स्विटजरलैंड शीर्ष पर रहकर, कनाडा हार कर भी अंतिम 32 में पहुंचा

Switzerland finishes at the top; Canada reaches the last 32 despite a loss

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : युआन वर्गाज और योहान मनजंबी के दूसरे हाफ के एक- एक गोल की बदौलत स्विटजरलैंड ने मेजबान कनाडा को वेंकूवर में बृहस्पतिवार को 2-1 से हराकर तीन मैचों में दो जीत एक और ड्रॉ के साथ सात अंकों के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर रह कर फीफा विश्व कप 2026 फुटबॉल में अंतिम 32 में स्थान पा लिया। कनाडा ने हार के बावजूद तीन मैचों में एक जीत, एक ड्रॉ, एक हार के साथ कुल चार अंकों के साथ बोस्निया हर्जेगोविना को पीछे छोड़ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रह कर अंतिम 32 में स्थान बना लिया। कनाडा के लिए इकलौता गोल प्रोमिस डेविड ने दूसरे हाफ में दागा।

स्विटजरलैंड के योहान मनजंबी ने पहले हाफ में गोल करने से चूके ही मेजबान कनाडा के साइल लारिन और अली अहमद के कमजोर शॉट को स्विटजरलैंड ने रोक कर बेकार कर दिया।वर्गाज ने दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में मनजंबी के क्रॉस पर गोल कर स्विटजरलैंड को 1-0 से आगे कर दिया। 20 बरस के मनजंबी ने नीचा तेज शॉट जमा मैच के 57वें मिनट में गोल कर स्विटजरलैंड को 2-0 से आगे कर दिया। कनाडा के बदलू खिलाड़ी प्रोमिस डेविड ने मैच के 76में मिनट में गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया।

करीम के करिश्मे से बोस्निया हर्जेगोविना ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर
करीम अलजबीकोविच और महमिच के एक एक गोल की बदौलत बोस्निया हर्जेगोविना ने सिएटल में कतर को 3-1 से हरा कर ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर रह कर अंतिम 32 में पहुंचने की मामूली आस बरकरार रखी। बोस्निया हर्जेगोविना को कतर के गोलरक्षक महमूद अबुंडा के एक आत्मघाती गोल से एक गोल उपहार में मिला। पराजित कतर के लिए इकलौता गोल अल हायडोज ने पहले हाफ में दागा।