गोलरक्षक बियरनवंद की मुस्तैदी से ईरान ने बेल्जियम को ड्रॉ पर रोका

Iran held Belgium to a draw thanks to the alertness of goalkeeper Beiranvand

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : बेल्जियम और ईरान ने फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में सोमवार को लॉस एजेंल्स में ग्रुप जी का मैच गोलरहित ड्रॉ खेला। मैन ऑफ द` मैच ईरान के गोलरक्षक अलीरजा बियरनवंद और बेल्जियम के गोलरक्षक तिबाउ कुरटोइस ने गजब की मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को गोल करने का मौका नहीं दिया। बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने बढ़िया क्रॉस दिए और गेंद लेकर कई बार यूरी तिलिमंस के साथ बॉक्स के उपर से तेज शॉट जमाए लेकिन ईरान के गोलरक्षक अलीरजा बियरनवंद ने सभी को रोक कर बेकार कर दिया।

बेल्जियम के गोलरक्षक तिबाउ कुरटोइस ने लंबे थ्रो पर हुसैन कनेनी के शॉट को रोक कर इरान को बढ़त लेने से रोका। 25 मिनट बाद अहसान हाजीसैफी के पास पर मेहदी तरेमी ने गेंद को कुरटोइस को छका गोल में डाला लेकिन रेफरी ने उन्हें ऑफ साइड दे उनका यह गोल अमान्य कर दिया। दूसरी ओर ईरान के गोलरक्षक बियरनवंद ने बेल्जियम के मैक्सिम कुईपर के शॉट को रोक उन्हें गोल करने से राके। बेल्जियम के सेंटर बैक नगोए को तरेमी को अपने बॉक्स में गिराने पर रेड कार्ड दिखा मैदान से बाहर भेजा गया। ईरान की टीम इसका लाभ नहीं उठा सकी और मैच गोलरहित ड्रॉ समाप्त हुआ।

ईरान के गोलरक्षक बियरनवंद का इम्तिहान नहीं ले पाए:गार्शिया
बेल्जियम के कोच रुडी गार्शिया ने मैच के ड्रॉ होने पर कहा,‘हम ईरान के गोल के सामने ठीक से निशाने न जमाने के कारण गोल नहीं कर पाए। मैंने इसी तरह के मैच की उम्मीद की थी। मैच में 70 फीसदी क्रॉस और गोल पर शॉट जमाए गए लेकिन गोल नहीं हुआ। हमें निशाने चूके लेकिन हम ईरान ने गोलरक्षक बियरनवंद का ठीक से इम्तिहान नहीं ले पाए। आखिर में दस खिलाड़ियों से खेलने से भी हमारी परेशानी बढ़ गई। हमने इससे पहले भी ऐसे ही मैच जरूर खेले हैं, उनमें हमने कम से कम तीन गोल किए है। यह विश्व कप में धीमी शुरुआत का हिस्सा है। हमारे खिलाड़ी कुछ असमंजस में दिखे।हमें मालूम है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच में क्या नतीजा चाहिए।’

गोलरक्षक बियरनवंद का खासतौर पर शुक्रिया: अमीर
ईरान के काच अमीर गलिनोई ने कहा,‘मैच खासा रोचक रहा। दोनों ही टीमें जीत की हकदार और दोनों ही इस मैच से तीन अंक ले सकती थी । में अपने हर खिलाड़ी का तहेदिल से शुक्रिया कहना चाहूंगा खास तौर पर अपने गोलरक्षक बियरनवंद का।‘