सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्धारित और अतिरिक्त समय में एक एक की बराबरी के बाद शूटआउट में डलास में 4-2 से हरा कर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2025 में अंतिम 16 में स्थान नया इतिहास रच दिया। इमान अशर के 13 वें दागे गोल से मिस्र ने अपना खाता खोला। बदकिस्मती से मिस्र के ही मोहम्मद हानी के दूसरे हाफ के दसवें मिनट में आत्मघाती गोल से ऑस्ट्रेलिया को एक एक की बराबरी मिल गई। 90 मिनट के निर्धारित समय में एक एक की बराबरी के बाद फैसले के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया और इसमें भी फैसला नहीं हुआ और मैच पेनल्टी शूटआउट में खिंच गया। मिस्र के लिए पेनल्टी शूटआउट में महमूद साबर, रैमी राबिया, मोहम्मद सालेह और होसम अब्दलमजगुइद ने पेनल्टी किक को गोल में बदला। पराजित ऑस्ट्रेलिया के लिए जैक्सन इरवाइन और आवेर माबिल ही पेनल्टी किक को गोल में बदल पाए जबकि हैरी सूटर और लुकस हैरिंगटन के निशाने लक्ष्य चूक गए।
ऑस्ट्रेलिया के क्रिश्चियन वालपाटो ने मैच के शुरू में बॉक्स के भीतर पहुंच शॉट जमाया लेकिन उनका शॉट गोलस्तंभ को लगकर बाहर निकल आया। अशर ने 13 वें मिनट में करीब हफीज के क्रॉस पर सिर से गेंद को गोल में डाल मिस्र का खाता खोला।’
मैंने चोट के बावजूद अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की: सालेह
मिस्र के स्ट्राइकर मोहम्मद सालेह ने कहा, ‘शनिवार का दिन मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन दिन में से एक है अपने देश के साथ इतिहास रचा। मैंने चोट के बावजूद अपना सर्वश्रेष्ठ देने और खेलने की कोशिश की। मैं अपने मुल्क के लिए यही करता हूं। मुझे मालूम नहीं हमने कितने बार विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया ह। हम ग्रुप चरण से कभी भी आगे नहीं बढ़ पाए है। यह खुशी का क्षण है।’
मिस्र से यह मैच हारना यह मुश्किल है : जैक्सन
ऑस्ट्रेलिया जैक्सन इरवाइन ने कहा, ‘मिस्र से यह मैच हारना यह मुश्किल है। हमारे पास अपने लिए ऑस्ट्रेलिया के वह करने का मौका था जो कि अबसे पहले किसी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किया था। हम पेनल्टी शूटआउट में हार कर बाहर हो गई। मुझे अपने सभी साथी खिलाड़ियों पर गर्व है।’





