अल्वारेज और लाउटरो मार्टिनेज के अतिरिक्त समय के गोल से अर्जेंटीना सेमीफाइनल में

Argentina advanced to the semi-finals thanks to extra-time goals from Alvarez and Lautaro Martinez

  • अर्जेंटीना ने स्विटजरलैंड को अतिरिक्त समय में 3-1 से हराया
  • एम्बोलो को 72 वें रेड कार्ड से स्विटजरलैंड बाकी मैच 10 खिलाड़ियों से खेली

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : विंगर जूलियन अल्वारेज और बदलू खिलाड़ी लाउटरो मार्टिनेज के अतिरिक्त समय में दागे एक- एक गोल की बदौलत मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने जुझारू स्विटजरलैंड पर निर्धारित समय तक एक एक की बराबरी के बाद फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के क्वॉर्टर फाइनल में कंसास सिटी स्टेडियम में रविवार सुबह काफी पसीना बहाने के बाद 3-1 से जीत की। अर्जेंटीना का यह क्वॉर्टर फाइनल उसका पहला ऐसा मैच था जिसमें उसके स्टार स्ट्राइकर कप्तान लियोनल मैसी ने गोल किया और बावजूद इसके टीम मैच जीतने में कामयाब रही।

कप्तान लियोनल मैसी के कॉर्नर पर अनुभवी मिडफील्डर अलेक्सिज मैकएलिस्टर ने सिर से पहले हाफ में दागे गोल से अर्जेंटीना ने खाता खोला। स्ट्राइकर डैन नडायो ने दूसरे हाफ में बाएं से दौड़ते हुए तेज फर्राटा लगा बॉक्स के ठीक से उपर से अचूक शॉट जमा स्विटजरलैंड को एक- एक की बराबरी दिला। 1978, 1986 और 2022 में तीन बार विश्व कप फुटबॉल खिताब जीतने वाली मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना अब दूसरे सेमीफाइनल में लॉस एंजेल्स स्टेडियम में 15 जुलाई को इंग्लैंड से भिड़ेगी। अर्जेंटीना के पूर्व फुटबॉल कप्तान एंटोनियो रैटिन का 11जुलाई को 89 बरस की उम्र में निधन हो गया और उनके सम्मान में टीम रविवार सुबह स्विटजरलैंड के खिलाफ काली पट्टी बांध कर क्वॉर्टर में खेलने उतरी।

स्ट्राइकर ब्रील एम्बोलो को रेफरी ने मैच के 72 वें मिनट में अर्जेंटीना के बॉक्स के भीतर उसके मिडफील्डर लियोनल पारडेज के खिलाफ फाउल पर रेड कार्ड दिखा कर मैदान से बाहर भेज दिया और इसके बाद स्विटजरलैंड को अतिरिक्त समय तक करीब 50 मिनट दस खिलाड़ियों से ही खेलना पड़ा। स्विटजरलैंड के हमलों के सूत्रधार एम्बोलो को मैदान को इससे पहले उनके फाउल पर रेफरी ने येलो कॉर्ड दिखाया और दूसरी बार उनके फाउल पर यह रेड कार्ड में तब्दील हो गया। एम्बोलो रोते हुए मैदान से बाहर निकले और यही शायद इस क्वॉर्टर फाइनल का निर्णायक मोड़ था। अर्जेंटीना की इस बेहद संघर्षपूर्ण जीत में उसके गोलरक्षक इमिलियानो मार्टिनेज की भी तारीफ करनी होगी, जिन्होंने स्विटजरलैंड के तेज तर्रार स्ट्राइकर ब्रील एम्बोलो के कम से कम दो तेज शॉट को बॉक्स के भीतर रोक कर अपनी टीम को गोल खाने से बचाया।

एम्बोलो की अगुआई में स्विटजरलैंड ने आक्रामक अंदाज में आगाज कर अर्जेंटीना के गोल पर हमले बोले। कप्तान लियोनल मैसी ने दूसरे कॉर्नर पर लहराता शॉट जमा गेंद बॉक्स के भीतर फेंका और स्विटजरलैंड के बॉक्स में उसके लंबे डिफेंडर रिकॉर्डो रॉड्रिग्ज और मैनुअल अकांजी को छका उछल कर सिर से गेंद को गेंद को गोलरक्षक ग्रेगर कोबल को छकाते हुए गोल में डाल कर अर्जेंटीना को मैच के दसवें मिनट में 1-0 से आगे कर दिया। स्विटजरलैंड के स्ट्राइकर ब्रील एम्बोलो इसके तुरंत बाद गेंद को लेकर बॉक्स में पहुंचे और उन्होंने डिफेंडर लिजाड्रो मार्टिनेज को छका तेज शॉट शॉट लगाया गोलरक्षक इमिलियानो मार्टिनेज अच्छा पूर्वानुमान लगा उन्हें गोल करने से रोक दिया। कप्तान लियोनल मैसी ने दूसरे हाफ के शुरू में पास साथी राइट बैक नाहुल मोलिना को दिया और वह गेंद को ले गोल की ओर दौड़े लेकिन हड़बड़ी वह गोल के उपर बाहर गेंद मार बैठे और अर्जेंटीना के पास आया अपनी बढ़त दुगनी करने का मौका फिसल गया। डैन नडोए के शाट को पहले बैक लिजांड्रो मार्टिनेज ने रोका और फिर उनके एक अर शॉट को गोलरक्षक इमिलियानो मार्टिनेज ने रोक कर स्विटजरलैंड को बराबरी पाने से रोका। डैन नडोए ने मैच के 67 में मिनट में बाएं से तेज फर्राटा लगा बॉक्स के भीतर पहुंचे तेज वॉली जमा इस बार गोलरक्षक इमिलियानो मार्टिनेज को छका गोल कर स्विटजरलैंड को एक -एक की बराबरी दिला दी। बदकिस्मती से पांच मिनट बाद ब्रील ए्म्बोलो के बॉक्स के भीतर अर्जेंटीना के डिफेंडर लिजांड्रो मार्टिनेज के खिलाफ फाउल पर रेड कार्ड दिखा बाहर भेजे जाने बाकी का मैच दस खिलाड़ियों से ही खेलने पर मजबूर होने से स्विटजरलैंड की हिम्मत ही टूट गई। ऐसे में स्विटजरलैंड ने हमले बोलने की बजाय अपनी पूरी ताकत अपने किले की चौकसी में लगा दी। निर्धारित समय की समाप्ति पर स्कोर एक एक रहने से मैच अतिरिक्त समय में खिंच गया।

कप्तान लियोनल मैसी के शॉट को स्विटजरलेंड के गोलरक्षक कोबल ने रोका। तभी गेंद को अतिरिक्त समय के 12 वें मिनट में मैन ऑफ द’ मैच जूलियन अल्वारेज ने संभाल 18 गज की दूरी से दनदनाता अचूक शॉट जमा गोल कर गोलरक्षक कोबल को छका गोल कर अर्जेंटीना को 2-1 से आगे कर दिया। बदलू खिलाड़ी तियागो अल्माडा के जवाबी हमले पर गेंद को रिबाउंड पर लाउटरो मार्टिनेज ने संभाला बॉक्स के उपर से स्विटजरलैंड के गोलरक्षक ग्रेगर कोबल को छका मैच के 121 वें मिनट में गोल अर्जेंटीना को 3-1 से जिता कर सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

हमें वाकई कुछ चीजों में सुधार करना है :स्कोलनी
अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कोलनी ने अपनी टीम के विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने पर कहा, ‘हकीकत यही है कि हमें स्विटजरलैंड पर जीत काफी पसीना बहाने के बाद मिली। हम मालूम था कि स्विटजरलेंड की टीम शारीरिक रूप खासे दमखम वाले खिलाड़ियों की टीम है। मेरा मानना है कि स्विटजरलैंड ने हमें खासी मुश्किल में डाला। कई मौकों पर इन मुश्किलों से बाहर नहीं निकल पाए। सच तो यह है कि किस्मत हमारी टीम के साथ थी क्योंकि मैच के आखिर में एम्बोलो के रूप में उनके एक खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया और वह इसके बाद दस खिलाड़ियों से ही खेली। इसके बाद हमारी टीम ने पूरी ताकत हमलों पर झोंक दी। हम इस सच को मानना पड़ेगा कि हमें वाकई कुछ चीजों में सुधार करना है, पर जीतना हमेशा ही बेहतर होता है। बावजूद इसके हमारी टीम ने रविवार को जो पाया वह ऐतिहासिक है। बेशक हम और बेहतर खेल सकते थे लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचना भी ऐतिहासिक है।`

खिताब बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे : अल्वारेज
मैन ऑफ द’ मैच अर्जंटीना के विंगर जूलियन अल्वारेज ने कहा,‘ मैं अपनी अर्जेंटीना टीम के विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने से बहुत खुश हूं। हमने आखिरी तक क्वॉर्टर फाइनल में कोशिश जारी रखी। हमारे पास अतिरिक्त खिलाड़ी, ज्यादा समय था लेकिन हमारे लिए मैच खासा मुश्किल हो चला था। बावजूद इसके हम जानते थे कि हम सभी यदि मिलकर कर साथ डटे रहे तो बेशक हम गोल कर सकते हैं और ऐसा हुआ भी। बेशक हम निर्धारित समय में ही मैच जीतना चाहते थे, पर हम जानते थे कि यह आसान नहीं रहने वाला। विश्व कप में सभी मैच इसी तरह संघर्षपूर्ण रहे हैं। अब हमें खिताब बरकरार रखने से दो कदम दूर है और हम इसके लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।‘