भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलरक्षकों के लिए कोच विलियमन आयोजित कर रहे विशेष गोलकीपिंग शिविर

Coach Williamson is conducting a special goalkeeping camp for the Indian women's hockey team goalkeepers

सविता , बिच्छू, बांसुरी और माधुरी किंडो हैं विशेष गोलकीपिंग शिविर का हिस्सा

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : नॉर्दर्न आयरलैंड के अनुभवी गोलकीपिंग कोच डेविड विलियमसन भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलरक्षकों के लिए विशेष गोलकीपिंग शिविर आयोजित कर रहे हैं। यह विशेष गोलकीपिंग शिविर इसी हफ्ते शुरू हुआ और 2 मई , 2026 तक भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बेंगलुरू में चलेगा। डेविड विलियमसन द्वारा संचालित यह विशेष गोलकीपिंग शिविर भारतीय महिला हॉकी टीम के चीफ कोच शुएर्ड मराइन की देखरेख में हो रहा है। डेविड विलियमसन महिला हॉकी इंडिया लीग में 2025 ओडिशा वॉरियर्स के सहायक कोच रह चुके हैं

भारतीय महिला हॉकी टीम की संभावितों में शामिल अनुभवी गोलरक्षक सविता के साथ नौजवान गोलरक्षक बिच्छू देवी खरीबम, बांसुरी सोलंकी और माधुरी किंडो डेविड विलियमसन द्वारा संचालित यह विशेष गोलकीपिंग शिविर का हिस्सा हैं। यह शिविर का मकसद इस साल अहम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंटों के लिए भारतीय महिला हॉकी गोलरक्षकों को एक इकाई के रूप में मजबूत करना है।

भारतीय महिला हॉकी टीम के चीफ कोच शुएर्ड मराइन ने कहा, ‘भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलरक्षको हाल ही में अर्जेंटीना दौरे पर मजबूत अर्जेंटीना टीम के खिलाफ वाकई बेहद मुस्तैद प्रदर्शन किया है। अब जून से हमारी भारतीय टीम के अहम टूर्नामेंट शुरू हो जाएंगे और ऐसे में गोलरक्षकों के लिए इस तरह के खास शिविर आयोजित करने का सही समय है। जूनियर टीम की गोलरक्षक भी सीनियर टीम की गोलरक्षकों के साथ साथ प्रशिक्षण लेती हैं। यह अनुभव उनके विकास के लिए बेहद अहम होगा और निकट भविष्य में सीनियर स्तर पर जाने के लिए उन्हें तैयार करने में मददगार रहेगा।’

भारत की अनुभवी गोलरक्षक सविता ने कहा,‘महिला हॉकी के लिए इस तरह का समर्थन हम सभी महिला खिलाड़ियों के लिए बहुत उत्साहवर्द्धक है। यह उभरते हुए युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक बढ़िया मौका है। जब नौजवान लड़कियां देखती हैं आज जब हॉकी को इस तरह का समर्थन मिलते देख रहा है, तो इससे उन्हें यह भरोसा मिलता है कि वे बहुत आगे जा सकती हैं।‘