कुन्हा के दो और विनिशियस जूनियर के एक गोल से ब्राजील ने हैती को 3-0 से हरा दर्ज की पहली जीत

Brazil secured their first victory by defeating Haiti 3-0, with two goals from Cunha and one from Vinicius Junior

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : नौजवान स्ट्राइकर मैथ्यूज कुन्हा के दो और विनिशियस जूनियर के पहले हाफ में पैरों की कलाकारी दिखाकर दागे एक बेहतरीन गोल की बदौलत पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने हैती को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 ग्रुप सी के मैच में फिलाडेल्फिया के फिलाडेल्फिया स्टेडियम में शनिवार सुबह 3-0 से हरा कर पहली जीत दर्ज की। मोरक्को के खिलाफ अपना पहला मैच ड्रॉ करने वाली ब्राजील अब दो मैचों से चार अंक ले उसे गोल अंतर में पीछे छोड़ कर ग्रुप सी में शीर्ष और अंतिम 32 में स्थान बनाने के करीब पहुंच गई। अब अंतिम 32 की होड़ से बाहर हो चुकी हैती अब अपना अंतिम ग्रुप मैच मोरक्को के खिलाफ खेलेगी। ब्राजील अपना अंतिम ग्रुप मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ 24 जून को मियामी में खेलेगी।ब्राजील को उसे ग्रुप में शीर्ष पर रह अंतिम 32 में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना होगा। हैती की 1974 के बाद पहली बार विश्व कप फुटबॉल में शिरकत कर रही है। स्ट्राइकर मैथ्यूज कुन्हा ने मैच में दोनों गोल मैन ऑफ द मैच रहे के तेज फर्राटों पर गेंद को बॉक्स के भीतर संभाल कर दागे। विनिशियस जूनियर ने खुद पहले हाफ में इंजुरी टाइम खत्म होने से दो मिनट पहले लुकास पकुएटा के पास पर गोल ब्राजील के लिए इस मैच में अपना पहला आखिरी गोल दागा। ब्राजील के कोच एंसिलोटी ने चोट के चलते स्ट्राइकर रफिन्हा की जगह हाफ टाइम से पांच मिनट पहले स्ट्राइकर रेयन को उतारा।

विनिशियस जूनियर मैच के 23 वें मिनट में गेंद को लेकर तेजी से बीच मैदान से निकले और मैथ्यूज कुन्हा की ओर बॉक्स के भीतर बढ़ाई। कुन्हा ने हैती के गोलरक्षक जॉनी प्लेसिड को छका गोल कर ब्राजील का खाता खोला। यह कुन्हा का ब्राजील के लिए दूसरा और इस विश्व कप में पहला गोल था। विनिशियस जूनियर मैच के 36 वें मिनट में फिर गेंद को लेकर और कुन्हा ने पूरी तरह न संभलने के बावजूद आगे बढ़ आए हैती के गोलरक्षक जॉनी प्लेसिड को छका मैच का अपना दूसरा गोल कर ब्राजील को 2-0 से आगे कर दिया। लुकास पकुएटा पहले हाफ में इंजुरी टाइम खत्म होने से पहले तेजी से निकले और बाएं से आगे बढ़ते विनिशियस जूनियर की ओर गेंद बढ़ाई। विनिशियस जूनियर ने पूरी तरह गेंद पर काबू रखते हुए तेज फर्राटा बॉक्स में पहुंच दनदनाता शॉट जमा हैती के गोलरक्षक प्लेसिड को छका ब्राजील को हाफ टाइम तक 3-0 से आगे कर उसकी जीत पक्की कर दी थी।

ब्राजील को दूसरे हाफ में और गोल कर अपनी बढ़त और बढ़ाने का मौका मिला। ब्राजील के बदलू खिलाड़ी गैबरियल मार्टिनेली के झन्नाटेदार शॉट पर गेंद हैती के गोलस्तंभ को टकरा कर बाहर निकल गई। मैथ्यूज कुन्हा की जगह मैच के 64 वें खेलने उतर एंड्रिक ने तेज शॉट जमा गेंद हैती के गोल में डाला लेकिन रेफरी ने उन्हें ऑफ साइड देकर यह गोल अमान्य कर दिया। हैती ने दूसरे हाफ में गोल करने की पुरजोर कोशिश की लेकिन ब्राजील के गोलरक्षक एलिसन ने मुस्तैदी दिखा उसके सभी हमले नाकाम कर दिए।

नेमार के स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलने की उम्मीद: एंसिलोटी
अपनी टीम की जीत पर ब्राजील के कोच कार्लोस एंसीलोटी ने कहा,‘ मैंने अपनी ब्राजील से हैती के खिलाफ ऐसे ही बढ़िया खेल की उम्मीद की थी। स्टार स्ट्राइकर नेमार के पुट्ठे की मांसपेशी में आए खिंचाव से उबर कर स्कॉटलैंड केखिलाफ ग्रुप सी के आखिरी मैच में खेलने की उम्मीद है।‘ स्टार स्ट्राइकर नेमार ने ब्राजील के लिए अब तक 79 गोल किए हैं और पुट्ठे की मांसपेशी में आए खिंचाव के चलते वह मौजूदा विश्व कप में उसके लिए शुरू के दो मैच नहीं खेले थे।