यशस्वी को शतक के बाद भी नहीं मिली भारतीय टीम में जगह
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : सदाबहार अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने भारत के अपने आगामी इंग्लैंड दौरे पर उसके घर में तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में शनिवार को चेन्नै में शतक जड़ने के बावजूद नौजवान सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड दौरे पर उसके खिलाफ तीन वन डे मैचों की सीरीज के भारतीय टीम में जगह नहीं पाए हैं। दरअसल विराट कोहली के जांघ की मांसपेशी में आए खिंचाव के चलते ही यशस्वी को अफगानिस्तान के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था।
ऐसा समझा जाता है कि इसी हफ्ते विराट कोहली की फिटनेस का बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में आकलन किया गया जाएगा। भारत ने 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी वन डे क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों के लिए एक मजबूत टीम चुनी है। जसप्रीत बुमराह भारत की वन डे टीम में प्रिंस यादव और अक्षर पटेल नवोदित हर्ष दुबे की जगह लेंगे।
विराट कोहली फिटनेस टेस्ट में पास होने पर ही भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे। शुभमन गिल की अगुआई में इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई अपनी 15 सदस्यीय टीम में भारत ने इंग्लैंड के नम मौसम को देखते हुए इस साल अपने घर में हुए टी 20 विश्व कप से ठीक पहले चोट के चलते बाहर होने वाले हर्षित राणा, अनुभवी जसप्रीत बुमराह,प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी सहित छह तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। भारत ने शुभमन गिल की अगुआई में मेहमान अफगानिस्तान टीम से तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज शनिवार को चेन्नै में अंतिम मैच 9 विकेट से जीत उसका सूपड़ा साफ करते हुए जीती। भारत की टीम में खालिस बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव और दो स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर सहित तीन स्पिनरों को भी अपनी टीम में शामिल किया है। श्रेयस अय्यर भारत के इस इंग्लैंड दौरे पर टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
इंग्लैंड में उसके घर में तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम है : शुभमन गिल (कप्तान),रोहित शर्मा, विराट कोहली,श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतिश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।(फिटनेस टेस्ट पास करने पर ही टीम में शामिल होंगे)
भारतीय टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को एजबेस्टन में, दूसरा मैच सोफिया गार्डन और तीसरा और आखिरी मैच लॉडर्स के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर चेलगी। इंग्लैंड के खिलाफ तीन वन डे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति ने रविवार को की।
32 बरस के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मेहमान अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में इकलौते टेस्ट और तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए उनके कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए आराम दिए जाने के बाद इंग्लैंड में उसके खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारत के लिए इंग्लैंड में उसके खिलाफ तीन वन डे मैचों के लिए चुनी गई टीम उसकी अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी वन डे विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर बहुत अहम है।
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं अक्षर पटेल को मेहमान अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए बाहर रखे जाने के बाद हर्ष दुबे को बाहर रख कर इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है। अक्षर पटेल 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे सीरीज में भारत का हिस्सा थे, लेकिन उसके बाद से उन्होंने देश के लिए कोई वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। अभी भी फिट होने के लिए जूझ रहे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांडया को भी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है। हार्दिक को अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू में वन डे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था लेकिन इसके बाद पीठ में जकड़न के चलते वह टीम से बाहर हो गए है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से भारत के लिए अपने वन डे अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले गुरनूर बराड़ इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में बेशक रहे जबकि वन डे सीरीज के लिए प्रिंस यादव की जगह हर्षित राणा ने टीम इंडिया में वापसी की हे।
वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज से हुए बाहर
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस की बाबत बीसीसीआई ने साफ किया वह अपने अंगूठे की चोट से उबर कर अब पूरी तरह फिट होने की होने की ओर हैं। वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड के खिलाफ दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।
भारत की आयरलैंड में उसके खिलाफ दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टी 20 टीम :श्रेयस अय्यर (कप्तान),अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर) शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतिश कुमार रे्ड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।





