सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : दाइजी कमादा के अंतिम पूर्व मिनट पर कॉर्नर पर दागे गोल से जापान ने मजबूत नीदरलैंड को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप एफ का अपना मैच में दो दो गोल से ड्रॉ खेल अंक बांटने को मजबूर कर दिया। जापान के जीवट की तारीफ करनी होगी उसने मैच में दो बार पिछड़ने के बाद बराबरी हासिल कर मैच ड्रॉ कराया। नीदरलैंड के लिए वर्जिल वान दिक और क्राइसेंशियो समरविले ने और जापान के लिए कितो नाकामुरा और दाइजी कमादा ने एक एक गोल किया। नीदरलैंड और जापान के बीच मैच में दोनों टीमों ने पहले हाफ में एक दूसरे की ताकत को आंकने की ही कोशिश की और इस दौरान कोई गोल नहीं हुआ।
वर्जिल वान जिक ने डलास स्टेडियम में मैच के 50 वें मिनट में रेन ग्रावेबर्क के क्रॉस पर गोल कर नीदरलैंड का खाता खोला। कितो नाकामुरा ने सात मिनट बाद बेहतरीन गोल कर जापान को एक एक की बराबरी दिला। तेज तर्रार विंगर समरविले ने तिरछा लहराता शॉट लगा 64वें मिनट में गोल कर जब नीदरलैंड को फिर 2-1 से आगे कर दिया तो वह पहली जीत की ओर बढ़ता लगा। जापान ने हिम्मत नहीं हारी। खेल खत्म होने से मिनट भर पहले मिले कॉर्नर पर कमाडा ने बेहतरीन गोल कर जापान को दो दो की बराबरी दिला मैच में एक अंक भी दिला दिया।पहले हाफ में नीदरलैंड के डानयल मोलन अैर जापान के गोलरक्षक जियोज सुजुकी के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। जापान के गोलरक्षक सुजुकी ने पहले हाफ में नीदरलैड के काडी गकपो के दनदनाते शाट को रोक कर उन्हें गोल करे से रोका। जापान की टीम नीदरलैंड की मजबूत टीम के सामने दबाव में नहीं आई। जापान के लिए पहले हाफ में नाकामुरा और आयासी उईदा ने गोल करनश के अच्छे हमले बोले।
पिछड़ने के बाद मैच ड्रॉ कराना हमारे जज्बे को दिखाता है : कमादा
जापान के लिए बराबरी का गोल करने वाले मिडफील्डर दाइची कमादा ने कहा,‘हम मैच से पहले यह बात कर रहे हमें नीदरलैंड के खिलाफ मैच से कम से कम एक अंक तो हासिल करना ही है। मैच में मुश्किल में फंसे लेकिन हमने इससे निकल कर दिखाया कि हमारी तैयारी कैसी है। अच्छा रहा कि पिछड़ने के बाद हम मैच ड्रॉ करा इससे एक अंक पाने में कामयाब रहे।नीदरलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ आप यदि 0-1 से पिछड़ते हैं तो फिर आप 0-2,0-3 से भी पिछड़ सकते हैं। पिछड़ने के बाद जीवट दिखा कर मैच ड्रॉ कराना हमारी टीम के जज्बे को दिखाता है। हमारे लिए पिछले विश्व कप में कोस्टारिका के खिलाफ मैच निराशाजनक रहा ह। इस बार हम तीन अंक हासिल कर अपने ग्रुप से क्वॉलिफाई कर आगे बढ़ना चाहते हैं।‘
निराश हूं हम नीदरलैंड के खिलाफ मैच जीत नहीं पाए: मोरियासू
जापान के कोच हाजाइम मोरियासू ने कहा,‘ मैं निराश हूं कि हम नीदरलैंड के खिलाफ मैच जीतने में नाकाम रहे। हम बेशक मैच में दो बार पिछड़े लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी और बतौर टीम जमकर संघर्ष किया। इस मैच के एक एक से ड्रॉ रहने के चलते इससे केवल एक अंक पाने से मैं जरूर कुछ निराश हूं। हम टीम के संयुक्त प्रयास से मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रहे। हम धैर्य से अपने किले की चौकसी की और फिर इसके बाद ज्यादा आक्रामक तेवरों के साथ आगे बढ़ कर हमले बोले। हमारे खिलाड़ियों ने हमारी तैयारियों और रणनीति को अमली जामा पहनाया।‘
सोचना है कैसे और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं: सुगवरा
जापान के डिफेंडर युकिनारी सुगवरा ने कहा,‘हम भले ही एक गोल से पिछड़ रहे या फिर एक गोल से आगे अथवा हमने बस बराबरी पाई हो बावजूद इसके हमारी मैच को लेकर सोच बिल्कुल साफ रहती है। हम बौखलाए नहीं रही और हम अपनी रणनीति पर काबिज रहे। हमें अब अपनी रक्षापंक्ति को और चौकस कर गोल खाने से बचना है। जहां तक हमारे हमले बोलने की बात है तो हमें इसके लिए नए ढंग से यह सोचना होगा कि हम कैसे और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हें।‘
निराश हैं कि हमने सेट पीस पर गोल खाया: वान दिक
नीदरलैंड के कप्तान वान दिक ने कहा,‘ मेरा मानना है कि मुस्तैदी से अपने किले की चौकस की। स्थितियों ने हमें ऐसा खेलने को मजबूर किया। हमें इस बात की निराशा ज्यादा है कि हमने जापान के सेट पीस पर गोल खाया। साथ ही यह भी सच है कि हमने मैच ड्रॉ खेल एक अंक पाया। अब हमारा ध्यान स्वीडन के खिलाफ अगले मैच पर है। हमें बस आगे बढ़ते रहना होगा। यह ता बस आगाज है हमें आगे इस विश्व कप में और आगे बढ़ना है। हमारे लिए अगे और मैच भी हैं। आखिरी मिनटों में गोल खाना बेशक अच्छा नहीं है, लेकिन हमें आगे बढ़ना होगा।‘





