक्टीने ने आखिरी 15 मिनट में लहरो की हमले बोल गोल स्कॉटलैंड को बराबरी दिलाने की कोशिश लेकिन नाकाम रहे।