भारत ने जिम्बाब्वे से दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच 90 रन से जीता
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : बाएं हाथ के इशान किशन के सूझबूझ भरे सही वक्त पर गियर बदल कर और उपकप्तान तिलक वर्मा के अविजित तूफानी अर्द्धशतकों के साथ बाएं हाथ के स्पिनर अभिषेक शर्मा 3/17 ) के बुने स्पिन के जाल की बदौलत भारत ने हरारे में मेजबान जिम्बाब्वे से दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी 90 रन से जीत कर तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 की निर्णायक बढ़त के साथ जीत ली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले आयरलैंड(0-2) और फिर इंग्लैंड (0-4) से लगातार दो सीरीज और छह मैच हारने के बाद भारत ने यह पहली टी 20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज जीती। अभिषेक शर्मा किसी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में तीन विकेट लेने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं। अब दोनों देशों के बीच सोमवार को खेला जाना वाला तीसरा व आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मात्र औपचारिकता हो गया।
मैन ऑफ द’ मैच इशान किशन (81 रन, 44 गेंद,दो छक्के, 9 चौके) ने कप्तान श्रेयस अय्यर (25रन, 20 गेंद, तीन चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 औरअलग ही रंग में दिखे उपकप्तान तिलक वर्मा (अविजित 60 रन, 29 गेंद, तीन छक्के, पांच चौके) के साथ चौथे विकेट की 94 रन की तूफानी भागीदारी से भारत पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर हरारे स्पोटर्स क्लब के मैदान पर शनिवार को निधार्रित 20ओवर में पांच विकेट पर 219 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
भारत के 219 रन के पहाड़ के स्कोर के जवाब में ब्रायन बैनेट ने सिर्फ बल्ला घुमाने उतरे और मात्र 19 गेंदों में तीन छक्कों और तीन चौकों की मदद से 32 रन बना अपना पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे तेज गेंदबाज यश ठाकुर की गेंद को स्कूप करने के फेर में विकेट कीपर इशान किशन को कैच थमा बैठे और जिम्बाब्वे ने पहला विकेट 34 रन पर खोया और अगले ओवर में प्रिंस यादव की पहली ही कोण बनाती गेंद को उड़ाने के फेर बेन करेन (1 रन, 5 गेंद) ने इसी स्कोर पर शिवम दुबे को थर्ड मैन पर कैच थमाया कि फिर तो विकेटों की झड़ी लग गई। बल्ले ये नाकाम रहने के बाद बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में अभिषेक शर्मा (3/17), अपने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले तेज गेंदबाज यश ठाकुर(2/30) जांघ की मांसपेशी में खिंचाव अपने दूसरे ओवर की तीसरे गेंद में मांसपेशी में खिंचाव के जल्द मैदान से हटने से पहले प्रिंस यादव (2/10) ने रेयन बर्ल (20 रन, 18 गेंद, 2 चौके), विकेटकीपर तदिवनाशी मरुमानी (24 रन,19 गेंद, एक छक्का, एक चौका) और ब्रैड इवांस (19 रन,11 गेंद,दो छक्के, एक चौके) की छोटी आतिशी पारियों के बावजूद जिम्बाब्वे को 17.5 ओवर में 129 रन पर समेट भारत को दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय और सीरीज जिता दी। लिए लेग स्पिनर रवि बिश्नोई, उपकप्तान तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने भी एक एक विकेट लेकर जिम्बाब्वे को जमने का मौका ही नहीं दिया। जिम्बाब्वे की टीम पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय से मात्र चार रन ही ज्यादा बना सकी।
इससे पहले इशान किशन और तिलक वर्मा द्वारा बीच के ओवरों में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की बिखेरी धज्जियों के चलते ही बिखेर दी और भारत ने विशाल स्कोर बनाया। बीच के ओवर में भारत ने मात्र 24 गेंदों में 67 रन बनाए। इशान पारी के 18 वें और न्यूमैन नयमहुरी के तीसरे ओवर की पहली गेंद ऑफ स्टंप से जरा बाहर जाती गेंद पर बाउंड्री उड़ाने के लिए बल्ला घुमाया लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्वीपर कवर की ओर उछली और बैनेट ने दौड़ते हुए बढ़िया कैच लपक कर उनकी बेहतरीन पारी का अंत किया। और भारत ने चौथा विकेट 189 रन पर खो दिया। भारत ने रिंकू सिंह (12 रन, 8 गेंद, एक छक्का) के रूप में अपना पांचवां विकेट 213 रन पर खोया। रिंकू ने पारी केआखिरी व तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस के चौथे व आखिरी ओवर की तीसरी गेंद को लॉन्ग ऑन के उपर से उड़ाने की कोशिश में रेयन बर्ल को कैच थमा दिया। जिम्बाब्वे के लिए तेज गेंदबाजब्लेसिंग मुजरबानी , रिचर्ड नगरवा व ब्रैड इवांस ,न्यूमैन न्युमहरी तथा ऑफ स्पिनर ब्रायन बैनेट ने एक एक विकेट चटकाए। इशान किशन, उपकप्तान तिलक वर्मा और नौजवान वैभव सूर्यवंशी जितने देर क्रीज पर रहे जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इशान ने तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस की गेंद पर पारी के 13 वें ओवर में पहली ही गेंद को कवर में खेल कर 32 गेंद खेल कर संभल कर आगाज कर छह चौकों की मदद से अपना अर्द्ध शतक पूरा किया। अभिषेक शर्मा(8 रन, 8 गेंद, दो चौके) ने 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी के साथ भारत की पारी शुरू की। अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के साढ़े छह फुट लंबे तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद को उनकी रफ्तार का इस्तेमाल कर खेलने की कोशिश में रेयन बर्ल को बैकवर्ड पॉइंट पर कैच थमा बैठे और भारत ने दूसरे ओवर की अंतिम पूर्व गेंद पर अपना पहला विकेट दस रन पर खो दिया। 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी (20 रन, 9 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने अगले और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगरवा के पहले ओवर में तीन चौके और एक छक्का जड़ने के बाद आखिरी गेंद को पुल करने की कोशिश में मिड ऑन पर मुजरबानी को कैच थमा दिया और भारत ने दूसरा विकेट 28 रन पर खो दिया। इशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभल कर आगाज किया। श्रेयस(25 रन, 20 गेंद, तीन चौके) ने जिम्बाब्वे के कामचलाउ ऑफ स्पिनर के पहले ओवर की आखिरी गेंद को बैकफुट पर जाकर कने की कोशिश बैकवर्ड पॉइंट पर ब्रेड इवांस को कैच थमा दिया। भारत ने इस ओवर में 15 रन बनाए और इसमें इशान ने दो और खुद कप्तान श्रेयस ने आउट होने से पहले एक चौका जड़ा।भारत ने अपने 100 रन 10.3 ओवर में और 150 रन 14.3 ओवर में पूरे किए । भारत ने 100 से 150 रन मात्र चार ओवर में पूरे किए। तिलक वर्मा ने अपना अर्द्धशतक 23 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों की मदद से पारी के 17 वें और रिचर्ड नगरवा के तीसरे ओवर की गेंद को पुल कर दो रन दौड़ कर पूरा किया।
बीच के ओवर में बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण : तिलक
भारत के उपकप्तान तिलक वर्मा ने कहा, ‘ बीच के ओवरों में बल्लेबाजी बहुत चुनौतीपूर्ण थी। कप्तान श्रेयस और मैं 200 और 220 रन के करीब का स्कोर बनाने की बात कर रहे थे।
इशान ने वाकई बेहतरीन पारी खेली। मुझे शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करना पसंद है पर टीम की जरूरत के मुताबिक मैं कहीं भी बल्लेबाजी कर खुश हूं। बीच के ओवर में बल्लेबाजी करते हुए जरूरत दरारों के बीच से गेंद को निकालने की होती है। मैंने बचपन से मैंने फिनिशर बनना चाहा है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज से मै चीफ कोच गौतम गंभीर और अब जिम्बाब्वे दौरे पर केच लक्ष्मण के साथ जमीन पर स्ट्रोक खेलने पर मेहनत कर रहा हूं।’





