हम फ्रांस से नहीं डरते : यमाल

We are not afraid of France: Yamal

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : स्पेन के 18 बरस के नौजवान सुपरस्टार लमाइन यमाल ने अपनी टीम की बेल्जियम पर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के क्वॉर्टर फाइनल में 2-1 की जीत के बाद कहा कि वह अपनी टीम की इस बेहतरीन जीत पर बहुत खुश हैं। यमाल ने भले ही बेल्जियम के खिलाफ मैच में कोई गोल नहीं किया लेकिन लॉस एंजेल्स स्टेडियम में खेले गए इस क्वॉर्टर फाइनल में स्पेन के लिए शानदार खेल दिखाया। मैन ऑफ द’ मैच रहे यमाल ने कहा,‘ हम फिर विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। हम मैच खेलने और जीतने के लिए विश्व कप में आए थे। फिलहाल आराम करने और फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल की बाबत सोचने का वक्त हैं। अब दो ही संभावनाएं हैं या तो फ्रांस की टीम तीसरी बार विश्व कप फाइनल खेलेगी और उन्हें तीसरी बार हराएंगे। मुझे नहीं मालूम क्या होगा लेकिन हम फ्रांस से नहीं डरते।‘

भले ही यमाल ने अब स्पेन के लिए उसके इस विश्व कप के सेमीफाइनल तक के सफर में मात्र एक गोल किया लेकिन उनका फोकस केवल और केवल टीम के रूप में बढ़िया प्रदर्शन पर है। यमाल ने कहा,‘मैं बेशक गोल करना चाहता हूं कयोंकि इससे टीम को मदद मिलती है लेकिन मैदान इस सब की बाबत सोच कर नहीं उतरता। हम विश्व कप जीतते हैं तो तब कोई यह याद नहीं रखेगा कि मैंने कितने गोल दागे, कितने चूके। मैं यदि मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतता हूं तो यह और बढ़िया बात हष, लेकिन मेरी तमन्ना बस यही रहती है कि हमारी स्पेन की टीम जीते। मैं जानता हूं कि मेरे फर्राटे बहुत प्रतिद्वंद्वी टीम की रक्षापंक्ति को अपना ‘किला’ छोड़ कर बाहर आने को मजबूत करते हैं और इससे मेरे साथियों को गोल करने का मौका मिलता है। अहम बात यह है कि हम जीतने आए और इसमें मैं किसी भी तरह टीम को मदद करता हूं तो अच्छा है।‘