कईलियान बापे के कमाल से फ्रांस लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में

France reaches the semi-finals for the third consecutive time, thanks to Kylian Mbappé's brilliance

बापे पेनल्टी चूकने के बाद गोल कर फ्रांस को मोरक्को पर जीत दिला बने हीरो बने

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकर कईलियान बापे पहले हाफ में पेनल्टी किक पर गोल चूक विलेन बनते -बनते दूसरे हाफ गोल कर पिछली उपविजेता फ्रांस को मोरक्को पर बोस्टन स्टेडियम में फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में शुक्रवार सुबह 2-0 से जीत दिला हीरो बन गए। कप्तान बापे ने दूसरे हाफ के 15 वें मिनट में खुद गोल किया ही छह बाद साथी स्ट्राइकर ओस्मान डेम्बले को बढ़िया पास दिया और उन्होंने गोल कर फ्रांस को 2-0 से आगे कर उसकी जीत पक्की कर दी। फ्रांस अब डलास मे सेमीफाइनल में स्पेन और बेल्जियम के बीच खेले जाने वाले क्वॉर्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगा।

बापे शुक्रवार को इस विश्व कप में अर्जेंटीना के लियोनल मैसी की तरह आठ गोल कर गोल्डन बूट की होड़ में सबसे आगे हो गए हैं। बापे और मैसी के बाद मौजूदा विश्व कप में नॉर्वे के अर्लिंग हालैंड (7 गोल) तीसरे, इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन(6 गोल) चौथे और फ्रांस के ओस्मान डेम्बले (पांच गोल) गोल करने में पांचवें स्थान पर हैं। अब तक विश्व कप के इतिहास में मैसी ने सबसे सबसे ज्यादा कुल 21 गोल किए जबकि बापे (कुल 20 गोल) उनसे बस एक पायदान नीचे दूसरे स्थान पर है। बापे ने गोल कर फ्रांस को लगातार तीसरे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया। फ्रांस की टीम 2018 में रूस में विश्व कप जीता था जबकि 2022 में कतर में फाइनल में अर्जेंटीना से हार गई थी। बापे के ही बेहतरीन पास पर डेम्बले ने फ्रांस के लिए मैच का दूसरा गोल किया।

कईलियान बापे को गलत ढंग से मैच के 28 वें मिनट में रोकने पर फ्रांस को पेनल्टी किक मिली। बापे द्वारा ली इस पेनल्टी किक को मोरक्को के गोलरक्षक यासीन बोनू ने अपने बाएं गोता लगा कर इसे रोक कर फ्रांस को खाता खोलने से रोक दिया। मोरक्को के गोलरक्षक बोनू ने इसके बाद बापे, डयोट अपमिकानो और लुकास डिग्ने के भी तेज दनदनाते शॉट को रोक कर फ्रांस को गोल करने से रोका। बापे ने फ्रांस के लिए क्वॉर्टर फाइनल सहित मौजूदा विश्व कप के छह में से अब तक छह मैचों में कुल आठ गोल किए है। मैसी ने अर्जेंटीना के लिए हैट्रिक सहित पांच मैचों में आठ गोल किए है। वहीं जस्टन फोंटेन (1958, 13 गोल), कईलियान बापे (2026, 8 गोल ,अब तक) के बाद ओस्मान डेम्बले(2026, अब तक 5 गोल) फ्रांस के लिए एक विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने में तीसरे नंबर पर है।

बापे के 28 वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल करने से चूकने के चलते फ्रांस की टीम पहले हाफ में गोल नहीं कर पाई।मोरक्को के खिलाड़ी तो पहले हाफ में बमुश्किल फ्रांस के गोल तक पहुंच पाए।कईलियान बापे ने दूसरे हाफ के 15 वें मिनट में डिजायर डू के पास पर गेंद को संभाल दाएं पैर से लहराता शॉट जमा गेंद को जाल में डाल गोल कर फ्रांस का खाता खोला। छह मिनट बाद माइकल ओलिस ने गेंद को बापे के लिए बढ़ाया और उन्होंने मोरक्को के डिफेंडरो को छकाने के बाद गेंद ओस्मान डेम्बले की ओर बढ़ा दी और उन्होंने बॉक्स के भीतर अचूक शॉट जमा गोल कर फ्रांस को 2-0 से आगे कर कर उसकी जीत निश्चित कर दी। फ्रांस के चीफ कोच डिडियर डेसचैम्प ने 77 वें मिनट में स्ट्राइकर कइलियान बापे की जगह ज्यां फिलिप मटेटा और डिजायर डू की ब्रैडले बरकोला को उतारा।

मोरक्को के नौजवान मिडफील्डर अयूब बोआडी (18 बरस, 280 दिन) शुक्रवार को फ्रांस के ब्राजील के पेले (17 बरस 239 दिन) के बाद विश्व कप फुटबॉल के क्वॉर्टर फाइनल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के फुटबॉलर बन गए। अयूब के बाद इंग्लैंड के एरन लेनॉन(19 बरस, 76 दिन) 2006 में पुर्तगाल के खिलाफ विश्व कप क्वॉर्टर फाइनल में खेलने उतरने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के फुटबॉलर हैं।

सेमीफाइनल में स्थान बना खुश, आगे की चुनौती के लिए तैयार: बापे
मैन ऑफ द’ मैच फ्रांस की जीत के हीरो कईलियान बापे ने कहा,‘मेरे टखने में चोट लगी थी, लेकिन मैं ठीक हूं। तब आखिरी कुछ मिनटों के लिए मेरी जगह खेलने के लिए ज्यां फिलिप मटेटा बेहतर थे। हमारी फ्रांस टीम की कामयाबी का राज क्या है? हम बस जीत कर ही राहत महसूस करते हैं। जब तक हम जीत नहीं जाते, रुकते नहीं हैं। बेशक हम सेमीफाइनल में स्थान बनाकर खुश हैं लेकिन हमें अभी आगे और लंबा रास्ता तय करना बाकी है। हमें मालूम है कि आगे की राह और भी मुश्किल है लेकिन हर तरह की चुनौती से निपटने को तैयार हैं।‘

क्वॉर्टर फाइनल जीत एक बड़ी बाधा पार कर ली है : डैसचैम्प
फ्रांस के हेड कोच डिडियर डैसचैम्प ने कहा,‘मोरक्को के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल खासा संघर्षपूर्ण रहा। हम मोरक्को के खिलाफ पेनल्टी किक पर गोल करने से चूके ही, हमने और भी गोल करने के मौके गंवाए। कईलियान बापे की टखने की चोट को लेकर अब ठीक है।बापे को कभी खुद पर संदेह नहीं रहा। बेशक गोल करने से पहले बापे को गोल करने का मौका मिला था। हम ठीक वहीं हैं जहां हम पहुंचना चाहते थे। हम अब आराम करने के बाद देखेंगे कि सेमीफाइनल में हमारा प्रतिद्वंद्वी कौन होगा। मेरा मानना है फ्रांस में फुटबॉल को लेकर बहुत जुनून है। हमने क्वॉर्टर फाइनल जीत एक बड़ी बाधा पार कर ली है। यह खिलाड़ियों का दायित्व है कि वे वह सब कुछ करें ,जो मुमकिन है।’

हम भविष्य में विश्व कप जीतने के लिए मेहनत जारी रखेंगे :ओहाबी
मोरक्को के कोच मोहम्मद ओहाबी ने कहा,‘ हम इसी तरह से खेलना जारी रखते हैं तो हमारा भविष्य उज्जवल है। मेरे यह कहने का कतई यह मतलब नहीं कि हम फ्रांस के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल जीतना नहीं चाहते थे। बेशक हम फ्रांस से शुक्रवार सुबह क्वॉर्टर फाइनल जीतना चाहते थे। सच तो यह है कि हमारे सामने फ्रांस के रूप में एक बेहद मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीम थी। फ्रांस के हाथों क्वॉर्टर फाइनल की हार निराशाजनक है। इस हार के बावजूद हम भविष्य में बेहतर करने के लिए मेहनत जारी रखेंगे। हम जानते हैं कि हम महज एक मुल्क की नुमाइंदगी नहीं करते हैं। हम मोरक्को के लोगों और एशिया व अफ्रीका के कई देशों की नुमाइंदगी करते हैं। बहुत सी हमारी मोरक्को की टीम में खुद को देखते हैं। हम भविष्य में विश्व कप जीतने के लिए मेहनत जारी रखेंगे।’

आगे की चुनौती के लिए पूरी फोकस रहना है : डेम्बले
फ्रांस के फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बले ने कहा,‘ हम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंख कर बहुत खुश हैं। हमारा ध्यान पूर तरह मोरक्को के खिलाफ इस क्वॉर्टर फाइनल पर था। मेरा फ्रांस टीम के साथ यह तीसरा सेमीफाइनल होगा। यह बेहद आनंददायक क्षण है। हमें आगे की चुनौती के लिए पूरी फोकस रहना है। मेरे गोल करने से दो तीन मिट हले कईलियान बापे ने मुझसे कहा कि मैं मैदान पर बीच में रहूं। बापे ने तेज फर्राटा लगाया और मेरे लिए गोल करने की राह खोली। मैं सीधे लक्ष्य पर निशाना लग गोल करना चाहता था।’