ब्रॉबी और गाकपो के दो दो गोल से नीदरलैंड ने स्वीडन को धोया

Netherlands thrash Sweden with two goals each from Brobbey and Gakpo

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : स्ट्राइकर ब्रायन ब्रॉबी और कॉडी गाकपो के दो दो गोल तथा क्रिसेंशियो समरविले के एक गोल की बदौलत नीदरलैंड ने स्वीडन को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में हयुस्टन के हयुस्टन स्टेडियम में रविवार को 5-1 से हराकर ग्रुप एफ में पहली जीत दर्ज की। स्वीडन की टीम मैच में बराबरी जूझती और वापसी कोशिश करती ही नजर आई । नीदरलैंड के अब दो मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ ग्रुप एफ में शीर्ष पर है। पराजित स्वीडन क लि इकलौता गोल फुलबैक एंथनी इलांगा ने दूसरे हाफ में दागा।

स्ट्राइकर ब्रायन ब्रॉबी ने मैच के पांचवें मिनट में गाकपो के क्रॉस पर बॉक्स के भीतर पहुंच कर उसके उपर से तेज शॉट जमा स्वीडन के गोलरक्षक क्रिस्टोफर नॉरफेल्ट को छका गोल कर नीदरलंड का खाता खोला । ब्रॉबी ने 12 मिनट बाद डेऋजल डुमफ्राइस द्वारा बीच मैदान से बढ़ाई गेंद को संभाल मैच अपना मैच का दूसरा गोल कर नीदरलैंड को 2-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक नीदरलैंड की टीम 2-0 से आगे थी। काडी गाकपो ने दूसरे हाफ के सातवें मिनट में बॉक्स के ठीक उपर मैच का अपना गोल कर नीदरलैंड को 3-0 से और सात मिनट बाद बॉक्स के ठीक उपर पहुंच दनदनाता शॉट जमा मैच का अपना दूसरा गोल कर नीदरलैंड की जीत लगभग पक्की कर दी थी।गाकपो का इस मैच में दागा उनका दूसरा गोल सातवां विश्व कप मैच खेलते उनका पांचवां गोल था। अब गाकपो नीदरलैंड के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले जॉनी रेप (7 गोल) से बस दो गोल पीछे हैं।

स्वीडन के बदलू खिलाड़ी एंथनी इलांगा ने मैच के 59वं मिनट मे बढ़िया गोल कर स्कोर 1-4 कर कुछ उम्मीद जताई लेकिन क्रिसेंशियो समरविले ने 89 वें मिनट में गोल कर नीदरलैंड को 5-1 से जीत दिला दी।

हम बतौर टीम बढ़िया खेले: ब्रॉबी
नीदरलैंड के लिए दो गोल करने वाले स्ट्राइकर ब्रॉबी ने कहा,‘मैच में उतर कर सीधा छाप छोड़ना शानदार है। मेरा मानना है हम बतौर टीम बढ़िया खेले। अहम बात यह है कि हमारी टीम हर किसी की दूसरे के साथ बढ़िया जुगलबंदी है और हम दूसरे के लिए लड़ते भी है।’

हमें इस मैच से सीखना होगा : पॉटर

स्वीडन के कोच ग्राहम पॉटर ने कहा,‘ कभी कभी आपको ऐसा अनुभव से गुजरना पड़ता है। मुझे नहीं लगा था यह इस तरह मैच होगा लेकिन हमें इस मैच से सीखना होगा। हम नीदरलैंड से एक बढ़िया टीम के खिलाफ खेल रहे थे और उसने हमें कई जगह झटके दिए।‘