रामोज के इंजुरी टाइम के गोल से पुर्तगाल ने पिछड़ने के बाद क्रोआशिया पर दर्ज की 2-1से रोमांचक जीत

Portugal secured a thrilling 2-1 victory over Croatia after coming from behind, thanks to a goal by Ramos in stoppage time

पुर्तगाल क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाने के लिए स्पेन से भिड़ेगा

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : बदलू खिलाड़ी गोंकालो रामोज के खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में दागे गोल की बदौलत पुर्तगाल ने जुझारू क्रोआशिया को टोरंटो में शुक्रवार को सांसे रोक देने वाले बेहद रोमांचक मैच में पिछड़ने के बाद 2-1 से हरा कर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के अंतिम 16 में स्थान बना लिया। पुर्तगाल अब क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाने के लिए 6 जुलाई को स्पेन से भिड़ेगा। इवान पेरिसिच ने दूसरे हाफ के आठवें मिनट में गोल कर क्रोआशिया को बढ़त दिलाई लेकिन दुनिया के धुरंधर फुटबॉलर मैन ऑफ द’ मैच रहे क्रिस्टियानो रॉनाल्डो ने 15 मिनट बाद मिली पेनल्टी किक को गोल में बदल में पुर्तगाल को एक- एक की बराबरी दिला दी। खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में बदलू खिलाड़ी रामोज ने रफेल लियो के क्रॉस पर गोल कर पुर्तगाल को 2-1से आगे कर दिया।

क्रोआशिया के मारियो पासलिच ने नौ मिनट बाद लंबे पर गेंद संभाल पुर्तगाल के गोल पर लगी भगदड़ में जोस्को ग्वार्डियोल गेंद को दी और उन्होंने गेंद जब गोल में डाला तो लगा क्रोआशिया ने दो दो की बराबरी पा ली लेकिन रेफरी ने रिव्यू के बाद पासलिच को ऑफ साइड दे यह गोल नकार दिया। इस पर क्रोआशिया के समर्थकों ने मैदान पर कुछ भी सामान फेंकना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वे शांत हुए। पुर्तगाल ने अंतत: यह रोमांचक मैच जीत कर क्रोआशिया को मौजूदा विश्व कप से बाहर कर दिया।

पुर्तगाल ने आक्रामक अंदाज में आगाज किया। लियो ने मैच के चौथे मिनट में क्रोआशिया की रक्षापंक्ति को छका आगे बढ़ते ब्रूनो फर्नांडीज को गेंद दी और उनके तेज शॉट को गोलरक्षक डॉमिनिक लिवाकोविच ने रोकने की लेकिन लौटती गेंद फिर उनके गेद को गोल में डालने की कोशिश को क्रोआशिया के जोसिफ सुतालो ने रोक कर बेकार कर और पुर्तगाल खाता खोलते खोलते रह गया। पुर्तगाल के पेड्रो नेटो ने बराबर हमले बोल कर क्रोआशिया के गोल पर दबाव बनाए रखा।नेटो द्वारा बीच मैदान पर से उछाली गेंद को रॉनाल्डो संभाल कर सिर से गोल में डालने से चूक गए। नेटो के एक और क्रॉस पर क्रोआशिया के गोल पर भगदड़ मची और गेंद लियो को मिली लेकिन हड़बड़ी में वॉली लगा वह गेंद को गोलस्तंभ के उपर से बाहर मार बैठे। कोच रॉबर्टो मार्टिनेज के मार्गदर्शन वॉली पुर्तगाल को बराबर गोल करने के मौके गंवाने की कीमत दूसरे हाफ के शुरू में ही चुकानी पड़ी। निकोला वलासिच और जोसिफ स्टेनीसिच दाएं से गेंद को एक दूसरे को लेते देते आगे बढ़े। स्टेनीसिच के क्रॉस पर मैच के 53 वें मिनट में पेरिसिच ने तेज शॉट जमा गेंद को गोल में डाल कर अंतत: क्रोआशिया का खाता खोला । वलासिच के क्रॉस पर जब इगोर मातानोविच ने जब गेंद को संभाल गोल में डाला तो तब क्रोआशिया को लगा उसने अपनी बढ़त दुगुनी कर दी है लेकिन रेफरी ने उन्हें ऑफ साइड करार दे यह गोल अमान्य कर दिया।पुर्तगाल के लियो ने गेंद को संभाल तेज फर्राटा लगा बॉक्स में पहुंच तेज शॉट जमाया लेकिन गेंद गोलस्तंभ की बल्ली को टकरा कर उपर से निकल गई। रॉनाल्डो ने इसके तुरंत बार गेंद को गोल में डाला लेकिन रेफरी ने उन्हें ऑफ साइड दे यह गोल नकार दिया।

क्रोआशिया के मिडफील्डर निकोला वलासिच ने अपने बॉक्स के भीतर रेनातो विगा को धकियाया और इस पर रेफरी द्वारा दी पेनल्टी किक को कप्तान क्रिस्टियानो रॉनाल्डो ने मैच के 68 वें मिनट में गोल में बदल क पुर्तगाल को एक एक की बराबरी दिला दी। यह रोनाल्डो का विश्व कप फुटबॉल में 11 वां गोल था।

क्रोआशिया के मातियो कोवासिच ने लंबी दूरी से गोल की ओर शॉट लेकिन पुर्तगाल के गोलरक्षक डिएगो कोस्टा ने अपने दस्तानों से इस पर गेंद गोल के उपर से बाहर निकाल दी। कोस्टा ने इसके तुरंत बाद मातानोविच के शॉट को रोक कर क्रोआशिया को बढ़त लेने से रोका। इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में लियो के लहराते क्रॉस को बदलू खिलाड़ी रामोस ने गोल कर पुर्तगाल को 2-1 से आगे कर दिया और उनका यह गोल विजयदाई साबित हआ। हालंकि नौ मिनट बाद मारियो पासलिच ने एक लंबे पास पर पुर्तगाल के बॉक्स के भीतर गेंद को संभाल जोस्को ग्वार्डियोल की ओर बढ़ाया लेकिन इस पर उन्होंने गेंद को गोल में डाल दिया तो लगा कि क्रोआशिया को दो दो की बराबरी मिल गई लेकिन रेफरी ने रिव्यू के बाद पासलिच को ऑफ साइड दे यह गोल नकार दिया । इस पर क्रोआशिया के समर्थक भड़क उठे और मैदान पर गुस्से में सामान फेंकना शुरू किया। कुछ देर बाद हालांकि वे शांत हो गए।