अयासी उइदा के दो गोल से जापान ने टयूनीशिया को 4-0 से किया बाहर

Ayase Ueda's two goals help Japan knock out Tunisia 4-0

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : स्ट्राइकर अयासी उइदा के दो और आक्रामक मिडफील्डर दाइची कमादा व जून्या इतो के एक एक गोल की बदौलत जापान ने टयूनीशिया को मोंटेरी स्टेडियम , मैक्सिको मे रविवार सुबह 4-0 से हरा फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप एफ में पहली जीत दर्ज की। जापान ने नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला ग्रुप मैच दो दो गोल से ड्रॉ खेला था और दोनों ही टीमों के दो दो मैचों में एक एक जीत और एक एक ड्रॉ के सथ चार चार अंक हैं। जापान गोल अंतर में नीदरलैंड से पिछड़ने के कारण अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है।

टयूनीशिया इस लगातार दूसरी हार के साथ विश्व कप से बाहर हो गया

दाइची कमादा और अयासी उइदा के पहले हाफ में दागे एक एक गोल की बदौलत जापान ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त ले ली थी।

जापान की इस जीत के नायक उसके आक्रामक मिडफील्डर कितो नकामुरा रहे। नकामुरा बराबर गेंद को लेकर टयूनीशिया के गोल में पहुंचे ही उन्होंने बराबर स्ट्राइकरों के लिए आगे बढ़िया क्रॉस भी फेके। नकामुरा के बेहतरीन क्रॉस पर दाइची कमादा ने मैच के चौथे ही मिनट में तेज फर्राटा लगा गेंद को संभाल गोल कर जापान का खाता खोला। दाइची कमादा इसके साथ ही विश्व कप में जापान के लिए सबसे तेज गोल गोल दागने वाले फुटबॉलर बन गए। कमादा से पहले शिनजी कगवा का 2018 के विश्व कप में छठे मिनट में कोलंबिया के खिलाफ दागा गोल जापान के लिए दागा सबसे तेज गोल था। कमादा साथ ही जापान के लिए विश्व कप में लगातार दूसरे मैच में गोल करने वले जूनिची इनामोतो के बाद दूसरे फुटबॉलर बन गए। इनामोतो ने इससे पहले 2002 के विश्व कप में बेल्जियम और रूस के खिलाफ लगातार मैचों में गोल दागे थे।

अयासी उइदा ने मैच के 31 वें मिनट में बॉक्स के ठीक उपर से दनदनाता शॉट जमा गोल कर जापान की बढ़त 2-0 कर दी। उइदा का जापान के लिए यह 17 वां अंतर्राष्ट्रीय गोल था। एक दिलचस्प बात यह है कि उइदा ने इससे पहले 11 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में जापान के लिए गोल दागा है तो उनकी टीम कभी मैच नहीं हारी । जुनाया इतो ने पैरों की कलाकारी दिखाकर टयूनीशिया की रक्षापंक्ति को भेद कर गोल कर 69 वें मिनट में जापान की बढ़त 3-0 कर दी।यह 27 मैचों में मात्र दूसरा मौका जब जापान ने फीफा विश्व कप में एक मैच में तीन गोल दागे। इससे पहले जापान ने 2010 में डेनमार्क के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप के मैच में तीन गोल दागे थे।अयसी उइदा ने मैच के 83 वें मिनट में मैच का अपना दूसरा और आखिरी गोल कर जापान को 4-0 से आगे कर उसकी जीत पक्की कर दी थी।

हम इस विश्व कप के लिए हमने बढ़िया तैयारी की है: मोरियासू
अपनी टीम की आसान जीत पर जापान के कोच हजाइम मोरियासू ने कहा,‘ हम इस विश्व कप के लिए हमने बढ़िया तैयारी की है। तैयारियों के दौरान हमारे कोचिंग स्टाफ ने यह साफ कर दिया था कि हम क्या करना चाहते हैं और इसीलिए हमारे खिलाड़ी अब तक अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन कर पाए हैं। बहुतेरे जापान समर्थक हमारा समर्थन करने के लिए मोंटेरी आए और उन्होंने हमारी टीम के साथ जापान का राष्ट्रगान गाकर हमारी हौसलाअफजाई की। अपने समर्थकों के समर्थन से हमारा इस मैच में बहुत हौसला बढ़ा।’