स्विटजरलैंड ने कोलंबिया को शूटआउट में हरा अंतिम 8 में अर्जेंटीना से भिड़ने का हक पाया

Switzerland defeated Colombia in a shootout to earn the right to face Argentina in the last eight

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : स्विटजरलैंड ने कोलंबिया को निर्धारित और अतिरिक्त समय में गोलरहित बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट में वेंकूवर में फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के प्री क्वार्टर फाइनल में बुधवार सुबह 4-3 से हरा दिया। स्विटजरलैंड अब क्वॉर्टर फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेटीना से भिड़ेगा। पेनल्टी शूटआउट में स्विटजरलैंड के लिए कप्तान ग्रेनिट खाका, जेकी अमडूनी,सेड्रिक इटन और रूबेन वर्गाज ने पेनल्टी किक को गोल बदला। पराजित कोलंबिया के लिए युआन कइनटेरो, जेमिंटन कैम्पाज और लुइज डायज ही पेनल्टी किक को गोल में बदल पाए, जबकि डेविनसन सांचेज और कूचा हर्नांडेज पेनल्टी किक पर गोल करने से चूक गए। रूबेन वर्गाज ने पेनल्टी किक को गोल में बदल कर सात दशकों में स्विटजरलैंड को 1954 के बाद पहली बार विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचाया। स्विटजरलैंड की टीम अपने पिछले 19 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में मात्र एक मैच हारी है।

स्विटजरलैंड को कोलंबिया के खिलाफ प्री क्वॉर्टर फाइनल में उतरने से पहले ही तब बड़ा झटका लगा जब यह मालूम पड़ा कि उसके तेज तर्रार योहान मनजांबी घुटने की चोट के चलते मैच से बाहर हो गए हैं। मनजंबी की कमी स्विटजरलैंड को आक्रमण में बुरी तरह अखरी। कोलंबिया ने पहले हाफ में गोल के कई हमले बोले लेकिन गोल नहीं कर पाई। कोलंबिया को मैच के शुरू में तब गोल करने का बढ़िया मौका मिला जब उसके गुस्तावो प्यूरटा ने बॉक्स के बाहर से दनदनाता शॉट लगाया, जिसे स्विटजरलैंड के गोलरक्षक ग्रेगर कॉबेल ने गोता लगाकर रोक लिया। गोलरक्षक ग्रेगर कॉबेल ने इसके तुरंत बाद कोलंबिया के जॉन लुकुमी के हेडर को गोता लगा का रोक उसे अपना खाता खोलने से रोका। स्विटजरलैंड के विंगर फैबियन राइडर ने बॉक्स के बाहर से दनदनाता शॉट जमाया जिसे कोलंबिया के गोलरक्षक ने रोक कर बेकार किया।निर्धारित समय तक गोलरहित बराबरी के बाद अतिरिक्त समय में कोलंबिया के जॉन लुकुमी ने सिर से गेंद को गोल में डालने की कोशिश की लेकिन गेंद गोलस्तंभ को लगकर बाहर लौट आई।

सब कुछ हमारी योजना की मुताबिक हुआ : याकिन
स्विटजरलैंड के कोच मुरात याकिन ने अपनी टीम की जीत पर कहा, ‘ मैं नहीं समझता कि आप मैच के लिए मेरी योजना की बाबत सुनना चाहेंगे। बावजूद इसके मैं कहूंगा कोलंबिया के खिलाफ मैच में सब कुछ हमारी योजना के मुताबिक हुआ। मैच के आखिर में बस जीत ही अहम है। मैच के शुरू में हमें अनुभव की जरूरत है। हमें मैच में सही सोच के साथ उतरने की जरूरत थी। हमने दूसरे हाफ जो बदलाव किए उससे हमें मैच पर ज्यादा पकड़ बनाने में मदद मिली, खासतौर पर गेंद को अपने कब्जे में रखने में। जैसे जैसे मैच आगे बढ़ा हम उन खिलाड़ियों को मैदान पर लाने में कामयाब रहे जिनकी हमें पेनल्टी शूटआउट में जरूरत थी। आपके पास हमेशा योजना होती है। जब आपकी योजना कारगर रहती है तो और ज्यादा संतोष होता है। हमें किस्मत का कुछ साथ मिला और यह फुटबॉल का हिस्सा है।‘

हमारी फुटबॉल की मौजूदा पीढ़ी खास है: खाका
स्विटजरलैंड के कप्तान ग्रानिट खाका ने कहा,‘ मेरा मानना है कि हमारी फुटबॉल की मौजूदा पीढ़ी खास है। हम अपनी इस तरह की टीम का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अनुभवी खिलाड़ियों पर नौजवान खिलाड़ियों ने दबाव बना पीछे धकेला। साथ ही हमें हर दिन हर मैच में अनुकरणीय खेल दिखाने की जरूरत होती है। बेशक हम अनुभव बांटने की कोशिश कर रहे इस सबसे उपर है हमारे जैसे छोटे देश की जेहनी सोच है।