अल्जीरिया ने पिछड़ने के बाद जॉर्डन को हरा किया बाहर

Algeria defeated Jordan after falling behind

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : नादिर बेनबुआली और अमीन गौरी के दूसरे हाफ में एक एक गोल की बदौलत अल्जीरिया ने फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप जे में अपने दूसरे मैच में एक गोल से पिछड़ने के बाद जॉर्डन को कैलिफोर्निया में मंगलवार सुबह 2-1 से हरा कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पराजित जॉर्डन के लिए इकलौता गोल अल रशदान ने पहले हाफ में दागा। अल्जीरिया की टीम अपने पहले मैच में अर्जेंटीना से 0-3 से हार गई थी। निजार अल रशदान ने मैच के 36 वें मिनट में गोल कर जार्डन का खाता खोला। अल्जीरिया ने हाफ टाइम तक 0-1से पिछड़ने के बावजूद धैर्य बनाए रखा। अल्जीरिया ने दूसरे हाफ में बराबर हमले बोल कर जॉर्डन को अपने किले की चौकसी को मजबूर कर दिया। नादिर बेनबुआली ने मैच के 69 वें मिनट में कॉर्नर गोल कर जॉर्डप को एक एक की बराबरी दिला दी। अमीन गौरी ने खेल खत्म होने से आठ मिनट बॉक्स के करीब से कॉर्नर पर गोल कर अल्जीरिया को 2-1से आगे कर दिया। अल्जीरिया ने आखिर तक इस बढ़त को बनाए रख कर मैच जीत लिया।
जॉर्डन के खिलाफ यह मैच खासा संघषपूर्ण रहा : माजा
अपनी टीम की पहली जीत पर इब्राहिम माजा ने कहा, ‘हमारे लिए जॉर्डन के खिलाफ यह मैच खासा संघषपूर्ण रहा। जॉर्डन हाफ टाइम तक 1-0 की बढत के साथ दबाव बनाए रखा। हाफ टाइम के दौरान हमने आपस में चर्चा की हमें धैर्य बनाए रख कर और जोर लगाना होगा। दूसरे हाफ में दो बढ़िया गोल कर मैच जीत लिया। हम इस जीत से बहुत खुश हें। मेरा मानना है कि इस मैच जीत से मिले तीन अंकों का हमें अगले मैच में लाभ मिलेगा और यह हमें और बेहतर करने को प्रेरित करेगा।‘