सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : जॉन एरियाज के पहले हाफ में दागे इकलौते गोल की बदौलत ग्रुप के में अजेय रही कोलंबिया ने घाना पर कंसास सिटी में शनिवार सुबह 1-0 से जीत दर्ज कर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बना लिया। अजेय कोलंबिया का अंतिम 16 में मुकाबला स्विटजरलैंड से होगा। कोलंबिया ने अपने अब तक के चार मैचों में तीन में पहले गोल दागा। घाना के टॉमस पार्टे ने दूसरे मिनट में लंबी दूरी से दमदार शॉट जमाया लेकिन उनका शॉट बहुत करीब से लक्ष्य चूक गया।
चोटिल जॉन कारडोबा की जगह की खेलने उतरे लुइस सुआरेज ने मैच के 14 वें मिनट दाएं से गेंद पेनल्टी एरिया में जॉन एरियाज के लिए बढ़ाई और उन्होंने पलक झपकते हुए गेंद को गोल में डाल कर गोल कर कोलंबिया का4 खाता खोला। कोलंबिया के लुइज डायज ने हाफ टाइम से ठीक पहले बॉक्स के भीतर गलत निशाना जमा गोल का मौका गंवाया और घाना एक और गोल खाने से बच गइ। डायज ने मैच के 56 वें मिनट में तेज शॉट जमा गेंद गोल में डाली लेकिन रेफरी ने उन्हें ऑफ साइड दे यह गोल अमान्य कर दिया।
कोलंबिया ने मैच पर हमसे बेहतर नियंत्रण बनाया : कुइरोज
घाना के कोच कार्लोस कुइरोज न कहा,‘कोलंबिया ने मैच पर हमसे बेहतर नियंत्रण बनाया। कोलंबिया के खिलाड़ियों ने बराबर एक दूसरे को गेंद लेते देते आगे बढ़ हमारे गोल पर दबाव बनाया। कोलंबिया के खिलाड़ियों ने गेंद अपने कब्जे में रख कर हमारे गोल पर हमले बोले। मैच में हालांकि ऐसे क्षण भी आए जब हमारी घाना की टीम पूरे दिलोजान स खेली और कोलंबिया के गोल पर हमले बोल कर उसके किले को भेदने की कोशिश जरूर की लेकिन नाकामी हाथ लगी। हमारे खिलाड़ी अंतिम प्रहार ठीक से नहीं कर पाए। सच कहूं बेहतर टीम जीती।





