सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : गोलरक्षक इलोय रोम के बेहतरीन बचावों की बदौ़लत कुरासाओ ने मजबूत इक्वेडोर को कंसास सिटी स्टेडियम में ग्रुप ई मैच में ऐतिहासिक गोलरहित बराबरी पर रोक कर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में पहला अंक हासिल किया। स्ट्राइकर मोजे कैसिडो ने इनर वैलेंशिया ने गेंद को ठीक बॉक्स के उपर संभाल तेज शॉट जमाया लेकिन कुरासाओ के गोलरक्षक रोम ने मुस्तैदी दिखा इसे रोक कर इक्वेडोर को गोल करने से रोक दिया। इक्वेडोर के स्ट्राइकर के तीन प्रयासों में तीन बार गेंद गोलस्तंभ की बल्ली को टकरा कर निकल गई। इस ड्रॉ से जर्मनी का लगातार दूसरी जीत के साथ ग्रुप ई विजेता से अंतिम 32 में स्थान पक्का हो गया। कुरासाओ के लियांड्रो बाकुना और जुरगेन लोकाडिया ने अपने मिडफील्डर से बढ़ाई गेंद को संभाल इक्वेडोर के गोल में दरार का लाभ उठाकर आगे बढ़े लेकिन गेंद को गोल में डालने में नाकाम रहे। इक्वेडोर ने हाफ टाइम तक बेशक लहरों की तरह हमले बोले लेकिन कुरासाओ के गोल की दीवार के रूप में मौजूद उसके गोलरक्षक रूम को छकाने में नाकाम रहा।





