सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : एंटे बुडीमीर के दूसरे हाफ के इकलौते गोल की बदौलत क्रोआशिया ने बेहतर खेल दिखाने वाले पनामा को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप एल के मैच में टोरंटो में मंगलवार सुबह 1-0 से जीत दर्ज की। इस हार से पनामा की टीम अंतिम 32 की होड़ से बाहर हो गई। मिडफील्डर लुका मोर्डिच क्रोआशिया के लिए 2006 में पहली बार खेलने उतरने के बाद से पिछले लगातार 21 विश्व कप मैचों में खेलने वाले पहले फुटबॉलर गए। लुइस रॉड्रिग्ज के दमदार हैडर को क्रोअशिया के गोलरक्षक डॉमानिक लिवोकोविच ने 23 मिनट मे हाथ से अपने गोल के बाहर कर उन्हें गोल करने से रोका। जोसिप स्टैनीसिच के नीचे क्रॉस को बदलू खिलाड़ी एंटे बुडिमीर ने तेज शॉट जमा गोल कर क्रोआशिया का खाता खोला।
मैच के इतना संघर्षपूर्ण होने की मैंने उम्मीद नही की थी : दालिच
क्रोआशिया के कोच जातको दालिच ने कहा,‘ मैं अपनी प्रतिद्वंद्वी पनामा की टीम को हमें मैच में कड़ी टक्कर देने के लिए बधाई देना चाहूंगा। सच कहूं मैच के इतना संघर्षपूर्ण होने की मैंने उम्मीद नही की थी। हम पर संभवत: मैच में जीत कर पूरे तीन अंक पाने का दबाव था और इसीलिए हमारे खेल में लय नहीं दिखी।मुझे खुशी है कि हम जुका मोर्डिच के 200 वे मच में जीतने में कामयाब रहे। लुका ने 40बरस की उम्र मे शानदार खेल दिखाया।’





