विनिशियस जूनियर के गोल से ब्राजीलने मोरक्को से मैच 1-1 से ड्रॉ कराया

Brazil drew 1-1 with Morocco thanks to a goal from Vinícius Júnior

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : विनिशियस जूनियर के बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत पांच की चैंपियन ब्राजील ने 2022 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम मोरक्को के खिलाफ पिछड़ने के बाद ईस्ट रदरफर्ड, न्यू जर्सी स्टेडियम में 23 वें फीफा विश्व कप फुटबॉल में ग्रुप सी का अपना मैच एक एक गोल से ड्रॉ करा कर अंक बांटे। इस्माइल साबरी ने मैच के शुरू में पूरी ब्राजीली रक्षापंक्ति और गोलरक्षक को छका गोल कर मोरक्को बढ़त दिला स्टेडियम में मौजूदा 80 हजार फुटबॉल प्रेमियों को छका दिया था। ब्राजील दुनिया की इकलौती ऐसी टीम है जिसने मौजूदा सहित विश्व कप फुटबॉल के अब तक के सभी 23 संस्करणों के लिए क्वॉलिफाई किया है। ब्राजील ने अंतिम बार 2002 में पांचवीं और आखिरी बार खिताब जीता था। 24 बरस के खिताबी सूखे को खत्म करने के मकसद से उतरी ब्राजील ने मैच ड्रॉ करा सम्मान जरूर बचाया लेकिन यह नतीजा बेशक उसके उम्मीदों के अनुरुप नहीं रहा।

ब्राहिम डायज ने मैच के 21 वें मिनट में रक्षापंक्ति को छकाते हुए गेंद स्ट्राइकर इस्माइल साबरी की ओर बढ़ाई और उन्होंने आगे बढ़ आए ब्राजीली गोलरक्षक एलिसन के उपर से ठीक बॉक्स के उपर से गेंद को उछाल कर गोल में डाल मोरक्को को 1-0 से आगे कर दिया। ब्राजील के एक गोल से पिछड़ने से स्टेडियम में मौजूद उसके प्रशंसकों में सन्नाटा गया। ब्रूनो गुइमारेज के बाएं से दिए पास पर विनिशियस जूनियर ने पेनल्टी बॉक्स के भीतर पहुंच दाएं पैर से दनदनाती वॉली जमा मोरक्को के गोलरक्षक यासीन बूनो को छका मैच के 32 वें मिनट में ब्राजील को एक एक की बराबरी दिला दी तो उसके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। विनिशियस जूनियर का ब्राजील के लिए यह पहला गोल था।

ब्राजील ने एक एक की बराबरी पाने के बाद वापस मैच पर अपनी पकड़ बनाई। लुकस पकेटा ने हाफ टाइम से ठीक पहले बॉक्स के भीतर छलांग लगा गेंद को गोल में डालने की कोशिश की लेकिन मोरक्को के गोलरक्षक बोनू ने अपने बाएं गोता लगा मुस्तैदी दिखा किसी तरह गेंद को अपने गोल से बाहर कर किसी तरह ब्राजील को बढ़त लेने से रोक दिया। विनिशियस जूनियर के पास पर अगले ही मिनट स्ट्राइकर राफिन्हा ने तेज शॉट जमाया लेकिन गोलरक्षक बोनू उनके रास्ते में दीवार की तरह आ गई और ब्राजील के हाथ आया बढ़त लेने का एक और मौका फिसल गया। ब्राजील के गोलरक्षक एलिसन ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में मोरक्को के नील अयानोई के लंबी दूरी से जमाए तेज शॉट को हाथ से रोकने की कोशिश लेकिन लौटती गेद पर अयूब अमईमोनी के शॉट को रोककर उन्हें अपनी टीम को पिछड़ने से फिर बचा लिया।

मोरक्को के खिलाफ मैच ड्रॉ होने से संतुष्ट नहीं : एंसिलोटी
ब्राजील के इटालियन कोच कार्लोस एंसिलोटी ने मैच के बाद कहा,‘मेरा मानना हमने मोरक्को के खिलाफ मैच में बढ़िया आगाज नहीं किया। हमने पहले हाफ में मोरक्को के खिलाफ गेंद गंवाई लेकिन दूसरे हाफ मे हमने बेहतर खेल दिखाया लेकिन यह एक अच्छा मैच था क्योंकि मोरक्को एक बढ़िया टीम है। पहले हाफ में हमने मोरक्को पर दबाव बनाने में दिक्कत महसूस हुई और हमारा मैच पर बेहतर नियंत्रण हो सकता था। बेशक मोरक्को के खिलाफ मैच ड्रॉ होने से संतुष्ट नहीं हूं क्योंकि मैंने बेहतर आगाज की आस की थी। ऐसा होता है । अब हम अपना ध्यान अगले मेच पर लगाएंगे।‘

मोरक्को के खिलाफ ड्रॉ एक अच्छा नतीजा : डैनिलो
ब्राजीली डिफेंडर डैनिलो ने कहा, ‘मोरक्को के खिलाफ मैच ड्रा रहना एक अच्छा नतीजा रहा क्योंकि हम दूसरे हाफ में ब्राजीली खिलाड़ियों कसे पीछे धकेलने में कामयाब रहे। बेशक हमें गोल करने के और मौके मिले। मेरा मानना हे इस तरह के मैचों में हमें और बेहतर तालमेल के साथ खेलने की जरूरत थी। आपको यदि इस तरह के मैच में जरूरत मिले मौके को भुनाने की होती है।

हमें अपना खेल बेहतर करने की जरूरत : गुइमरेज
ब्राजील के मिडफील्डर ब्रूनो गुइमरेज ने कहा,‘हमने मैच में एक दूसरे को गेंद को पास करने में बहुत गलतियां की और इससे मैच में हमारी शुरुआत मुश्किल हो गई।इसी के चलते हम पर जवाबी हमले हुए। हम जिस तरह से खेलते हैं उसमें प्रतिद्वंद्वी टीम को गोल के लिए आगे बढ़ने के लिए इतनी जगह देने की गुंजाइश नहीं होती। मेरा मानना ब्राजील के अपना पहला मैच खेलने का दबाव झेलना मुश्किल होता है। यह आसान नहीं था। हमने बराबरी का गोल करने के बाद बेहतर खेल दिखाया। मोरक्को के खिलाफ मैच का सबक यही कि हमें अपना खेल बेहतर करने की जरूरत है।‘