मैसी ‘मैजिक’ दिखा क्लोज को पीछे छोड़ बने विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर

Messi works his magic to surpass Klose and become the highest goalscorer in World Cup history

मैसी ने पेनल्टी चूकने के बाद दो गोल कर अर्जेंटीना को जिता अंतिम 32 में पहुंचाया

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : करिश्माई स्ट्राइकर लियोनल मैसी पेनल्टी किक पर गोल करने से चूकने के बाद अपना ‘मैजिक’ दिखा दो गोल कर मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को ऑस्ट्रिया पर डलास में ग्रुप जे में 2-0 से जीत दिला उसे लगातार दूसरी जीत के साथ अंतिम 32 में पहुंचाने के साथ फीफा विश्व कप फुटबॉल के इतिहास में कुल सबसे ज्यादा 18 गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए। मैसी ने पहले मौजूदा संस्करण के पहले मैच में हैट्रिक जमा अर्जेंटीना को अल्जीरिया पर 3-0 से जीत दिलाई थी। मैसी सोमवार देर रात यदि मैच के शुरू में ऑस्ट्रिया के खिलाफ पेनल्टी किक पर गोल करने चूके न होते तो वह लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक जमा सकते थे।

मैसी ने अपना करिश्मा दिखाया और पहले हाफ के आखिर में बाएं पैर से दनदनाता शॉट जमा ऑस्ट्रिया के गोलरक्षक अलेक्जेंडर शेल्गर को छका गोल कर अर्जेंटीना का खाता खोलने के साथ जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज (16 गोल) को पीछे छोड़ अपना 17 वां गोल कर विश्व कप फुटबॉल के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए। 24 जून को 39 बरस के हो जाने वाले मैसी ने मैच खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम में जूलियन अल्वारेज के शॉट पर लौटती गेंद पर मैच का अपना दूसरा और विश्व कप के इतिहास में 18 वां गोल किया और अर्जेंटीना को 2-0 से जीत दिला दी। मैसी मौजूदा विश्व कप में दो मैचों में कुल सबसे ज्यादा पांच गोल कर गोल्डन बूट की होड़ में भी आगे हो गए हैं। मैसी के बाद फ्रांस के काइलियान बापे दो मैच में चार गोल कर मौजूदा संस्करण में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। लियोनल मैसी दो गोल करने के साथ फ्रांसय के जस्ट फानटाइन (1958), ब्राजील जे जरजिन्हो (1970) के बाद लगातार छह विश्व कप मैचों में गोल करने वाले दुनिया के छठे फुटबॉलर बन गए।

अर्जेंटीना के मैसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रॉनाल्डो अपना अपना रिकॉर्ड छठा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट खेल रहे है। मैसी ने अर्जेंटीना के लिए 2006 में अपना पहला विश्व कप खेलते हुए सर्बिया के खिलाफ किया था। मैसी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रानाल्डो के साथ पांच अलग अलग विश्व कप के इतिहास में गोल करने वाले दूसरे फुटबॉल हैं। मैसी पहले ही अर्जेंटीना के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन चुके हैं। मैसी के बाद अर्जेंटीना के लिएविश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने में गैबरियल बतिस्तुता (10 गोल), डिएगो माराडोना (10 गोल), गुलरेमो स्टेबल (8 गोल), मारियो कैम्पस (6 गोल) व व गोंजालेज हिंगुइन (5गोल) का नंबर आता है।

ऑस्ट्रिया के खिलाफ हमारा मैच बराबरी का रहा : मैसी
अर्जेंटीना को मैच जिताने के बाद लियोनस मैसी ने कहा‘ सच कहूं, मैं अपनी टीम की इस अहम कड़े संघर्ष के बाद जीत पर बहुत खुश हूं। यह विश्व कप फुटबॉल है। हमारा ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच बराबरी का और बेहद संघर्षपूर्ण रहा। हम दो मैचों दो जीत के साथ छह अंक ले अंतिम 32 में पहुंचने पर बहुत खुश हैं।‘

मैं मैसी के खेल को सलाम करता हूं: क्लोज
जर्मनी के मिरोस्लोव क्लोज ने 2002 से 2014 तक विश्व कप में कुल सबसे ज्यादा 16 गोल करने का रिकॉर्ड करीब 12 बरस बरकरार रखा। क्लोज को उम्मीद थी कि मैसी मौजूदा वि्श्व कप में उनके कुल सबसे ज्यादा 16 गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और इस बाबत उन्होंने मौजूदा विश्व कप के शुरू होने से पहलेफीफा से बातचीत में कहा,‘ मैसी तो बस मैसी है। मैं मैसी के हमेशा अपने खेल से मैदान पर हर सवाल का जवाब देने और मैदान पर बतौर फुटबॉलर उनका मुरीद रहा हूं। मैसी अपनी टीम में जान फूंक देते हैं। मैं मैसी के खेल को सलाम करता हूं। में हमेशा मैसी का मुरीद रहा हूं।‘

मैसी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर हैं: अल्वारेज
अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज ने कहा, ‘हम सभी ने देखा है कि लियोनल मैसी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर हैं। मेरे पास उनकी बाबत कहने को बहुत कुछ नहीं है। मैं टीम की हरमुमकिन मदद कर रहा हूं। हमने ऑस्ट्रिया के खिलाफ आक्रामक अंदाज में आगाज किया। हमें इसी तरह की आक्रामक फुटबॉल खेलना जारी रखना होगा।‘