प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जेवर में उत्सव

Celebration in Jewar on completion of 25 years of Prime Minister Narendra Modi's national service

दीपक कुमार त्यागी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में उत्सव का वातावरण है। इसी क्रम में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर रंगोली बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक सेवा यात्रा का अभिनंदन किया गया।

गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्व पटल पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा की यात्रा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उनके दूरदर्शी विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संकल्प का जीवंत उदाहरण है।उन्होंने कहा कि आज जेवर क्षेत्र एयरपोर्ट, औद्योगिक निवेश, बेहतर कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसरों के कारण वैश्विक पहचान बना रहा है।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विकसित भारत-2047 का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।