केटालियारी के दो गोल से बेल्जियम ने अमेरिका को किया बाहर

Castagne's two goals knock USA out; Belgium advances

बेल्जियम क्वॉर्टर फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा

नई दिल्ली : स्ट्राइकर चार्ल्स डी केटालियारी के पहले हाफ में दागे दो और बदलू खिलाड़ी हांस वेंकेंन और रोमिलू के दूसरे हाफ के एक- एक गोल की बदौलत बेल्जियम ने मेजबान अमेरिका पर सिएटल स्टेडियम में मंगलवार सुबह 4-1 की आसान जीत के साथ उसे बाहर कर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के क्वॉर्टर फाइनल में स्थान लिया। पराजित अमेरिका की ओर से इकलौता गोल मलिक टिलमैन ने किया। बेल्जियम अब क्वॉर्टर फाइनल में स्पेन के साथ भिड़ेगा। कनाडा और मैक्सिको के बाहर होने अब अमेरिका के रूप में तीसरी सह मेजबान टीम भी विश्व कप से बाहर हो गई।
बेल्जियम शुरू हो आक्रामक तेवर दिखाई और मैच के शुरू में ही बेल्जियम के टिमोथी कैस्टजन के शॉट को अमेरिका के गोलरक्षक मैट फ्रिजी ने छलांग लगा कर रोका। यूरी टाइलेमंस ने डॉडी ल्यूकबाकियो के क्रॉस पर सिर से गेंद को गोल में डालने की गोल करने की कोशिश की लेकिन चूक गए। लियांड्रो ट्रोसर्डने लहराता ने लहराता शॉट लगा गेंद बॉक्स के भीतर फेंकी और गेंद को निकोलस रसकिन ने संभाला और उनके क्रॉस पर चार्ल्स डी केटालियारी बॉक्स के बहुत धैर्य दिखा कर गोल कर बेल्जियम को नौवें मिनट में 1-0 से आगे कर दिया। मलिक टिलमैन ने मैच के 31 वें मिनट में फ्री किक पर बेल्जियम के गोलरक्षक थिबाट कुर्टोइज को छका गोल कर अमेरिका को एक एक की बराबरी दिला दी।
चार्ल्स डी केटालियारी ने दो मिनट बाद ट्रोसर्ड के क्रॉस पर सिर से गेंद को गोल में डाल मैच का अपना दूसरा गोल कर बेल्जियम को 2-1 से आगे कर दिया। अमेरिका के गोलरक्षक मैट फ्रिजी अपना गोल छोड़ कर गेंद रोकने को कोशिश में दूसरे हाफ के 12 वें मिनट बाहर निकल आए और गेद को चार्ल्स डी केटालियारी ने संभाल कर अपने साथी वांकेन की ओर बढ़ाया और उन्होंने गेंद को गोल में डाल कर अमेरिका की बढ़त 3-1 कर दी। आखिरी क्षणों में अमेरिका सेबेस्तियन बरहाल्टर के तेज शॉट पर गलत निशाना जमाया लेकिन इसके बाद फ्लोरियन बोलोगन के तेज शॉट को बेल्जियम के गोलरक्षक कुर्टोइज ने रोका लौटती गेंद को लुकाकू ने संभाला खेल खत्म होने से ठीक पहले तेज फर्राटा लगा गोल कर बेल्जियम को 4-1 से आगे कर उसकी जीत निश्चित कर दी।
हमने दिखाया कि बेल्जियम एक महान फुटबॉल राष्ट्र है: गार्शिया
बेल्जियम के कोच रुडी गार्शिया ने कहा,‘ जिस किसे ने आधी रात को जाग कर हमारा मैच देख हमारा समर्थन किया, उन सभी का दिल से आभार। हमारे सभी समर्थक बेशक हमारी जीत और हमारे खिलाड़ियों पर फख्र करेंगे। हमने दिखाया कि बेल्जियम एक महान फुटबॉल राष्ट्र है।’
बेल्जियम की टीम हमसे बेहतर थी: पोशेटिनो
अमेरिका के कोच मॉरिशिया पोशेटिनो ने कहा,‘ हमारे लिए बेल्जियम के खिलाफ मैच शुरू से ही खासा मुश्किल रहा। हम बेल्जियम को इस जीत पर बधाई देते हैं। बेल्जियम की टीम हमसे बेहतर थी। दिन हमारा नहीं था। हमे सीखने की जरूरत है। हमें इस मैच का आकलन कर यह समझना होगा कि हमने इस मैच अपने बाकी विश्व कप मैचों की तरह क्यों नहीं खेला।’