सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : रोमानो शिमड और बदलू खिलाड़ी मार्को अरुनतोविच के एक एक गोल की बदौलत ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन पर कड़े संघर्ष के बाद फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप जे में अपने पहले मैच में बुधवार को सैन फ्रांसिस्को के बे एरिया स्टेडियम में 3-1 से जीत के साथ किया। 28 बरस में अपना पहला फीफा विश्व कप फुटबॉल में अपना पहला मैच खेल रहे ऑस्ट्रिया को एक गोल जॉर्डन के डिफेंडर यजन अल अरब द्वारा दागे गोल के रूप में इनाम के रूप में मिला। पहली बार विश्व कप में शिरकत कर रही पराजित जॉर्डन की ओर से इकलौता गोल अली ओलवन ने दूसरे हाफ में दागा । रोमानो शिमड ने मैच के 20 वें मिनट में ठीक जॉर्डन के बॉक्स के उपर से दनदनाता शॉट जमा गोल कर ऑस्ट्रिया का खाता खोला।
अरुनतोविच ने गेंद को लेकर67 वें मिनट में बॉक्स में पहुंचे और तेज शॉट जमाया लेकिन जॉर्डन के गोलरक्षक यजिद अब्दुल्ला गेंद को ठीक से रोक नहीं पाए गेंद गोल में चली गई और इस पर रिव्यू लिया गया और पाया गया कि गेंद स्टीफन पॉश के हाथ को लग कर गोल में गई थी। जॉर्डन के अल अरब ने मैच के 76 वें सिर से गेंद अपने गोल में डाल दी और इससे ऑस्ट्रिया को 2-1 की बढ़त हो गई। खेल खत्म होने से इंजुरी टाइम के 12 वें मिनट में मिली पेनल्टी किक को गोल में बदल कर अरुनतोविच ने गोल कर ऑस्ट्रिया को मैच 3-1 से जिता दिया।





