विश्व कप टीम में शामिल आदित्य की जगह राज कुमार पाल एशियाई खेलों के लिए टीम में
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह और देश के लिए सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने वाले अनुभवी मिडफील्डर आईची नगोया(जापान) में सितंबर मृं होने 20 वें एशियाई खेलों में भी मौजूदा चैंपियन भारत की 20 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगे। एशियाई खेलों में पुरुष और महिला हॉकी मुकाबले 18 सितंबर से 3 अक्टूबर होंगे।
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने 2023 में हांगजू एशियाई खेलों में जापान को फाइनल मे 5-1 से हराकर खिताब जीता था और इससे पहले पूल मैच में 4-2से हराया था। भारत ने तब पाकिस्तान को पूल मैच में 10-2 से करारी शिकस्त दी थी। भारत ने इससे पहले 15 से 30 अगस्त तक 16 वें एफआईएच विश्व कप बेल्जियम व नीदरलैंड के लिए घोषित अपनी टीम में इकलौता बदलाव नौजवान मिडफील्डर अर्जुन आदित्य लालगे की जगह अनुभवी राज कुमार पाल को शामिल कर किया। राज कुमार पाल को एशियाई खेलों के लिए शामिल कर यह दर्शाया कि ये खेल उसके लिए विश्व कप की बजाय ज्यादा अहम है। भारत के लिए 2028 के लॉस एंजेल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए सीधे क्वॉलिफाई करने के लिए एशियाई खेलों में 2023 के हांगजू एशियाई खेलों में जीता अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखना होगा। हॉकी विश्व कप के खत्म होने के तीन हफ्ते एशियाई खेल शुरू होंगे और इन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना भारत के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा। भारत के हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में एशियाई खेलों का अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखने की पूरी उम्मीद है।
भारत की आईची नगोया (जापान) में होने वाले एशियाई खेलों 20 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम है :
गोलरक्षक : मोहित एचएस, सूरज करकेरा।
रक्षापंक्ति : जर्मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच।
मध्यपंक्ति : राजिंदर सिंह, राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद।
अग्रिम पंक्ति : दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकरा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक नैन।
भारत की पुरुष हॉकी टीम एशियाई खेलों में अपने अभियान का आगाज पूल ए में 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ मैच से करने के बाद 22 सितंबर को श्रीलंका। 24 सितंबर को दक्षिण कोरिया, 26 सितंबर को मेजबान जापान और आखिरी पूल मैच में 28 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी। दोनों पूल में शीर्ष पर रहने वाली दो दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। दोनों सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे। 3 अक्टूबर को स्वर्ण पदक के लिए फाइनल और तीसरे स्थान व कांसे के लिए मैच खेले जाएंगे। भारत ने एशियाई खेलों के लिए अपनी अनुभवी और नौजवान खिलाड़ियों की मिली जुली संतुलित टीम बरकरार रखी है। 2023 में हॉकी विश्व कप में कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में नौवें स्थान पर रहने के बाद उन्हें पद से हटाए जाने के बाद क्रेग फुल्टन ने भारत के चीफ कोच की जिम्मेदारी संभाल कर2023 में हांगजू एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जिता कर सीधे 2024 के पेरिस ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई कराया था। भारत की टीम 2026 के एशियाई खेलों में मेजबान जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश,श्रीलंका और इंडोनेशिया के साथ अपेक्षाकृत मुश्किल पूल ए में है। वहीं पाकिस्तान, मलयेशिया, चीन, ओमान, उज्बेकिस्तान और थाईलैंड की टीमें पूल बी में है। एशियाई खेलों में सभी हॉकी मैच गीफू, काकामिगहारा (जापान) के ग्रीन स्टेडियम में खेले जाएंगे।
बतौर टीम लक्ष्य एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतना: फुल्टन
एशियाई खेलों के लिए चुनी गई भारतीय पुरुष हॉकी टीम की बाबत चीफ कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, ‘ एशियाई खेलों के लिए चुनी भारतीय पुरुष टीम खासी अनुभवी है। हमारी निगाहें जापान में एशियाई खेलों में खेलने की चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्योंकि इसमें स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम सीधे 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए सीधे क्वॉलिफाई करेगी और। बतौर टीम और देश हमारा यही सबसे बड़ा लक्ष्य है।’
टीम के एशियाई खेलों में बढ़िया प्रदर्शन का विश्वास : हरमनप्रीत सिंह
भारत के कप्तान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम एशियाई खेलों में बढ़िया प्रदर्शन करेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी भारतीय टीम के नौजवान खिलाड़ी और अनुभवी खिलाड़ी इन खेलों में खेलने के मौका का बढ़िया इस्तेमाल करेंगे। हमारा मुख्य लक्ष्य एशियाई खेलों का दबाव न लेकर मैचों का पूरा लाभ उठाना और अपनी जिम्मेदारी को समझना है।





